
File Image Credits: Twitter
Delhi: कहते हैं कि अगर इंसान के अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सफल होने से उसे कोई रोक नहीं सकता है। हर किसी की जीवन की कहानी एक सी नहीं होती, लेकिन किसी मोड़ पर कुछ ऐसा होता है, जिससे पूरी कहानी बदल जाती है। हर दिन आप सब लोग एक ऐसी हस्ती की कामयाबी की स्टोरी से रूबरू होते हैं, जिसने विषम परिस्थितियों से लड़कर कामयाबी हासिल की, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो पहले ही प्रयास में और बेहद कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं।
इन्हीं होनहारों में से एक हैं ऐश्वर्या। पिछले कुछ दिनों में, मेरी यूपीएससी की पढ़ाई (UPSC Study) के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। मुझे पता है कि जब आप तैयारी कर रहे हों या शुरू करने का फैसला कर रहे हों तो दूसरी तरफ कैसा महसूस होता है। मेरी सफलता से प्रेरित सभी लोगों के लिए, पिछले दो वर्षों में मैंने जो किया और महसूस किया, उसका हार्दिक अभिवादन करती हूँ।
बचपन का सपना था आईएएस बनना
मॉडलिंग के क्षेत्र में अच्छी खासी पहचान बनाने के बाद उन्होंने UPSC में कदम रखा और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करके अपना सपना पूरा कर लिया। उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि उन्हें 2019 की यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा (UPSC Civil Sercice Exam) में ऑल इंडिया 93वीं रैंक मिली।
अभी तक आपने यूपीएससी में सफलता (UPSC Success) प्राप्त करने वाले तमाम लोगों की प्रेरणादायक कहानियां (Motivational Story) सुनी होंगी। आज हम आपको एक ऐसी कैंडिडेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यूपीएससी से पहले मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। यहां तक कि उन्होंने मिस इंडिया (Miss India) कांटेस्ट में जाकर तहलका मचा दिया। वह इस कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रहीं। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी है और 1 साल की तैयारी के बाद पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर (IAS Officer) बन गईं।
कैसे मॉडलिंग की दुनिया में तहलका मचाया
ऐश्वर्या (Aishwarya Sheoran) ने 12वीं तक कड़ी मेहनत कर पढ़ाई की और इसी दौरान उन्होंने यह तय कर लिया कि वह ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी करेंगी। ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने कुछ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अपनी किस्मत आजमाई। जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। मॉडलिंग (Modeling) ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित किया और उन्होंने करीब 2 साल तक इस इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। यहां तक कि उन्होंने मिस इंडिया (Miss India) में भी अपने खूब जलवे बिखेरे। मिस इंडिया में वे फाइनलिस्ट के तौर पर फेमस हुईं।
ऐश्वर्या का सेना से था रिश्ता
ऐश्वर्या (Aishwarya Sheoran) दिल्ली (Delhi) में ही पली-बढ़ीं। ऐश्वर्या के पिता अजय श्योराण भारतीय सेना (Indian Army) में कर्नल के पद पर करीमनगर, तेलंगाना में तैनात हैं और माता सुमन गृहिणी हैं। वर्तमान में परिवार मुंबई रहता है। स्कूलिंग संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी की। ऐश्वर्या स्कूलिंग के दौरान हैडगर्ल और 97.5% के साथ एकेडमिक टॉपर भी रह चुकी हैं।
Happy to see people pursuing diverse interests in life choosing Civil Services as a career. #NewIndia needs #NewAgeOfficers who make the service more representative, more open & more contemporary!
