प्राइमरी स्कूल टीचर की बेटी बनी IAS अधिकारी, UPSC में 5वीं रैंक हासिल कर बनी Topper

0
1483
Srushti Jayant Deshmukh
Srushti Jayant Deshmukh IAS From Bhopal MP Story In Hindi. Success Story Of IAS Topper Srushti Jayant Deshmukh. Inspirational story of IAS officer Srushti Jayant Deshmukh UPSC Crack.

File Photo

Bhopal: अगर आप शांत मन से होकर मेहनत करते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो आप आसानी से सफलता पा सकते हैं। कभी भी सफलता (Success) अमीरी गरीबी को नही देखती। आपके मजबूत इरादे आने वाली मुश्किलों से लड़ने की ताकत देती हैं। बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है कि आप कड़ी मेहनत करते रहें।

UPSC की परीक्षा सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक मानी जाती है। कड़ी मेहनत के बाद ही लाखों उम्मीदवारों में से कुछ ही हजार उम्मीदवार यूपीएससी प्रीलिम्स (UPSC Prelims Exam) और मेंस परीक्षा (UPSC Mains Exam) पास कर पाते हैं। वहीं उनमें से कुछ ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने का मौका मिलता है। जितनी मुश्किल ये दोनों परीक्षाएं होती हैं, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल यूपीएससी का इंटरव्यू सेशन होता है।

यूपीएससी एग्जाम को सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, लेकिन अगर आप सही से तैयारी करें तो टॉप भी कर सकते हैं। ऐसा ही कर दिखाया था मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) की रहने वाली सृष्टि जयंत देशमुख (Srushti Jayant Deshmukh) ने, जो पहले ही अटेम्ट में आईएस (IAS) अफसर बन गईं।

सृष्टि का कहना है कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए लगन और मेहनत सबसे ज्यादा जरूरी है और कम से कम संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए डेढ़ साल की तैयारी जरूरी है। ये सबसे लंबी कठिन और लंबी परीक्षा में से एक है तो इसकी तैयारी भी उतनी ही लंबी होनी चाहिए। ऐसा नही की आप एक दिन प्रेक्टिस करे और कुछ दिन का ब्रेक ले। इससे आपकी तैयारी सही से नही हो पाएगी आपको हर रोज प्रेक्टिस करनी है।

याद रखें जब भी परीक्षा में बैंठें अपनी तैयारी करने के बाद। पहली बार केवल परीक्षा को समझने या देखने के लिए नहीं बैठना चाहिए। बल्कि ये सोच कर देना चाहिए कि परीक्षा में पास होना है। आपको UPSC इंटरव्यू के उन बारीक बातों से रूबरू करवाना चाहते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से इंटरव्यू क्लियर कर सकते हैं। 2018 की टॉपर सृष्टि जयंत देशमुख बता रही हैं। जिन्होंने ऑल इंडिया में लड़कियों में यूपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके अलग ही पहचान बना ली।

कौन है UPSC टॉपर महिला

सृष्टि जयंत देशमुख (Srushti Jayant Deshmukh) भोपाल, मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा भोपाल से हुई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal MP) के कस्तूरबा नगर इलाके की रहने वाली सृष्टि देशमुख एक मीडिल क्लास फैमिली (Middle Class Family) से संबंध रखती हैं। उनके पिता का नाम जयंत देखमुख और माता का नाम सुनीता देशमुख है।

पिता एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं, माता एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। साल 2019 में UPSC Civil Services की परीक्षा में लड़कियों में टॉप (Top) पर रही सृष्टि देशमुख (Srushti Jayant Deshmukh) के बारे में जिन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में देशभर में 5वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने वैकल्पिक विषय में सोशियोलॉजी चुना था।

बचपन का सपना किया साकार

सृष्टि बाकी बच्चों की तुलना में इस मामले में अलग थीं कि उन्होंने बचपन में ही सोच लिया था कि उन्हें बड़े होकर आईएएस ऑफिसर बनना है। उस उम्र में जब बच्चे खेल-कूद में ही मन लगाते हैं, सृष्टि आईएएस सेवा में मन लगा चुकी थीं। उनका मन कभी अपने सपने से भटका नही। सभी लोग बताते थे बहुत कठिन परीक्षा है, इसको पास करना हर किसी के बस की बात नही होती।

सृष्टि से सभी की बाते दरकिनारे कर अपने सपनो को पूरा करने का मन बना लिया। अपने सपनो को अपना लक्ष्य बना लिया। बचपन से ही उन्होंने सपना देख लिया था। उन्हें तब इतनी भी समझ नहीं थी कि इस सपने को पूरा करने के लिये किस तरह की मेहनत करनी चाहिये और किस लेवल के कांपटीशन को क्रेक करना पड़ सकता है।

कमाल की बात तो यह है कि सृष्टि ने समझ आने के बाद भी वे कभी अपने सपनो से पीछे नही हटी। वे कभी अपने दिमाग में लायी ही नहीं कि यह बहुत कठिन परीक्षा है, कि इसमें लाखों लोग बैठते हैं। उन्होंने अपनी गिलानी उन लाखों लोगों में ना करके सफल इंसान में कई। उन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ बस अपने दिल की सुनी और पूरी ईमानदारी से सफल होने की कोशिश की।

