नीरज चोपड़ा के सम्मान में डाकघर ने बदला लेटर बॉक्स का रंग, Letter Box का रंग हुआ गोल्डन

0
707
Neeraj Chopra News
The postal department has installed a golden letter box outside the house, the color of the box outside the main post office of Panipat is also golden for honor to Gold medalist Neeraj Chopra.

Panipat: सात अगस्त 2021 को 23 साल के एक खिलाड़ी ने खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच अपनी नई पहचान बना ली। जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक में सर्वाधिक दूरी तय करने के साथ ही गोल्ड मेडल पर अपना नाम लिख लिया। उनकी इस कामयाबी पर ना सिर्फ खेल जगत बल्कि देश का हर एक कोना उत्साहित था।

यहां हम उस 23 साल के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के बारे में सबकुछ बताएंगे जो हर किसी जानना आवश्यक है। डाक विभाग गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के नाम पर विशेष डाक टिकट (Postel Ticket) जारी करने वाला है। यह डाक टिकट नीरज के घर आने पर उन्हें विशेष तौर पर भेंट होगी।

ओलंपिक में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के सम्मान में पानीपत के मुख्य डाकघर (Post Office) का लेटर बॉक्स का रंग लाल की जगह सुनहरा रंग (Golden letter box) कर दिया गया है। साथ ही उस पर यह भी लिखकर बताया गया है कि लेटर बॉक्स का रंग क्यों बदला दिया गया।

लेटर बॉक्स पर लिखा गया है कि नीरज के गोल्ड जीतने के सम्मान में इसका रंग गोल्डन में बदला गया है। यह देश का पहला ऐसा डाकघर है, जहां लेटर बॉक्स का रंग लाल की जगह गोल्डन कर दिया गया है। समनिया एसएसपीओ रंजीत सिंह ने गुरुवार को इस विशेष लेटर बॉक्स का उद्घाटन किया।

नीरज को दिया डाक टिकट का तोहफा

हरियाणा (Haryana) परिमंडल मुख्य पोस्टमास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक (Gold Medal) लाने पर नीरज चोपड़ा को डाक टिकट का तोहफा दिया जाएगा। नीरज ने देश का नाम ओर झंडे कि आन बान शान को रोशन किया।

डाक विभाग का टिकट जारी करने का मुख्य उद्देश्य अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने का मकसद है। ताकि वे भी भविष्य में देश का नाम रोशन कर सके। सभी डाकघरों में नीरज का डाक टिकट उपलब्ध होगा। जिससे लोग नीरज का डाक टिकट लगाकर उनको बधाई दे सकेंते है।

रोजाना आ रही 3 से 4 हजार चिट्ठियां

वहीं नीरज के घर हर रोज चिट्ठियां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आ रहीं हैं। नीरज के घर इतनी सारी चिट्ठियां पहुंचने के बाद उनके परिवार वाले भी हैरान हो रहें हैं। रोजाना करीब तीन से चार हजार चिट्ठियां नीरज को बधाई देने के लिए आ रहीं हैं।

अब भी जारी है यह सिलसिला

डाक विभाग के एसएसपीओ अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि अभी तक हरियाणा में सबसे ज्यादा नीरज के चाहने वाले देखे गए हैं। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहले ही दिन से देश के अलग-अलग कोने से लोगों ने नीरज को चिट्ठियां भेजना शुरू कर दिया और यह सिलसिला अभी तक चल ही रहा है। डाक विभाग इन सभी बधाई संदेशों को नीरज के घर पहुंचा रहा है।

बधाई संदेश भेजने वालों को नीरज चोपड़ा के घर का पता मालूम नही है। इनमें से कुछ चिट्ठियां तो ऐसी हैं, जिसमें सिर्फ नीरज चोपड़ा लिखा है। डाक विभाग इन सभी चिट्ठियों को नीरज के पास भेजने में कामयाब रहा है। सबसे ज्यादा चिट्ठी उनके पास हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से आ रही हैं। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक से आई चिट्ठियों की संख्या भी अधिक है। नीरज के पास पूरे देश से चिट्ठियां आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here