चॉल से उठ कर जैकी श्रॉफ ने खड़ा किया करोड़ों का आलिशान महल, आज कितनी संपत्ति के मालिक

0
1005
Jackie shroff story
Jackie shroff story, net worth and house. Jaggu Dada to Jackie Shroff biography and lifestyle in Hindi. Jackie shroff family info: Ek Number News

Mumbai: एक अभिनेता बचपन से लेकर जवानी तक मुंबई में एक कमरे में रहे। कभी अपने एरिया में वो जग्गू दादा (Jaggu Dada) के नाम से फेमस थे। लेकिन आज वो इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यानि जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) हैं। जिनकी टोटल नेट वर्थ करीब 181 करोड़ रुपये है। जैकी श्रॉफ मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट के मालिक हैं। तो खंडाला (Khandala) में उनका शानदार होम (Home) है। वैसे घर से ज्यादा प्यार जैकी अपनी लग्ज़री गाड़ियों पर है।

जग्गू दादा कैसे पड़ा नाम

जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन श्रॉफ (Jaikishan Shroff) है। उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले में हुआ। 1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी 38 वर्षों से बॉलीवुड (Bollywood) में काम कर रहे हैं। पहले जैकी मुंबई के मालाबार हिल के तीन बत्ती एरिया में रहते थे। अभिनेता और मॉडल बनने से पहले जैकी मुंबई के लोकल गुंडे (Mumbai Local Gounda) थे। उन्हें जग्गु दादा के नाम से जाना जाता था।

बड़ा सितारा बनने की भविष्यवाणी

जैकी के पिता एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे। जैकी के बचपन में ही उन्होंने अपने बेटे के बड़ा सितारा बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। जैकी के अनुसार उनका भाई चाल का असली दादा था। वह गरीब लोगों की मदद करता था। जैकी का भाई, कम उम्र में ही किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूदा जबकि उसे तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने डूब गया। भाई की मौत के बाद जैकी ने फैसला किया कि वह अब भलाई का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। इस तरह वे जग्गु दादा बने।

एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट बनने की कोशिश

उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता रीता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। जैकी श्रॉफ ने एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट बनने की कई कोशिश की, परंतु उनकी कम शिक्षा इसमें भी आगे आ गई। जैकी श्रॉफ की स्टाइल और कुकिंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने ताज में शेफ के तौर पर काम सीखना चाहा परंतु पढाई न होने के कारण वह ऐसा न कर सके। जैकी श्रॉफ अच्छे कुक हैं और उनके द्वारा बनाया गया बैगन का भर्ता बॉलीवुड में सबको पसंद किया जाता है।

देवआनंद की शूटिंग देखने जैकी श्रॉफ पहुंचे

देवआनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ (1982)की शूटिंग देखने जैकी श्रॉफ पहुंचे। जैकी श्रॉफ एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी एक आदमी ने उनसे पूछा मॉडलिंग करेगा? जैकी ने पूछा,’पैसा देगा क्या?’ और इस तरह उनके स्टार बनने की शुरूआत हुई। भीड़ में वे अलग ही दिख रहे थे। देव साहब की नजर जैकी पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल ऑफर दिया। जैकी मान गए और इस तरह से पहली बार वे बड़े परदे पर एंट्री लेते नजर आएं।

सुभाष घई ने दिया पहला ऑफर

स्टार सन्स से परेशान होकर सुभाष घई ने नए चेहरे को हीरो लेकर फिल्म बनाने की सोची। ताबड़तोड़ उन्होंने जैकी श्रॉफ को ‘हीरो’ (1983) का हीरो बना दिया। सुभाष घई को जयकिशन नाम पुराना और बड़ा लगा। उन्होंने इसे ‘जैकी’ कर दिया।
फिल्म हीरो सफल फिल्म थी। इसके बाद जैकी ने घई की कई फिल्में रोल की परवाह किए बिना कर दाली।

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा एक राजपरिवार से हैं। जैकी और आयशा ने एक दूसरे को एक बस में पहली बार देखा तब आयशा मात्र 13 साल की थीं। जैकी श्रॉफ की जब आयशा से पहली मुलाकात हुई उस समय जैकी किसी और के साथ रिलेनशिप में थे। आयशा ने अमेरिका पढ़ाई के लिए गई।

इस लड़की ने एक पत्र लिखने की जैकी से इजाजत मांगी। जिसमें उन्होंने जैकी की पत्नी बनने की अनुमति मांगी। जैकी श्रॉफ ने 5 जून 1987 को अपनी गर्लफ्रेंड आयशा दत्त से शादी की। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में करियर बना चुके हैं। उनकी एक बेटी कृष्णा श्रॉफ भी है। जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ इंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की एक मीडिया कंपनी चलाते हैं।

जैकी दिल से सोचने वाले आदमी हैं इसलिए वे बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हैं। कई फिल्में की निर्माताओं के मदद के तौर पर की, ये जानते हुए भी इससे उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। उनका तकिया कलाम ‘भिड़ू’ है। नौ भाषाओं में बनी दो सौ से ज्यादा फिल्मों में जैकी ने अभिनय के सिक्के को चलाया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here