Welcome aboard #AishwaryaSheoran Rank 93, CSE 19; a top model & now an officer!! pic.twitter.com/jCUt60aN0x— Abhishek Singh (@Abhishek_asitis) August 4, 2020
ग्रेजुएशन श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से किया। 2018 में आईआईएम इंदौर में भी चयन हुआ था, लेकिन अपना पूरा फोकस सिविल सर्विस पर दिया।
ऐश्वर्या श्योराण ने चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल से फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स और इकोनाॅमिक्स में 97.5 फीसद अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता कर्नल अजय कुमार श्योराण, एनसीसी तेलंगाना बटालियन, करिमनगर में कमांडिंग ऑफिसर हैं। उनके भाई अमन श्योराण मुंबई अंडर-23 क्रिकेट टीम के सदस्य हैं।
कैसे आई सिविल सेवक बनने की इच्छा
ऐश्वर्या श्योराण के अनुसार, वर्ष 2017 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब पिता की पोस्टिंग मुंबई में हो गई थी। तब मुंबई की चका चोंध ने उनको अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। तब उन्होंने मुंबई में मॉडलिंग शुरू की थी। उन्होंने मश्हूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, दक्षिणी के मश्हूर फैशन डिजाइनर विशाल विडप्पा के साथ काम किया है। साथ ही एक बड़े फैशन वीक में भी भाग लिया है। 2018 में उनके मन में विचार आया था कि वह आइआइएम इंदौर के मुंबई कैंपस में दाखिला लें। उनके मन में हमेशा से ही सिविल सेवक बनने का इच्छा थी।
Aishwarya Sheoran, Femina Miss India 2016 finalist, Campus Princess Delhi 2016, Freshface winner Delhi 2015 made us immensely proud as she scored the All India Rank 93 in the Civil Services Examination. A huge congratulations to her on this achievement!#AishwaryaSheoran #CSE pic.twitter.com/SrDu4iK6T0
— Miss India (@feminamissindia) August 4, 2020
ऐश्वर्या श्योराण ने कहा कि मैंने मई 2018 से यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। मैंने बिना किसी कोचिंग के अपनी पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान मैंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी बंद कर दिया था। मुझे जो भी पाठ्य सामग्री चाहिए होती थी तो उसके लिए पिता से संपर्क करती थीं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने मॉडलिंग छोड़ दी थी।
राजस्थान के लिए करना चाहती है काम
मेहनत करने वालो की कभी हार नही होती। मेरा मानना है कि जीवन में जो भी आप हासिल करना चाहते हैं वह बिना मेहनत के नहीं मिल जाता है। आपको उसके लिए मेहनत करनी होती है। उनकी मां ने मिस वर्ल्ड 1994 एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के कारण बेटी का नाम ऐश्वर्या रखा था। ऐश्वर्या श्योराण का जन्म जनवरी 1997 में हुआ था।
उस दौरान ऐश्वर्या श्योराण (Aishwarya Sheoran) का नाम बहुत चर्चित था और मां ने कहा था कि मेरी बेटी भी ऐश्वर्या राय की तरह ही सुंदर है। ऐश्वर्या श्योराण ने कहा कि वह महिला सश्किकरण और वंचित वर्ग के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण अपने राज्य राजस्थान में ही कार्यरत होना चाहती हैं। उन्हें ,आइएएस और आइएफएस दोनों में से कोई प्रशासनिक पद मिलता है, तो वह खुशी से काम करेंगी।
Fashion to Civil Services!!! Rank 93. You will rouse millions to seek after different and assorted interests.#AishwaryaSheoran pic.twitter.com/IJKBupVC12
— Abhinov Pratap Singh 🇮🇳 (@abhinov_pratap) August 4, 2020
ऐश्वर्या ने यूपीएससी परीक्षा (Aishwarya Sheoran UPSC Exam) में पहली बार में ही पूरे भारत में 93वां स्थान प्राप्त किया है। ऐश्वर्या वर्ष 2016 में पूर्व मिस इंडिया फाइनिलिस्ट भी रह चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में वह पूरे देश में से कुल 21 फाइनिलिस्ट में से एक थीं। वर्ष 2014 में उन्हें एक प्रतियोगिता में सबसे फ्रेश फेस के टाइटल से भी नवाजा जा चुका है।
नरेंद्र मोदी को मानती है आदर्श
23 वर्षीय ऐश्वर्या राजनीतिक विषय में भी गहरी रुचि रखती हैं। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने राजनीति विषय का गहन अध्ययन किया है। ऐश्वर्या ने बताया, मैं पढ़ाई में शुरू से होशियार थी और मैंने एग्जाम क्लीयर करने के लिए कोई कोचिंग क्लास नही ली। पढ़ाई के लिए समय कैसे निकालती थीं, इसे लेकर उन्होंने बताया, मैंने अपना फोन स्विच आफ कर दिया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली जिससे एग्जाम पर फोकस कर सकूं। मगर ऐसा नहीं है कि मैं अचानक से पढ़ाई करने लगी बल्कि मैं हमेशा से पढ़ने में अच्छी थी।
