गांव की 8 वीं पास महिला लाखों रुपए कमा रही, पति के देहांत के बाद बनी आत्मनिर्भर नारी

0
692
Champa Singh Story
Aatma Nirbhar Nari Shakti Champa Singh Story From Anuppur Madhya Pradesh. PM Modi 'Atmanirbhar Narishakti se Samvad', with women SHG members.

Twitter Post Crap Image

Bhopal: आज के समय में सही आईडिया और सही मेहनत से अपना जीवन सवारा जा सकता है। सफलता (Success) किसी और चीज़ की मोहताज़ नहीं होती है। सही समय में सही काम करने से आप मंजिल पा सकते है, यह मध्यप्रदेश की एक महिला ने साबित कर दिया है। अनूपपुर (Anuppur) जिले की एक महिला ने अपनी मेहनत और लगन की दम पर सफलता और तारीफ दोनों हासिल की है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दूरस्थ गांव (Village) में रहने और मात्र 8 कक्षा तक पढ़ी होने के बाद भी वे लाखों रुपए की कमाई कर रहीं हैं। उनकी काबिलियत अन्य लोगों के लिए मिसाल बन गई है। यहाँ तक के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे बात की और अन्य महिलाओं को भी अपना हुनर सिखाने के लिए प्रेरित किया।

अनूपपुर जिले से लगभग 35 किमी दूर है पुष्पराजगढ़ तहसील है। यहां के सोनियामार गांव की चंपा सिंह (Champa Singh) आज एक प्रेरणा बन गई है। उनका जीवन एक संघर्ष की कहानी (Struggle Story) है। जब वे मात्र 12 साथ की थीं, तब ही सिर से पिता का साया उठ गया था। पिता के इस दुनिया से चले जाने के बाद कई दिक्कतें आईं और वे केवल आठवीं तक ही पढ़ सकीं। मां और रिश्तेदारों ने ऐसे में उनकी शादी कर दी।

विवाह के बाद उन्होंने सोचा की जिंदगी कुछ अच्छी गुजर जाएगी, लेकिन दुर्भाग्य ने पीछा ही नहीं छोड़ा था। शादी के कुछ ही समय बाद चंपा के पति भी चल बसे। चंपा पर मानो वज्रपात हो गया, उनका जीवन मनो अब ख़त्म हो चूका था और कोई उम्मीद नहीं बची थी। उन्होंने हिम्मत जुटाई और जिंदगी की जद्दोजहद शुरू कर दी। गांव में ही सब्जी की खेती (Farming) करना प्रारंभ कर दिया।

फिर किसानी सखी बन गई और इसके बाद आजीविका मिशन से जुड़कर समूह बनाया। अब सालाना 2.70 लाख रुपए कमा रही हैं। वे अपनी सफलता के गुर अन्य महिलाओं को भी सिखाती हैं, अभी तक हजारों लोगों को जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जैविक और अच्छी खेती-किसानी के बारे में बता चुकी हैं।

बता दें की इस गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति’ (Atmanirbhar Nari Shakti) से संवाद कार्यक्रम में चंपा से भी बात की थी। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा कि अपने जैविक उत्पाद ऑनलाइन बेचो, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।

पीएम ने उन्हें यह सुझाव भी दिया कि आप ऑनलाइन जैविक उत्पाद को किसानों व अन्य तक जानकारी पहुंचाते हुए, जैविक खेती (Organic Farming) के लिए प्रेरित कर सकती हैं। उन्हें इस विधि का ज्ञान दे सकती हैं। पीएम मोदी ने अन्य राज्यों के समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने का भी सुझाव दिया। आज वे इस काम को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here