महिला ने कहा, ‘तुम कही की कलेक्टर हो क्या’, बात ऐसी चुभी कि डॉक्टरी छोड़ IAS बन गई प्रियंका

0
1214
Pritanka Shukla IAS
MBBS Doctor Turned IAS Officer Know Story Of Priyanka Shukla Crack UPSC Exam. Meet IAS Priyanka Shukla, who quit her doctor job to crack IAS.

File Photo

Delhi: यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) सबसे कठिन परीक्षा में से एक होती है। इसमें पास होने के लिए हर अभ्यर्थियों को दिन रात कम पड़ जाते हैं। जब हौसले के साथ दिल में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, तो कोई भी कठिनाई इंसान का रास्ता नहीं रोक सकती।

देश की होनहार, कामयाब और सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर प्रियंका शुक्ला की कहानी (IAS Priyanka Shukla Story) सबसे अलग है, जिससे आज के दौर की सभी महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। प्रियंका शुक्ला शुरुआत से ही पढ़ाई में होशियार थीं। पहले वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। साल 2006 में प्रियंका ने लखनऊ के चर्चित किंग जॉर्ज्स मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था।

एमबीबीएस (MBBS) पूरा कर लेने के बाद प्रियंका ने लखनऊ में ही अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। इसी दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसने उन्हें पूरी तरह झकझोर कर दिया आईएएस ऑफिसर बनने के लिए वही से प्रेरणा (Inspiration) मिली। इस घटना और प्रियंका के दिलचस्प सफर के बारे में आइए जानते हैं।

परिवार का सपना

प्रियंका शुक्ला (Priyanka Shukla) के परिवार वाले हमेशा चाहते थे कि वह यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करें और आईएएस अफसर बनें, लेकिन प्रियंका हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती, लेकिन शुरुआत से उन्होंने डॉक्टर बनने में ज्यादा दिलचस्पी थी। जिसके बाद, प्रियंका ने MBBS प्रवेश परीक्षा पास की और लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। प्रियंका ने 2006 में KGMU से MBBS की पढ़ाई पूरी की और फिर लखनऊ (Lucknow) में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

कौन है प्रियंका

प्रियंका शुक्ला एक बार स्लम इलाके में चेकअप के लिए गईं, जहां उन्होंने देखा कि एक गरीब महिला गंदा पानी पी रही है और अपने बच्चों को भी गंदा पानी दे रही है। प्रियंका ने महिला से गंदा पानी नहीं पीने को कहा। इस पर महिला ने जवाब दिया, ‘क्या आप कहीं के कलेक्टर हैं?’ प्रियंका हैरान हुई और सोच में पढ़ गई।

महिला के जवाब ने प्रियंका को सम्मान को ठेस पहुचा दिया और उन्होंने आईएएस अफसर (IAS Officer) बनकर लोगों की हेल्प करने का फैसला किया। जिसके बाद, उन्होंने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करने का फैसला लिया। उनके लिए ये फैसला लेना बहुत ही कठिन था, क्योंकि वह उस समय एक सफल डॉक्टर (Doctor) के पद पर कार्यरत थी।

सफल अफसरों में से एक है

प्रियंका शुक्ला (Priyanka Shukla IAS) की गिनती बेहतरीन आईएएस अफसरों में होती है। प्रियंका शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और ट्विटर पर उनके 2.24 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो कविताएं भी लिखती हैं और एक कंटेम्परेरी डांसर भी हैं। इसके अलावा उन्हें गाने और पेंटिग्स करना भी पसन्द है। इस बात की जानकारी वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर बताती है।

लोगों की सेवा करने का है जुनून

आईएएस अफसर बनने के बाद प्रियंका शुक्ला (IAS Priyanka Shukla) ने लोगों की जिंदगी बदलने को अपना लक्ष्य बना लिया। वे अब तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बतौर कलेक्टर काम कर चुकी हैं और उन्हें राष्ट्रपति से कई सम्मान भी मिल चुके हैं। वे आज हम सबके लिए एक रोल मॉडल बन चुकी हैं।

उनका मानना है कि अगर आप यूपीएससी परीक्षा को अपना लक्ष्य बना चुके हैं, तो उसे हर हालत में हासिल करने की कोशिश करें। लगातार मेहनत करने पर आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं। इसके लिए अपने लक्ष्य पर फोकस करने और कड़ी मेहनत की जरुरत है।

कई पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका को अपने सराहनीय काम के लिए अभी तक कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, प्रियंका को सेंसस 2011 के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से सेंसर सिल्वर मैडल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

साक्षरता के क्षेत्र में अपने कोशिश को अंजाम देने के लिए भी उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रियंका अपने कामकाज के तरीके और प्रगतिशील सोच के चलते सोशल मीडिया पर भी सक्रिय दिखाई देती है। आज के दौर की महिलाओं के लिए प्रियंका शुक्ला एक बड़ी मिसाल हैं और वह निरंतर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here