महेंद्र सिंह धोनी के लिए आर्मी चीफ ने कहा Dhoni अब सैनिक के रूप में तैयार है, अब वे लोगो की रक्षा करेंगे।

0
518

महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्‍त तक रेजीमेंट की विक्‍टर फॉर्स के साथ कश्‍मीर में अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्‍हें गार्ड, पेट्रोलिंग और Post ड्यूटी के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। अब धोनी के लिए वो समय दूर नही है जिसका उन्होंने बचपन से सपना देखा था, आज उनका वह सपना सच होने जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी जल्‍द ही लेफ्टिनेंट कर्नल ऑनरेरी के रूप में टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में शामिल होने वाले हैं।सेना के प्रमुख्य की खबरो के अनुसार वे 31 जुलाई से 15 अगस्‍त तक रेजीमेंट की विक्‍टर फॉर्स के साथ कश्‍मीर में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्‍हें गार्ड, पेट्रोलिंग और पोस्‍ट ड्यूटी का कार्य दिया गया है।

इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की सुरक्षा को लेकर भी की प्रश्न सामने आ रहे हैं। इस बात में शुक्रवार को थल सेनाध्‍यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि धोनी को सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है वह तो लोगो की रक्षा करेंगे।

जनरल रावत ने एक मीडिया से वार्तालाप करते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी सेना के साथ अपनी ड्यूटी पूरी तरह निभाने के लिए से रेडी है। किसी भी अन्‍य सैनिक की तरह महेंद्र सिंह धोनी एक रक्षक की भूमिका अदा करेंगे।

उन्‍होंने बोला कि ‘जब एक भारतीय नागरिक सेना की यूनिफॉर्म पहनता है तब उसे यूनिफॉर्म से जुड़े काम को पूरा करने के लिए रेडी रहना होता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर ली है और हमें इन्फॉर्मेशन है कि वह अपना कार्य पूरा करेंगे’

सेना अध्यक्ष जनरल रावत ने बताया है कि, ‘सच कहूं तो वह कई सारे लोगों को बचाएंगे क्‍योंकि अब वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा के साथ कार्य करेंगे। यह बहुत अच्‍छी बटालियन है और वे स्टेटिक प्रोटेक्शन,कम्‍युनिकेशन ड्यूटी की जिम्‍मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी इसी का एक हिस्सा होंगे। मुझे नहीं लगता कि हमें उन्‍हें सुरक्षा देने की आवश्यकता है, वे जनता की रक्षा करेंगे और अपने काम को पूरी तरह से बखूबी निभाएंगे।’ उन्होंने धोनी को लेकर यह बात साफ कर दी है कि धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्‍ट ड्यूटी की जिम्‍मेदारियां का जिम्मा उठाएंगे।

वे एक सामान्‍य सैनिक की तरह ही रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने सेना के साथ काम करने के लिए दो महीने का छुट्टी ली है। महेंद्र सिंह धोनी ने सेना के साथ काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का अवकाश लिया है। खबरो के अनुसार वे 2015 मे आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर वे इसको जीत लिया था तब उन्हें पैराट्रूपर का दर्जा मिल गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here