सृष्टि ने साबित कर दिखाया लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में आज लड़कियां लड़को के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। फिर चाहे देश की सेवा हो या कोई और काम, हर जगह महिला अपनी नई पहचान बना रही है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में सृष्टि ने अपनी इस सफलता का मंत्र बताया है। परीक्षा की तैयारी के अलावा उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें भी साझा कीं।

खुद से करे पढ़ाई

मैने कई कोचिंग की, लेकिन कोचिंग सिर्फ आपको रास्ता बता सकती है, मंजिल को पाना आपको है। पढ़ाई आपको खुद ही करनी होगी। मैंने खुद रोज 6-7 घंटे पढ़ाई की और जैसै-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आया मैने पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित किया। लेकिन मैं आपको कहूंगी कि ज्यादा घंटे पढ़ने से कुछ नहीं होता। अच्छी तैयारी के लिए आपको मन लगाकर पढ़ना होगा। साथ ही आपको जरूरी विषयों पर ध्यान देना होगा। जो विषय आपके कमजोर है उन पर विशेष धयान दें। टेस्ट सीरीज हल करे इससे आपको आपके कमजोर विषय का पता चल जाएगा।

सोशल मीडिया से दूरी बनाये

यूपीएससी की तैयारी के समय मैंने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टीवेट कर दिए थे। मैं सोशल मीडिया से दूर रही लेकिन मैंने तैयारी के लिए इंटरनेट की सहयता ली। ऑनलाईन आप मटेरियल जोड़ सकते है। मैं दिल्ली से दूर भोपाल में रहती हूं। ऐसे में मैंने कोचिंग की तो लेकिन मैं कोचिंग भर निर्भर नहीं थी। मैने खुद भी पढ़ाई की। हर विषय की गहराई को जाना।

इसके लिए मैंने इंटरनेट से तैयारी की। मुझे ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से काफी मदद मिली। मैं इंजीनियरिंग बैकग्राउड (Engineering Background) से हूं। मैंने सीसेट की तैयारी के लिए पिछले 2-3 साल के क्वेश्चन पेपर से मदद ली थी। आने आपको अपडेट करते रहे। समय के अनुसार जानकारी जोड़ते रहे। समाचार पत्र पढ़े।

अपने वैकल्पिक विषय को अपनी जरूरत के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी पसंद के मुताबिक चुनें। सृष्टि बताती हैं कि उन्हें केमिकल इंजीनियरिंग पसंद थी। लेकिन विकल्प न होने के कारण उन्होंने समाजशास्त्र लिया। हालांकि ये भी उनके पसंद का ही विषय था। यूपीएससी इंटरव्यू (UPSC Interview) के लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है।

इंटरव्यू की शुरुआत यही से हो जाती है। क्योंकि उस फॉर्म में हम अपना बैकग्राउंड, हॉबी, कहां से पढ़ाई की है, आदि बातें भरते हैं। सृष्टि ने कहा फॉर्म भरने से पहले उन चीजों को अच्छे से जानना और समझना चाहिए। ताकि उससे संबंधित कोई भी सवाल पूछे जाए उसका जवाब अच्छे से दे सके। जिस विषय के बारे में आप अच्छे से जानते है उसी को मेंशन करें। ये आपकी सफलता की सीढ़ी तय करती है।

मॉक इंटरव्यू देने के फायदे

सृष्टि ने बताया कि इंटरव्यू देने से पहले मैंने काफी सारे मॉक इंटरव्यू भी दिए थे। इससे ये फायदा हुआ कि मुझे पता चल गया था कि ऑफिसर के सामने आपकी कैसी पर्सनालिटी होनी चाहिए, बॉडी लैंग्वेज कैसा होना चाहिए। जिसका फायदा मुझे इंटरव्यू वाले दिन हुआ।

सफलता के लिए स्टूडेंट्स को सलाह

सृष्टि ने बताया कि किसी भी स्टूडेंट्स को अपनी शुरुआत पुराने छह से सात साल के पेपरों से करनी चाहिए। हर रात उन सवालों को आधे घंटे देखें, जिससे तैयारी करते समय आपको आइडिया हो जाए कि ऐसे भी प्रश्न परीक्षा में आ सकते हैं। सृष्टि ने आगे कहा था, योगा और मेडिटेशन से फिजिकल और मेंटल फिटनेस होती है।

सिविल सर्विसेस की तैयारी (Civil Services Preparation) में कंसिसटेंसी बहुत जरूरी है। ऐसा न करें कि एक दिन सात-आठ घंटे पढ़ लिया फिर अगले दिन दो घंटे पढ़ा या ब्रेक कर दिया। जितने भी घंटे अपनी क्षमता के अनुसार आप फिक्स करें, उतने घंटे रोज़ समय दें। प्रेक्टिस को हरदिन जारी रखे। अपने ऊपर विश्वास रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here