
File Photo Credits: Twitter
Saran, Bihar: अगर आप पुलिसकर्मी हैं या पुलिस पदाधिकारी हैं, तो ड्यूटी के दौरान सही ढंग से अपनी वर्दी पहनें, आपकी पहचान ही वर्दी है। यह बातें सारण रेंज के चर्चित डीआईजी मनु महाराज (DIG Manu Maharaj) ने कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय (Police HQ) का आदेश है कि पुलिसकर्मी व पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान स्मार्ट दिखना चाहिए। उनकी अपनी अलग पहचान दिखाई देनी चाहिए।
जनता के बीच अलग छवि होनी चाहिए। जनता की समस्या के समाधान का हिस्सा बने ना कि परेशानी बढ़ाने का। ड्यूटी के दौरान सख्त रवैया अपनाये। सभी का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मापदंड के सही तरीके से वर्दी पहनें। उन्होंने बताया कि जिले के एसपी व पुलिस पदाधिकारी निर्देश दिया गया है कि 7 साल से कम की सजा के मामले में पुलिस पदाधिकारी सीधे किसी को हिरासत में ना लें।
वही आदेशों का पालन नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी के सामने अगर कोई अपराधी अपराध करते हुए पकड़ा जाता है तो इसके लिए उन्हें धारा 41 ए के तहत हिरासत में लेना है। डीआईजी ने बताया कि अपराध नियंत्रण में पुलिस पदाधिकारियों का सहयोग जनता करें। इससे बदमाशों की मनोबल भी गिरता है। कम्युनिटी पुलिसिंग आज के परिवेश में सबसे बेहतर है।
उधर छपरा, सीवान और गोपालगंज के जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी फरियाद डीआईजी के सामने रखी। शहर की एक महिला ने डीआईजी से गुहार लगाई कि उनके मोबाइल को हैक कर लिया गया है और अश्लील मैसेज भेजा जाता है। उधर इस मामले को डीआईजी ने काफी गंभीरता से लिया है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी एक्शन लेने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर डीआईजी कार्यालय के डीएसपी एडमिन वसी अहमद, इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बिहार में सुपर काप के तौर पर मशहूर (Famous) आइपीएस मनु महाराज (IPS Manu Maharaj) अब बिहार से बाहर अपनी सेवा देंगे। सारण क्षेत्र के डीआइजी (Saran DIG) व 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी मनु महाराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर जा रहे हैं।
Shri Manu Maharaj IPS, DIG Munger along with SP Jamui congratulated the Brave Commandos of Cobra 207BN personally. STF Bihar Police also participated in this B level Operation @CrpfWest @CRPFBIHARSECTOR @aajtak @News18Bihar @JagranNews pic.twitter.com/wDLKQ2OUX8
— 207🇮🇳CoBRA (@207Cobra) October 20, 2020
वे भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस आइटीबीपी में पुलिस उप-निरीक्षक (Deputy Inspector General) के पद पर सेवा देंगे। गृह विभाग Bihar Home Department ने विरमित करते हुए उनकी सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) को सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी है। वह पदग्रहण करने से पांच वर्षों की अवधि तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।
कौन है मनु महाराज (Who Is Manu Maharaj)
मनु महाराज मूलत हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने आइआइटी रूड़की (IIT Roorkee) से बीटेक (B Tech) में ग्रेजुएशन किया है। बाद में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विवि (JNU) से पर्यावरण विषय पर मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की। उन्होंने 2006 में भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) में अपने करियर की शुरुआत की।
At present real "HERO of BIHAR"
Only few IPS officer like MANU MAHARAJ can completely eradicate all types of evil from society. pic.twitter.com/NbQS4N42jS— SAROJ KUMAR VERMA (@sarojverma98) February 26, 2017
बिहार के युवाओं में मनु महाराज की छवि कुछ-कुछ सिंघम जैसी है। वे अपनी मूंछों की खास स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पटना और दूसरे जिलों में तैनात रहते उन्होंने कई बड़े मामले सुलझाए हैं। युवाओं में उनका क्रेज बहुत है। इनकी गिनती काबिल अफसरों में होती है। इनकी अपनी अलग ही पहचान है बिहार में। अपनी मूछों के चलते सभी के लोकप्रिय बने हुये है। डुयूटी के दौरान बहुत ही सख्त प्रवर्ति के है।
पटना के SSP भी रहे चुके हैं मनु
सारण का डीआइजी बनने से पहले मनु महाराज मुंगेर के डीआइजी (DIG) और पटना के एसएसपी (ASP) भी रहे। वे कई जिलों में बतौर एसपी (SP) भी अपनी सेवा दे चुके हैं। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा बहुत दिनों से सुर्खियों में बनी था। अब इस पर आधिकारिक तौर से मुहर लग गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात रविंद्र कुमार को सारण का नया डीआइजी बनाया गया है।



