वर्दी में सामने आई DSP बेटी, इंस्पेक्टर पिता ने ऑन ड्यूटी गर्व से सैल्यूट कर कहा नमस्‍ते मैडम

0
942
DSP Daughter
A Proud Father, Circle Inspector in AP Shri Y Shyam Sundar saluting his daughter, Ms Yendluru Jessy Prasanthi who became DSP. Father Salutes DSP Daughter.

Hyderabad: इस संसार में केवल माता-पिता ही ऐसे इंसान होते हैं, जिनकी तहे दिल से यह इच्छा होती है कि उनके बच्चे आगे जाकर ना सिर्फ़ सफल हों, बल्कि वे उनसे भी आगे बढ़े। ऐसा कई बार हुआ है, जब हमें देखने या सुनने को मिलता है कि बच्चे मेहनत करके अपने माता पिता से भी आगे बढ़ जाते हैं। चाहे कोई भी पिता क्यों न हो, ये खुशी देख हर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

कुछ ऐसे ही एक पिता के साथ हुआ हैं, जिनका नाम श्याम सुंदर, जो आंध्र प्रदेश पुलिस में CI के पद पर कार्यरत हैं। 3 जनवरी का दिन श्याम सुंदर (Shyam Sundar) के लिए उनके जीवन का सबसे खास दिन था और यह दिन श्याम सुंदर कभी भी भूल नही पाएंगे। 3 जनवरी 2021 को आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा तिरुपति में पुलिस ड्यूटी मीट 2021 का आयोजन किया गया था।

इस प्रोग्राम में जब CI श्याम सुंदर (Circle Inspector in AP Shri Y Shyam Sundar) ने अपनी सीनियर ऑफिसर DSP बेटी (Ms Yendluru Jessy Prasanthi) को देखा, तो उसे नमस्ते मैडम (Namaste Madam) बोला और सैल्यूट (Salute) भी किया। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को सैल्यूट (Salute To Daughter) करते हुए नजर आ रहा है। माता-पिता को सबसे ज्यादा खुशी अपने बच्चों की सफलता (Success) पर मिलती है।

दिल को छू लेने वाला एक कहानी (Story) आपके साथ शेयर कर रहे है, जो आंध्र प्रदेश की है। आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर पद पर तैनात श्याम सुंदर ने जब अपनी ही बेटी को सैलूट किया, तो वहां मौजूद सभी की आंखें खुशी से नम हो गई। श्याम सुंदर (Shyam Sundar) ने जब प्रशांति को सैलूट किया, तो सम्मान में उसने भी सलाम किया, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि पिता हैं तो वह खुशी से लाल हो गई।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से यह इन्फॉर्मेशन दी है। ट्वीट में फ़ोटो के साथ कहा गया है, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी ही बेटी जेसी प्रशांति (Jessy Prasanthi), जो डीएसपी (DSP) हैं, को गर्व और सम्मान के साथ सलाम कर रहे हैं। यह तिरुपति की तस्वीर है। यह सही मायने में एक दुर्लभ और दिल को खुश करने वाला दृश्य है।

सोशल मीडिया में यह फ़ोटो बहुत तेजी से Viral हो रही है। लोग अपने-अपने तरीके से तारीफ करने से पीछे नही हट रहे हर कोई तस्वीर देखकर उनकी सराहना कर रहा है। आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) इन दिनों तिरुपति में पुलिस ड्यूटी मीट 2021 का आयोजन कर रही है। इसी आयोजन के दौरान पिता और बेटी की वार्तालाप हुई। श्याम सुंदर तिरुपति में कल्याणी डैम ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं, जबकि उनकी बेटी बतौर डीएसपी के तौर पर गुंटूर (Guntur) में तैनात हैं।

तिरुपति ग्रामीण के एसपी ए रमेश रेड्डी ने कहा कहा, हम ऐसे दृश्य बॉलीवुड में ही नजर आते हैं, असल जीवन में नहीं। मुझे इस बात की खुशी है कि पिता और बेटी एक साथ पुलिस यूनिफॉर्म में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। मुझे प्रशांति पर गर्व है। दूसरी तरफ, श्याम सुंदर ने कहा कि मेरी बेटी जब अपने सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर रही थी तो यह देखकर मेरा सीना चौड़ा हो गया था गर्व से।

उन्होंने कहा, ‘बेटी ने कामयाबी हासिल की है, एक पिता को और क्या चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी बेटी पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से अपना काम करती होगी। तिरुपति में पुलिस मीट में दिशा विंग की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रशांति ने बताया कि जब मेरे पिता ने मुझे सैल्यूट किया तो मैं उन्हें देखकर असहज सी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि तिरुपति आने के बाद मैं अपने पिता से मिली नहीं थी, इसलिए जब उनको देखा तो प्रसन्न हो गई लेकिन जैसे ही उन्होंने सैल्यूट किया तो मैं शर्मा गई लेकिन यह सब हमारी ड्यूटी का पार्ट है। घर मे हम बेटी पिता का फर्ज निभाते है, लेकिन डुयूटी के दौरान अफसर का। प्रशांति ने एक पुलिस ऑफिसर के तौर पर अपनी कामयाबी का श्रेय पिता को दिया और कहा कि वह मेरी प्रेरणा हैं और उनकी ही वजह से मैं पुलिस सर्विस में आकर अपने सपने को सच कर पाई हूँ।

मीडिया से बातचीत के दौरान श्याम सुंदर ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी बेटी कर्म निष्ठा से अपने कर्तव्य को आगे बढ़ाएगी और जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा कर उनकी मदद करने से पीछे नही हटेगी। अपने पिता के सपने को सच करने के लिए प्रशांति की सराहना करता हूं और आगे भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here