
Delhi: देश के पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम को India के मिसाइल Man का दर्जा दिया गया है सभी उन्हें इसी नाम से जानते है। भारत को बैलेस्टिक मिसाइल और ISRO लॉन्चिंग व्हकिल प्रोजेक्ट पूर्व राष्ट्रपति कलाम की ही मेहनत का फल है। Dr. कलाम ने स्वदेशी लक्ष्य भेदी गाइडेड मिसाइल्स को Design किया। फरवरी 1982 में Dr. अब्दुल कलाम को DRDO का निदेशक बनाया गया।
Dr कलाम ने Dr. वीएस अरुणाचलम के साथ मिलकर इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव डिज़ाइन किया। इस प्रस्ताव के अंतर्गत ही उन्होंने पृथ्वी,अग्नि, नाग,ब्रह्मोस, त्रिशूल, आकाश सहित कई मिसाइल तैयार की। पूर्व राष्ट्रपति कलाम के Direction में ही देश को पहली स्वदेशी मिसाइल प्राप्त हुई थी।
ब्रह्मोस एक सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे विमान से,पानी के जहाज से,पनडुब्बी से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। इसे आर्मी और नेवी के लिए तैयार किया गया है। ब्रह्मोस की रेंज 290 किलोमीटर है और ये 300 किलो तक बारूद ले जाने में ततपर है। ब्रह्मोस के एडवांटेज है कि हवा में ही अपनी दिशा बदल सकती है और चलते फिरते लक्ष्य को भी अपना निशाना बना सकती है। इसका प्रथम परीक्षण 12 जून 2001 को हुआ था।
पृथ्वी मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी मिसाइल का पहला प्रक्षेपण 25 फारवरी 1988 में हुआ था। पृथ्वी-1 की रेज 150 किलोमीटर है। वह 1000 किलोग्रम तक बारूद ले जाने में सक्षम है। बाद में पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3 को Lonch किया गया। पृथ्वी-2 की रेज 250 किलोमीटर जबकि पृथ्वी-3 की रेंज 350 किलोमीटर तक है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित पृथ्वी-2 परमाणु हथियार ले जाने में भी ताकतवर है।
अग्नि मिसाइल Medium रेंज बैलेस्टिक मिसाइल की रेंज में आती है। इसकी मारक क्षमता 700KM है। 15 मीटर लंबी व 12 टन वजन की यह मिसाइल एक क्विंटल भार ले जाने में और परमाणु हमले करने में ताकतवर है। अग्नि मिसाइल के अब तक पांच वर्जन Lonch हो चुके हैं। साथ ही 6वें वर्जन को डेवेलोप किया जा रहा है। अग्नि ग्रुप मिसाइल के Under मीडियम रेंज बैलेस्टिक मिसाइल से लेकर इंटरकॉन्टेनेंटल मिसाइल तक आती है।
अग्नि-1 लंबी दूरी तक मार करने वाली प्रथम मिसाइल है। यह 700 KM तक 1000 KG वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। अग्नि-2 आधुनिक नेवीगेशन System पर आधारित है। 2000 KM तक 1000 KG वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। अग्नि-3 और अग्नि 4 सड़क के किनारे से भी छोड़ा जा सकता है । 3500 KM तक 1500 KG वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। अग्नि-5 5000 KM तक 1000 KG वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।
आकाश मिसाइल स्वदेश डिज़ाइन सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल 25KM की दूरी तक मार कर सकती है और अपने साथ 60KG तक के हथियार भी ले जाने में सक्षम है। आकाश मानव रहित विमानों, क्रूज मिसाइलों,लड़ाकू विमानों और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी भेदने में सक्षम है।
नाग मिसाइल की विशेष बात यह है कि यह टॉपअटैक- फायर एंड फोरगेट और सभी मानसून में फायर करने की क्षमता से लैस है। नाग मिसाइल लाइट वेटेड वेपन्स के अंतर्गत आती है। हमला करने के लिए 42 KG वजन की इस मिसाइल को हवा से जमीन पर मार करने के लिए कम वजन के हेलीकॉप्टर में भी लगाया जा सकता है। नाग मिसाइल चार किलोमीटर तक भेद कर सकती है। नाग को टैंक भेदी मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है।



