भारत की बेटी संजल गावंडे ने रॉकेट ब्लू ओरिजिन की टीम में निभाई अहम भूमिका, कर दिया कमाल

0
696
Sanjal Gavande Space Mission
Indian Origin Sanjal Gavande The Blue Origin Space Mission Member. Maharashtra-born Sanjal Gavande behind Jeff Bezos' Blue Origin space rocket.

Delhi: भारत की बेटियाँ देश में ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रही हैं और नासा के काम में भी अपना सहयोग दे रही है। अब तक भारत की 4 बेटियां नासा की तरफ से आसमान के पास स्पेस में सफर कर चुकी है और इस कार्य में एक और अहम् रोल एक अन्न बेटी ने भी निभाया है। आज देश की जनता को इस बेटी से प्रेरणा मिल रही है की अंतरिक्ष के भी वे अपना नाम रोशन कर सकती है।

भारत की बेटी संजल गावंडे (Sanjal Gavande) बीते कुछ दिनों में मीडिया में काफी सुर्खियों में है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर संजल गावंडे है कौन (Who is Sanjal Gavande) और उसने ऐसा क्या काम कर दिया है कि हर कोई संजल के काम की तारीफ कर रहा है ओर ऐसा काम क्या किया है, जो लोग उनकी इतनी सरहना कर रहे हैं। दरअसल संजल अंतरिक्ष रॉकेट बनाने वाली उस टीम का हिस्सा है, जो 20 जुलाई 2021 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा।

महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर कल्याण की रहने वाली संजल गावंडे ने ब्लू ओरिजिन का रॉकेट (Blue Origin Space Mission) तैयार करने से पहले मर्करी मरीन रेसिंग कार (Mercury Marine Racing Car) को भी डिजाइन किया था और अब अंतरिक्ष टीम का हिस्सा बन अपने शहर कल्याण को नई पहचान दी। देश का नाम भी रोशन किया है। संजल फिलहाल ब्लू ओरिजन कंपनी (Blue Origin Space Company) में संजन सिस्टम इंजीनियर के रूप में कार्य कर रही है।

ब्लू ओरिजिन स्पेस कंपनी (Blue Origin Space Company) के फाउंडर अमेजन के पूर्व CEO जेब बेजोस हैं। संजल ने इस कंपनी में कार्य करने से पहले अमेरिका के मिशिगन, शिकागो, कैलिफोर्निया और सिएटल में कई कंपनियों के साथ कार्य करते कर चुकी है। कल्याण के कोलसेवाड़ी परिसर के हनुमाननगर में जन्मीि संजल की शुरुआती पढ़ाई मॉडल स्कूल हुई है और 12वीं के बाद बिड़ला कॉलेज से ग्रेजुएशन की।

संजल (Sanjal Gavande) ने 2011 में मुंबई विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) की पढ़ाई पूरी करने के बाद जीआरआई, टोफेल जैसे टफ एग्जाम पास किए और साथ ही मिशिगन टेक विश्वविद्यालय, USA में MS में आवेदन किया था। सॉफ्टवेयर हार्डवेयर में संजल की रुचि भी रही है। ब्लू ओरिजिन (Blue Origin Space Company) द्वारा न्यू शेपर्ड मिशन के लिए संजल का सिलेक्शन किया गया था।

संजल (Indian Origin Sanjal Gavande) की मां सुरेखा कहती हैं कि न्यू शेपर्ड की टीम में चुने जाने से संजल का पुराना सपना साकार हो गया। संजल के पिता अशोक गांवडे कल्याण में डोंबिवली महापालिका में सामान्य कर्मचारी थे, वहीं मां सुरेखा एमटीएनएल (MTNL) में काम करती थी। संजल अपने मां-बाप की एक लोती बेटी है और बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here