
Sikar Rajasthan: राजस्थान की एक युवा अधिकारी की फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के पीछे बड़ा कारण इस युवा आईएएस अधिकारी (Young Officer) की सादगी और परंपरा प्रेम है। आधुनिकता की चकाचौंध में आज युवाओं का अपनी माटी से जुड़ाव खत्म होता जा रहा है।
कम ही युवा होंगे जो किसी बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अपने रीति-रिवाज को पूरी निष्ठा से निभाते होंगे। इन सारी बातों के बीच राजस्थान की एक युवा आईएएस (IAS) ऐसी हैं, जो कम उम्र में यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) पास करने के बाद भी अपनी माटी से जुड़ी हुई हैं।
अक्सर कई लोग किसी बड़े पद पर पहुंचने के बाद आधुनिकता की चकाचौंध में सबसे पहले किनारा अपनी परंपराओं से करते हैं, लेकिन इस फोटो में दिखाई दे रही यह महिला अधिकारी ने अपनी परंपराओं से बेहद प्रेम करती है। यही कारण है कि अपनी बेटी के जन्म के बाद जब इस अधिकारी ने परंपराओं को निभाया, तो उसकी एक फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई। इस फोटो पर अब इस अधिकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है।
कौन है मोनिका यादव (Monika Yadav)
यह युवा अधिकारी है, सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के लिसाड़िया गांव निवासी मोनिका यादव (Monika Yadav Ias)। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2017 में 403वीं रैंक पाने वाली मोनिका का चयन आईएएस अधीनस्थ सेवा के लिये हुआ। मोनिका ने मार्च 2020 में बेटी को जन्म दिया।
भारतीय रेल यातायात सेवा के लिये सलेक्ट हुई मोनिका (Monika Yadav) मातृत्व लीव पर भी रही हैं। मोनिका ने बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था। इसके पीछे वजह थी, पिता का भी अधिकारी होना। मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए मोनिका यादव ने जमकर मेहनत की और अपना मुकाम पाया।
IAS , monika yadav, bhartiya parinda me, sanskar ise kahte h,jai Sri Ram pic.twitter.com/quFev9T7df
— Shambhu Agrawal (@Shambhu87882848) July 29, 2020
आजकल सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर बहुत ज़्यादा वायरल हो रही है, जिनमें IAS मोनिका राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में, माथे पर बिंदी लगाए और गोद में एक नवजात शिशु लिए नज़र आ रही हैं। अधिकारी मोनिका यादव ऑफिसर हैं। खास बात यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में उच्च पद पर पहुंची मोनिका ने परंपराओं से दूरी नहीं बनाई।
पति भी IAS
मोनिका की शादी भी आईएएस सुशील यादव के साथ हुई है। सुशील यादव वर्तमान में राजसमंद में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। मोनिका के पति सुशील यादव बताते हैं कि यह तस्वीर उस समय की हैं जब मोनिका ने बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि मोनिका का सामाजिक परंपराओं से काफी जुड़ाव रहा है। वे अभी भी इनके प्रचार प्रसार और अच्छी परंपराओं से लोगों को जोड़ने की कोशिश करती हैं।
परंपराओं को नही भूली
बकौल सुशील यादव मोनिका की देसी अंदाज की यह फोटो इतनी Viral हो जायेगी इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आज सोशल मीडिया पर मोनिका की हर कोई सराहना कर रहा है। इसकी वजह सिर्फ यह फोटो ना होकर उनका ग्रामीण संस्कृति के प्रति प्रेम भी है।
प्रतिमा में ही नहीं, प्रति मां में ईश्वर है…❤#IAS_Monika_yadav pic.twitter.com/NGK0xRToEv
— Deepak Sharma Sonu (@deepaks68995006) October 19, 2020
मोनिका का ग्रामीण परिवेश के साथ वहां की संस्कृति को अपनाना और ऐसे रीति रिवाजों में हिस्सा लेना सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। मोनिका ने उच्च सरकारी सेवा में आने के बाद भी परंपराओं को अपने से दूर नहीं होने दिया।
देसी अंदाज बना ट्रेंड
सोशल मीडिया पर मोनिका का ग्रामीण प्रेम जमकर शेयर किया जा रहा है और इसमें उनकी तारीफ भी हो रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही पोस्ट में मोनिका की सादगी की भी प्रशंसा की जा रही है। सोशल मीडिया की पोस्ट पर कमेंट करने वाले अधिकारी बनने के बाद ग्रामीण परंपराओं से मोनिका के प्रेम की सराहना करते हुए बेटी जन्म पर बधाइयां दे रहे हैं।
मोनिका ने अफसर बनने के बाद भी अपने गांव की परंपराओं को दूर नहीं होने दिया। आज भी वे जब गांव जाती हैं, तो उसी देसी अंदाज में नजर आती हैं और यह तस्वीर लोगो को पसंद आई और लोगो ने बहुत तारीफ भी की। अब यह लोगो को प्रेरणा देने का काम कहीं हैं।
सपना हुआ साकार
सीकर के गांव लिसाड़िया में पैदा हुई मोनिका ने यूपीएससी 2017 में 403वीं रैंक हासिल की। उनका भारतीय रेल यातायात सेवा (अधिनस्थ सेवा) में चयन हुआ था। मोनिका गांव की परम्पराओं और रीति रिवाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
अभ्यर्थी को दिया संदेश
मैं यही संदेश देना चाहूंगी कि अच्छे से मेहनत करें, कंजिस्टेंसी मेनटेन करें और अपने दिमाग को खुला रखें। नए विचारों को आने दें। बहुत ज्यादा निराश हो जाते हैं तो चीजें बहुत ज्यादा कठिन लगने लगती हैं। हार नही माननी जब तक मंजिल को हासिल ना कर ले।



