राज कुंद्रा के गंदे रैकेट को चलाने वाली गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी था, नया मामला

0
1059
Gehana Vasisth Raj Kundra case
Gehana Vasisth Story in Hindi. Gehana Vasisth real name was Vandana Tiwari when she was studding in Bhopal Engineering Collage. Who is Gehana Vasisth and how is she connected to Raj Kundra case.

File Photo Credits: Twitter

Bhopal: राज कुंद्रा (Raj Kundra) के गंदे खेल के मामले में दिनों दिन नए नए खुलासे हो रहे है। व्यवसाई राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही गन्दी फिल्मों के मामले से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं और अब तक इस मामले से जुड़े कई लोगों को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी भी लगातार इनसे इस पूरे मामले को लेकर गहन पूछताछ भी की जा रही है।

इसी दौरान एक नाम और इस केस से जोड़ा जा रहा है, गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) का जो भी आप पुलिस की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ ने राज का सपोर्ट किया था। गहना वशिष्ठ जो इस गंदे रैकेट मामले से काफी हद तक जुड़ी हुई है, यहां तक की हाल ही में दो लड़कियों ने अपनी तरफ से बयान भी दर्ज करवाए हैं, जिस में भी उन्होंने गहना वशिष्ठ का साफ तौर पर नाम लिया है, जिसने अभिनेत्री की मुश्किल को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

गहना वशिष्ठ का असली नाम(Gehana Vasisth Real Name)

राज कुंद्रा के लिए काम करने वाली गहना वशिष्ठ के बारे में एक चौकाने वाली बात सामने आई है की उनका असली नाम (Real Name) वंदना तिवारी (Vandana Tiwari) है और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के छोटे से गांव से कोरिया (Korea) से आती है। हाल ही में मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर द्वारा गहना वशिष्ठ के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारी उनके परिवार और स्कूल शिक्षकों द्वारा ली है।

बता दें कि इस जानकारी के माध्यम से गहना वशिष्ट के जीवन से जुड़े कई राज खुल कर सामने आए और उस राज कुंद्रा (Raj Kundra) Case को जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी कि कभी बहुत शर्मीली और अच्छे स्वभाव की लड़की वंदना तिवारी आखिर कब और कैसे पोर्नो-ग्राफी के रैकेट में फंसती चली गई।

गहना वशिष्ठ के पिता ने सारे रिश्ते त्यागे

जब गहना वशिष्ट मतलब वंदना तिवारी के पिता रविंद्र तिवारी (Ravindra Tiwari) से अपनी बेटी को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की अपनी बेटी से पूरी तरह से रिश्ता तोड़ लिया है, जैसे ही घर वालों को यह पता चला कि गहना गन्दी फिल्मों से जुड़े काम करती है, उसके बाद से ही उन्होंने रिश्ते तोड़ दिए हैं, इतना ही नहीं वे अब उन्हें पहचानने से भी इंकार कर देते हैं।

हिंदी अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिउक स्कूल में पढ़ाने वाले मास्टर से जब वंदना तिवारी के जीवन के बारे में बात की गई तो उन्होंने सीधे कह दिया कि पढ़ने में बहुत ही ज्यादा अच्छी थी और अपने जीवन में कुछ अच्छा करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि पढ़ाई में इतनी अच्छी स्टूडेंट होने के बावजूद भी गलत रास्ते पर कैसे चली गई। वह आगे चलकर एक अच्छी इंजीनियर बनना चाहती थी। क्लास में बेहद ही शर्मीली थी, उसे किसी से बात करना ज्यादा पसंद नहीं था।

गहना वशिष्ठ ने भोपाल से की इंजीनियरिंग

आगे गहना के सर अख़बार को बताया कि स्कूल समय में वह इतनी ज्यादा शर्मीली थी की स्कूल में होने वाले कंपटीशन को भी ज्वाइन नहीं करती थी, परन्तु पढ़ाई में काफी अच्छी थी और आगे कोई अच्छा करने की सोच रखती थी इसलिए उसने 2006 के दौरान राजधानी भोपाल में एक इंजीनियर कॉलेज (Engineering College in Bhopal) में एडमिशन ले लिया और आगे की पढ़ाई की, लेकिन भोपाल जाने के बाद वह कभी लौट कर वापस भी नहीं आई।

छत्तीसगढ़ के गांव से निकलकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंजीनियरिंग कर रही वंदना तिवारी (गहना) काफी मॉर्डन हो गई थी।कॉलेज के दौरान गहना ने कई बार ब्यूटी कॉन्टेस्ट (Beauty Contest) में भी हिस्सा लिया। इंजीनियरिंग करने के बावजूद भी गहना ने आगे चलकर मॉडलिंग में अपना भविष्य बनाने का मन बना लिया था।

उसे पसंद आई मुंबई की चका-चौंद वाली फिल्मी दुनिया

वही भोपाल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद गहना ने चका चौंद वाली मुंबई (Mumbai) की तरफ अपना रुख कर लिया। अब उसे ग्लैमर दुनिया का चस्का भोपाल में इंजीनियरिंग करने के दौरान ही लग गया था। उनकी खूबसूरती देख उन्हें कई ऑफर आने चालू शुरू हो गए थे। और फिर उसने अपना नाम वंदना तिवारी से बदलकर गहना वशिष्ठ कर लिया। अब यहाँ से शुरू हुई गहना वशिष्ठ की कहानी (Gehana Vasisth Story) का दौर।

फ़िल्मी इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद गहना ने कई फिल्मों में अपनी काबिलियत दिखाई, लेकिन इस दौरान उन्होंने ज्यादातर बोल्ड सीन किए, इतना ही नहीं बॉलीवुड के अलावा गहना ने साउथ इंडियन फिल्मों (South Indian Movies) में अभिनय किया है। गहना वशिष्ठ बिकिनी कांटेक्ट में भी पहले नंबर पर आ चुकी है।

मतलब सीधी साधी और शर्मीली वंदना कब गहना वशिष्ठ बनकर (Gehana Vasisth) बोल्ड और मॉर्डन (Bold and Modern) हो गई फिर उसके तार गन्दी फिल्म इंडस्ट्री (Dirty Film Industry) से जुड़ गए, यह अपने आप में सोचने वाली बात है। ऐसा आपकी भी बहन-बेटी के साथ हो सकता है। एक नंबर न्यूज़ टीम की आपसे सतर्क और होशियार रहने की गुजारिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here