समुद्र में मछुआरे के मछली पकड़ने वाले जाल में फस गई यह अजीब एलियन मछली: रहस्य

0
1987
Alien Fish Found
A fisherman found a strange fish from the Barents Sea. Roman Fedortsov caught the fish up 3,300 ft below the surface fairly bizarre deep-sea creatures. Most Oldesh Fish Ever. 42 Crore year old Fish found Alive in Madagascar. Mysterious Fish Found in deep Sea.

Photo Credits: Twitter

Delhi: धरती के दो-तिहाई हिस्से में समंदर ही समंदर है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हम चांद के बारे में फिर भी अधिक जानते हैं और समुद्र के बारे में बहुत कम। क्योंकि हम अभी सागर के सिर्फ 5 फीसदी हिस्से के बारे में ही जानते हैं। 95 प्रतिशत समंदर अब भी हमारे लिए अनजाना है। समुद्र अपने भीतर बड़े-बड़े राज़ छुपाए हुए है। समुद्र के गहरे पानी में ऐसे ऐसी जीव-जंतु और मछलियां हैं, जिनके बारे में हमने ना सभी सुना है और ना कभी देखा है।

हाल ही में रुस (Russia) के एक मछुआरे (Fisherman) ने सोशल मीडिया पर अपने द्वारा पकड़ी गई एक मछली (Caught Alien Fish) की तस्वीर साँझा की है। ये अजीब मछली इतनी डरावनी देखती है कि किसी के भी होश उड़ जाएंगे। समुद्र से पकड़े जाने के बाद मछुआरे ने इसकी कई तस्वीरें खींचकर लोगो को दिखने के लिए शेयर की और यह अपने लुक के चलते वायरल हो गई।

समुद्र के भीतर (Deep Sea) की दुनिया काफी रहस्य्मयी (Mysterious) है। पानी के भीतर ऐसे ऐसे राज छिपे हैं, जिनके बारे में शायद अभी तक किसी को जानकारी नहीं है। वक़्त के साथ कुछ ऐसी चीजें समुद्र से बाहर आती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। हाल ही में रुस के नार्वेजियन और बारेंट्स समुद्र (Norwegian and Barents) से एक मछुआरे को बेहद अजीबोगरीब मछली मिली।

मछली की फोटो लोगों के बीच वायरल

इस मछली को देखने के बाद मछुआरा भी हैरान रह गया। इसकी फोटो लोगों के बीच वायरल होने के बाद से ही चर्चा का विषय बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 39 साल के रोमन फेडोरत्सोव (Roman Fedortsov) काफी समय समुद्र की गहराइयों में मछलियां पकड़ रहे हैं। उन्हें इस काम का अच्छा ख़ासा तजुर्बा है।

बीते दिनों उन्होंने समुद्र के बीचो-बीच लगभग साढ़े तीन हजार फ़ीट की गहराई में जाल डाला था। जब उन्होंने जाल को बाहर खींचा तो रोमन ने मछलियों के साथ एक बेहद अजीब सी डरावनी मछली भी जाल में फांसी देखी। उसे देख वह हैरान हो गए। उन्होंने उस मछली की कई तस्वीरें खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

मछली की आंखें किसी बड़ी बटन की तरह

बता दें की मछुआरे फेडोरत्सोव द्वारा पकड़ी गई मछली की आंखें किसी बड़ी बटन की तरह बाहर निकली देख रही थी। इसकी बॉडी सिल्वर और काले रंग की है और मुंह तो बहुत अजीब सा है। इसके मुंह के अंदर दांतों की सीरीज किसी दानव जैसी है। जब मछली को पीछे की तरफ पलटा गया तो उसके पेट पर एक अजीब सा निशान दिखाई दिया। मिस्टर फेडोरत्सोव ने इसे एलियन मछली (Alien Fish) नाम दिया है।

अब इस अपनी एलियन फिश खोज के कारण मिस्टर फेडोरत्सोव के इंस्टाग्राम पर कई फॉलोवर्स बढ़ गए हैं। कई लोग उनके द्वारा पकड़ी गई मछलियों को देखना पसंद करते हैं। मिस्टर फेडोरत्सोव को मछलियां पकड़ना काफी पसंद हैं। उनका कहना है कि समुद्र के नीचे बहुत रहस्य छिपे हैं और उन्हें जानने में उन्हें बहुत दिलचस्पी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिछले दिनों Foreign Media की एक खबर में दावा किया गया कि मेडागास्कर (Madagaskar) के समुद्र की गहराइयों से मछुआरों को दुनिया की सबसे बूढ़ी मछली (Most Oldest Fish) मिली थी। ये मछली 42 करोड़ साल की है। इसके अलावा ये जिंदा भी है और अब मछली (Fish Found Alive in Madagascar) को वैज्ञानिकों ने अपने कब्जे में लेकर इस पर स्टडी करना शुरू कर दिया है।

दुनिया की सबसे बूढ़ी व पुरानी मछली (Most Oldest Fish Ever)

बताया गया की मछली की इस प्रजाति को Coelacanth कहा जाता है। इस मछली के पैर होते हैं। अपने चार पैरों के चलते ये मछली वैज्ञानिकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, लेकिन इसे विलुप्त मान लिया गया था। अब इतने सालों बाद इस मछली को शार्क हंटर्स ने समुद्र की गहराइयों से बाहर निकाला है। इस मछली को डायनासोर के साथ ही खत्म हुआ समझ लिया गया था, लेकिन अब इतने सालों बाद मिली इस मछली (Most Oldest Fish Ever) ने पूरी दुनिया (World) को हैरान कर दिया।

इस मछली (Fish Predates Dinosaur) प्रजाति को 42 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है। ये समुद्र में 300 से 500 फ़ीट की गहराई में रहती है। इस मछली के मिलने के बाद वैज्ञानिक चकित हैं। लोगों को हैरानी है कि इतने साल बाद ये मछली जिंदा कैसे मिली है, अब वैज्ञानिकों को इस बात चिंता है कि कहीं इस मछली की वजह से अन्य समुद्री जीवों को कोई समस्या ना हो। इसका बता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here