सफलता की कहानी
कुछ समय मैंने परीक्षा पैटर्न को समझने में बिताया, अखबार पढ़ने के तरीके पर ध्यान दिया, वीडियो देखने में फोकस किया। इसके अलावा, पूरे दिन के लिए भूगोल एनसीईआरटी पढ़ी। 10+8+6 फॉर्मूला लेकर यानी 10 घंटे की पढ़ाई, 8 घंटे की नींद, छह घंटे बाकी सब कुछ। मैंने अखबारों से नोट्स बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर भी मैंने जो किताबें पूरी पढ़ी लेकिन उनमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर सही से नहीं दे सकी।
Tell us what you want to ask AIR 93 #AishwaryaSheoran and we will ask her in an exclusive interview. pic.twitter.com/aLXnD0UcPJ
— A. A. Shah's IAS Institute (@A_A_SHAHS_IAS) August 9, 2020
मैंने दिन के पहले पहर में भूगोल, समाज आदि सहित नए विषयों को पढ़ना शुरू किया। कुछ महीने पूरी तरह से कम से कम तीन पुस्तकों के संशोधन के लिए समर्पित किये। जो मैंने पिछले कुछ समय में पढ़ी थीं और दो करंट अफेयर्स को पढ़ने के लिए समय निकाला। मैंने करंट अफेयर्स से नोट्स बनाने के तरीके को बदल दिया।
कुछ समय मे मैंने राजनीति, सरकारी योजनाओं, इतिहास और संस्कृति में कुछ विश्वास हासिल करना शुरू कर दिया, लेकिन भूगोल अभी भी बहुत खराब था। मेरा मुख्य ध्यान वैकल्पिक पर चला गया और मैंने कोई नया विषय नहीं चुना। केवल करंट अफेयर्स के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी। मैंने सरकारी योजनाओं के साथ-साथ राजनीति, इतिहास, भूगोल आदि का भी एक-एक अध्याय करना शुरू कर दिया यह।
Miss India Finalist #AishwaryaSheoran proves being Beauty with brains as she cracks civil services securing rank 93 in the country. She is now all set to join as IAS #Congratulations #Inspiring #Beautywithbrains #CivilServices #Womenempowerment pic.twitter.com/9ByhyGohqF
— NewsNowNation (@NewsNowNation) August 6, 2020
रिवीजन हमेशा की तरह चलता रहा लेकिन करंट अफेयर्स पर अधिक ध्यान देने के साथ-उस दिन खुद को और मजबूत बनाया। नया साल नई उम्मीदें लेकर आ रहा था और आखिरकार मुझे लगा कि मैं परीक्षा में लिखने के लिए तैयार हूं। मैं टेस्ट सीरीज़ में पाया कि मेरे पेपर 4.10 घंटे में पूरे हो रहे थे। लाख कोशिशों के बाद भी मैं अपना समय 3.40 घंटे से कम नहीं कर पाई।
मैं प्रत्येक पुस्तक से एक अध्याय का अवलोकन करने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट के लिए अपने वैकल्पिक विषय की पढ़ाई जारी रखती। मैने एक ऑनलाइन टेस्ट पेपर दिया जो सभी के लिए फ्री उपलब्ध था मैंने 1.30 घंटे के भीतर लगभग 25 टेस्ट पेपरों का अभ्यास किया। मेरी प्लानिग थी कि सुबह में एक सरल-अभ्यास परीक्षा देना, शाम को और फिर शनिवार को उत्तरों को जांच करना। शनिवार को मैं करेंट अफेयर्स पर भी फोकस करती थी।
DNA India: Meet Miss India finalist Aishwarya Sheoran, who quit modeling for UPSC and became IAS in first attempt.https://t.co/1tmclKV5LC
via @GoogleNews
— Sapan Singh (@sap_rulez) July 15, 2021
प्रीलिम्स खत्म होने के बाद, मैंने रिकवर करने के लिए तीन दिनों का ब्रेक लिया और फिर से पढ़ाई की दिनचर्या में वापस आ गई। इस प्लानिग में प्रश्नों के उत्तर लिखना, समय सीमा, कीवर्ड पर धयान देना सबसे महत्वपूर्ण रहा। मैं अपने रिवीजन में आईएएस निबंध और जीएस ऑनलाइन मॉक के साथ अर्थशास्त्र के लिए टेस्ट सीरीज़ में शामिल हुई।
निबंध और नैतिकता के लिए, मैंने मोटे तौर पर रूपरेखा और विचार धारा की प्रैक्टिस करने के लिए आधे घंटे का समय निकाला। मैं अपनी आवाज में विभिन्न विषयों पर उद्धरणों की 20 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग करके हर सुबह कसरत के दौरान बजाती थी। उससे मुझे बहुत फायदा हुआ।
परीक्षार्थियों को दी सिख
ऐश्वर्या का मानना है कि आपको अपने लक्ष्य के प्रति बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। भले ही ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने मॉडलिंग की, लेकिन वह पहले से ही यह तय कर चुकी थीं कि उन्हें यूपीएससी की परीक्षा पास कर सिविल सेवा (Civil Service) में जाना है। उन्होंने अपनी बेहतरीन रणनीति बनाई और सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की बदौलत सफलता प्राप्त कर ली। वह कहती हैं कि यूपीएससी में सफलता (Success In UPSC) प्राप्त करने के लिए आपको लगातार मेहनत करनी चाहिए। अपने लक्ष्य से कभी पीछे नही हटना।



