
Social Media Viral Photo
Delhi: इंटरनेट में बिहार के मोतिहारी जिला के डीएम का एक फोटो तेजी से Viral हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मानें तो यह मोतिहारी जिलाधिकारी शीर्षत कपिल की फोटो बताई जा रही है। फोटो में दावा किया जा रहा है कि बारिश के मौसम में DM साहब अपने पूरे परिवार के साथ धन रोपनी के साथ एन्जॉय कर रहे हैं।
किसान भगवान होते हैं। वे अन्नदाता हैं। ये बातें कहने-सुनने में बहुत अच्छी लगती हैं। लेकिन, जब खेत में काम करने या फिर आगे बढ़कर किसानों की जल्प करने की बात हो तो कम ही सामने आ पाते हैं। इन गिने-चुने लोगों में एक DM ऐसे है, जो खेत में उतरे। तकनीक को बढ़ावा देने के लिए खुद धान की रोपाई शुरू कर दी।
किसान के बारे में जो कहा जाता है वो सच है जाने किसान भाइयों का किसान उन्हें कहा जाता है, जो खेती का काम करते हैं। इन्हें ‘कृषक’ और ‘खेतिहर’ के नाम से भी जाना जाता है। ये बाकी सभी लोगों के लिए खाद्य सामग्री का उत्पादन करते हैंं।
इसमें विभिन्न फसलें उगाना, बागों में पौधे लगाना, मुर्गियों या इस तरह के अन्य पशुओं की देखभाल कर उन्हें बढ़ाना भी शामिल है। कोई भी किसान या तो खेत का मालिक हो सकता है या उस कृषि भूमि के मालिक द्वारा काम पर रखा गया मजदूर हो सकता है।
शीर्षत कपिल अशोक महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज (Miraj) गावं से ताल्लुक रखते है। ये किसान फैमली परिवार से आते है। इनके पिता BSRL (Bioscience Research Lab) में जूनियर इंजीनियर के रूप में पदस्थ थे। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई महाराष्ट्र के सतारा जिले के कोरेगाँव में हुआ, सतारा से ही इन्होने Intermediate (10+2) किया।
शीर्षत कपिल ने B.Tech (Agri, Engg) राहुरी (Rahuri) के MPKV University से किया है और M.Sc. दिल्ली के IARI (Indian Agricultural Research Institute, Delhi) से किया। इन्होने कुछ समय बैंक में एग्रीकल्चर फिल्ड अफसर के रूप में काम किया, उसी दौरान उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा Civil Services Exam की प्रेक्टिस की एवं 2011 में पास कर अपने आप को समाज सेवा के लिए समर्पित कर IAS अधिकारी बनने का लक्ष्य मन मे बना लिया।
ये बचपन से ही आईएएस अधिकारी बनना चाहते थे, बचपन से ही पढ़ाई में ही अच्छे थे। जनता की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने जनता की सेवा करने का मन मे लक्ष्य बना लिया था। जनता की सेवा करने के लिए इन्होने यह नौकरी चुनी है।
वैसे तो शीर्षत कपिल महाराष्ट्र के रहने वाले है, लेकिन जब से इन्होने नौकरी शुरू किया है 9 साल के इनके प्रशासनिक करियर में इनका ज्यादातर समय उतर भारत में ही बिता है, मिथला में इन्होने काफी समय गुजरा, महात्मा गाँधी को इन्होंने अपना रोल मॉडल बना लिया है।
महत्मा गाँधी से इन्हे शक्ति मिलती है उन्हीं से इनको समाज के लिए अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती है जब भी मन कभी उदास होता तो ये उन्हें याद कर खुश हो जाते। जीवन मे कभी हार ना मानने आगे बढ़ते चले जाना। जनता की सेवा करने के लिए इन्होने यह नौकरी को अपना जीवन बना लिया। वैसे तो शीर्षत कपिल महाराष्ट्र के रहने वाले है।



