Delhi: मोदी सरकार 29 अगस्त को ‘खेल दिवस’ के समारोह पर ‘फिट इंडिया योजना’ कैंपेन को हरी झंडी दिखाने जा रही है, जिसमें India के प्राचीन खेलों से लेकर आधुनिक खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ नागरिकों को खेल के प्रति जागरूक करना महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। तंदुरुस्त होगा इंडिया, तभी हिट होगा India। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ में भी इस बात पर चर्चा की है कि खेलों का हमारे जीवन में क्या योगदान है।
इसी बात को सच कर दिखाने के लिए 29 अगस्त को मोदी सरकार ‘फिट इंडिया योजना’ की नीव रखने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिंदगी में खेलों के महत्व को समझाते हुए भारतवासियों से इन्हें लोकप्रिय बनाने की गुज़ारिश 25 मार्च 2018 को अपने ‘मन की बात’ में की थी। इसी भट पर मोदी सरकार 29 अगस्त को ‘खेल दिवस’ के उपलक्ष्य पर ‘फिट इंडिया योजना’ कैंपेन की नींव रखने जा रही है, जिसमें India के प्राचीन खेलों से लेकर आज के दौर के सभी आधुनिक खेलों को आगे बढ़ाने के साथ लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना में उद्देश्य होगा।
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे है बच्चों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को लेकर एक अच्छी योजना की बात कही है और यह खेल कूद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा।इससे खेलो के प्रति बच्चों की जागरूकता बढ़ेगी। खेल के प्रति आकर्षित होंगे। इससे आने वाले युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और इसके साथ नई सुविधाओ का लाभ भी मिलेगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए खेलने वाले बच्चों ने बताया कि अगर हमें FIT रहना है तो उसके लिए खेलना कूदना बहुत आवश्यक है। बच्चों को अभ्यास करा रहे हैं, उनके टीम लीड कोच अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम प्रशंसा के काविल है और देश के विकास में FIT रहना भी बहुत आवश्यक है।
जब तक FIT नहीं होंगे तब तक HIT नहीं होंगे। किसी भी काम को पूरा करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मानसिक और शारिरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है और हमें आशाह है कि प्रधानमंत्री की Hit India इंडिया योजना इसमें सही साबित होगी। मोदी सरकार की FIT India प्लाइनिंग के अंतर्गत लोगों को अपनी बिजी जिंदगी में बीमारियों से बचने लड़ने ओर स्वस्थ जीवन जीने के प्रति एक प्रेरणा स्त्रोत बानगी।
इसके साथ ही लोगों को यह भी जानकारी दी जाएगी की वह अपनी बिजी लाइफ में किस तरह FIT रह सकते हैं। इस प्लाइनिंग के अंतर्गत योगा के शिक्षक भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के किए हुए योगा को भी दिखाया जाएगा। जिससे लोग प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर अधिक से अधिक संख्या में इस FIT India योजना में शामिल होकर India को FIT India बनाने में सहयोग देंगे।



