
ये पूरे देश के लिए सम्मान की बात है। 19 दिनों में पांच गोल मेडल जीतने वाली हिंदुस्तान की गोल्डन गर्ल हिमा दास (Hima Das) को संयुक्त राष्ट्र कोष UNICEF ने भारत का पहला युवा एंबेसडर घोषित कर दिया है। पूरे देश के लिए ये गर्व की बात है। UNICEF ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी इन्फॉर्मेशन दी है।
UNICEF ने लिखा है कि “मिलिए हमारी युवा एंबेसडर हिमा दास से, एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता। विश्व बाल दिवस समारोह के समारोह पर भारत में हमारी पहली युवा एंबेसडर”। भारत की गोल्डन गर्ल हिमा दास ने कहा कि “एंबेसडर बनाए जाने पर वह इस भूमिका के लिए चयनित होने पर सम्मानित महसूस कर रही है।”
उन्होंने कहा मैं UNICEF की यूथ एंबेसडर चुने जाने पर बहुत गर्व और सम्मान अनुभव कर रही हूं। मुझे विश्वास है कि मैं बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित कर पाऊंगी। हिमा दास ने 19 दिनों के अंदर 5 अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर, गृहमंत्री अमित शाह, फ़िल्म जगत की हर बड़ी हस्तियों ने हिमा दास को शुभकामनाएं दी थी और हिमा की बहुत प्रशंसा भी की थी।
https://twitter.com/teamindiasports/status/1155786725379100672
इन दिनों हिमा दास के पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुर्खियों में छाई हुई हैं। दुनिया का हर बड़ी हस्तिया हिमा दास की प्रशंसा कर रहा है। अब हिमा दास ओलंपिक की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई हैं। हिमा दास ने कहा कि देश के सम्मान के लिए बहुत मेहनत करूंगी।
हिमा दास बहुत ही गरीब परिवार से है। उनके परिवार के पास पर्याप्त पैसा न होने के कारण उनके कोच ने उनकी मेहनत और लगन देखकर पैसे उधार लेकर उनको तैयार किया था। बहुत परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए हिमा दास आज सभी युवा वर्ग की लड़के लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।



