
हिंदुस्तान की बेटियां हर दिन देश का नाम रौशन कर रही हैं। पहले हिमा दास ने 6 गोल्ड मेडल अपने नाम करके भारत का नाम रौशन किया और अब मैरी कॉम ने भी गोल्ड मेडल जीतकर यह प्रकिया थमने नही दी। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने 23वें प्रेसिडेंट्स कप टूर्नामेंट के फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में खेले गए 51किग्रा भारवर्ग के मुकाबले में मैरी ने शानदार खेल दिखकर जीत अपने नाम दर्ज की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंदी को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से करारी हार दी। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मैरी कॉम ने 36 साल की उम्र में अपना दबदबा बनाये रखा उसके कम नही होने दिया।
आज भी वही जोश और जुनून है इनके अंदर। मई में इंडिया ओपन में गोल्ड और अब प्रेसिडेंट कप में भी गोल्ड जीतने के बाद मैरी कॉम अपने बुलंद हौसले के साथ World चैंपियनशिप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत करते हुय फिर से गोल्ड मेडल पर निशाना लगाएंगी।
खबरो के अनुसार इससे पहले हिंदुस्तान की गोल्डन गर्ल हिमा दास ने 19 दिनों में 5 गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में गर्व से रोशन किया। इस बात से सोशल मीडिया में बधाई देने का सिलसिला अभी रुका नही है, प्रधान मंत्री से लेकर से फिल्मी दुनिया के सभी मशहूर सेलेब्रिटीज़ ने हिमा दास को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया था।



