
File Photo Credits: Twitter
Delhi: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जिक्र भर से उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मस्त मलंग हैं। सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। भीड़भाड़ पर विश्वास नहीं रखते। अपने दिल की सुनते और मन की करते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ आईपीएल के दौरान ही मैदान पर दिखते हैं।
यानी माही अब सिर्फ पीली जर्सी ही पहनते हैं। मगर आज जब दुनिया ने उन्हें टीम इंडिया (Team India) की नीली जर्सी (Blue Jersey) में देखा, तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। धोनी (Dhoni) एक बार फिर से आईपीएल 2021 (IPL 2021) में दिखने वाले हैं। मगर उससे पहले वो टीम इंडिया ब्लू रेट्रो जर्सी (MS Dhoni Retro Jersey) में नजर आए हैं। ये वही, जर्सी है, जिसे आजकल टीम इंडिया पहनकर मैदान पर उतर रही है।
धोनी पहली बार इस जर्सी में नजर आए हैं। हाल ही में वो फुटबॉल खेलते हुए भी दिखे थे। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की तारीखों के ऐलान के बाद धोनी एक्टिव हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन दो साल पहले आखिरी बार टीम इंडिया की सात नंबर की जर्सी पहनी थी। इसके बाद माही ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।
#MSDhoni BOSS IS COMING 🔥
MS DHONI is not a name its Inspiration for everyone 👏❤️ pic.twitter.com/2UzqSRQ9bP— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@kingashu_786) July 26, 2021
लेकिन अब एक बार फिर पूर्व कप्तान (MS Dhoni in Team India’s Retro Jersey) टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देने से सभी फेन्स के चहरे में चमक आ गई। उनकी टीम इंडिया की जर्सी वाली यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। भारतीय टीम की रेट्रो जर्सी में धोनी जंच रहे हैं।
धोनी ने अपनी दाढ़ी को भी इस शेप में रखा है कि उनका चेहरा काफी लंबा दिखाई दे रहा है। वैसे धोनी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और उनका वजन भी कम दिखाई दे रहा है। दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान इस समय मुंबई में मौजूद हैं। धोनी ने मुबंई में एक चैरिटी फुलबॉल मैच भी खेला, जिसमें कई सेलेब्रिटीज़ के चेहरे देखने को मिले।
Dhoni spotted in retro jersey for shoot 😍@MSDhoni • #MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/SFRdNqJDV4
— DHONI Era™ 🤩🦁 (@TheDhoniEra) July 26, 2021
इस चैरिटी मैच में एमएम धोनी (MS Dhoni) के अलावा टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहें। धोनी की यह तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। दरअसल धोनी ने टीम इंडिया की रेट्रो जर्सी (MS Dhoni Latest Photo) एक ऐड शूट के लिए पहनी।
धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय जर्सी में नजर आए थे। इसके बाद वो काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे। अगले साल (15 अगस्त 2020) उन्होंने अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था।
Our Pride @MSDhoni ❤️ #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/PbxhxAPir1
— Chennai Super Kings Fans (@CskIPLTeam) July 27, 2021
रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी को यहां एक विज्ञापन की घोषणा करते हुए देखा गया और उन्होंने भारतीय टीम की रेट्रो जर्सी पहनी हुई थी। भारतीय टीम की जर्सी पहने धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। भारत की वनडे और टी20 टीमें भी इन रेट्रो जर्सी का इस्तेमाल करती हैं।
धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी में खेला था। यह उनका फाइनल मैच भी था। तब टीम ने रेट्रो जर्सी का इस्तेमाल नहीं किया था। क्रिकेट फैंस की खुशी के लिए महेंद्र सिंह धोनी का नाम ही काफी है ऐसे में अगर धोनी मैदान पर खेलते हुए दिख जाए तो इससे अच्छी बात कोई ओर हो ही नहीं सकती।



