
File Photo
Mumbai: आज कर देश में हर किसी की जवान पर क्रिप्टोकरेंसी का जिक्र है। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीर एक्स (WazirX) आज चर्चा में है। लगभग 2 साल पहले तक इसके बारे में कोई नहीं जानता था, फिर आज इसका नाम भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज (Crypto Exchange) में आ गया है।
महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले 35 साल के निश्चल शेट्टी ने कभी सपना भी नहीं देखा था कि उनका ये क्रिप्टो स्टार्टअप इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा। WazirX के को-फाउंडर और सीईओ निश्चल शेट्टी (Nischal Shetty) ने साल 2018 में इसकी शुरुआत की थी। तब से साल 2020 तक इस पर 10 लाख यूजर्स थे और अब इस साल अकेले मई महीने में 10 लाख नए यूजर्स जुड़ गए हैं। वर्तमान में वजीर एक्स पर ट्रेडिंग वाल्यूम 35,000 करोड़ प्रति महीने पर पहुंच गया है।
निश्चल शेट्टी एक मीडिया अख़बार को बताते हैं, साल 2017 में मैंने बिटक्वाइन (Bitcoin) में निवेश करने का सोचा। उस वक्त मैं एक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज पर गया, लेकिन वह प्लेटफाॅर्म इतना धीमा और अव्यवस्थित था कि इसमें मुझे सप्ताह भर का समय लग गया। तब तक बिटक्वाइन की काफी वैल्यू बढ़ चुकी थी और मैं निवेश नहीं कर सका।
Reactie Founder en CEO #WazirX op groen licht #crypto voor India. WazirX is een Indiase beurs, overgenomen door Binance. De koers van WRX profiteert van de duidelijkheid en de potentie van deze grote markt. https://t.co/mrYf2ObFth
— recaptrader (@recaptrader) June 1, 2021
आगे वे बताते है की उस समय मुझे एक व्यवस्थित क्रिप्टो एक्सचेंज की जरूरत महसूस हुई, जहां आसानी से क्रिप्टो में ट्रेड किया जा सके। इसके बाद मैंने अपने कुछ जानकारों को इसके बारे में बताया और इस पर काम शुरू कर दिया। मैंने 10 लोगों की एक टीम बनाई और फिर 2 महीने में वजीर एक्स को तैयार कर लिया।
फिर हम इसे यूजर्स फ्रेंडली बनाते गए। आज के समय में हमारे पास 150 लोगों की टीम है। आने वाले दिनों में इसे और बढ़ाने पर सोच रहे हैं। क्रिप्टो स्टार्टअप से पहले मैं मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके एक साॅफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करता था। इसके बाद मैंने जोमैटो जैसी एक स्टार्टअप कंपनी में काम किया। बाद में मैंने जॉब छोड़ दी और अपना कारोबार शुरू किया। निश्चल कहते हैं, WazirX मेरी दूसरी स्टार्टअप कंपनी है।
निश्चल बताते हैं की क्रिप्टो मार्केट के लिए साल 2021 अब तक बहुत अच्छा रहा है। आगे भी मार्केट तेजी से बढ़ेगा। इन दिनों क्रिप्टो को लेकर निवेशकों की रुचि बढ़ती जा रही है। WazirX पर सबसे अधिक 20-30 साल तक युवा निवेशक बढ़े हैं। खास बात यह है कि इनमें महिला निवेशक भी शामिल हैं।
दूसरी ओर सरकार इस बारे में बात कर रही हैं। सरकार क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो मार्केट को लेकर स्टडी कर रही है। सरकार इसे रेगुलेट करने पर विचार कर रही है। आज के डेट में देखें तो पूरी तरह इंटरनेट भी रेगुलेट नहीं है फिर ये तो एक नई तकनीक है। इसलिए रातोंरात इस पर फैसला नहीं लिया जा सकता है।
क्रिप्टो को रेगुलेट करने में काफी समय लग सकता है, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार एक गाइडलाइन जारी कर दें। हालांकि, इस संबंध में हमने सरकार के सामने अपनी बातें रखी हैं। दूसरी ओर, RBI के फैसलों से काफी राहत मिली है। इस फैसले के बाद अब बैंक की तरफ से राहत दी जा रही है।
अब क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारत समेत पुरे विश्व में इस वक्त काफी कंफ्यूजन है। भारत में बैन को लेकर भारतीय निवेशकों में भय है। इसके लिए हम सरकार और निवेशकों दोनों को क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो मार्केट का महत्व बता रहे है। निश्चल बताते हैं कि वर्तमान में क्रिप्टो को लेकर कंज्यूजन दूर करने के लिए देश के कई एक्सचेंजों ने मिलकर एक क्रिप्टो काउंसिल का गठन किया।
जहां इस काउंसिल ने क्रिप्टो की माइनिंग, ट्रांसफर और ट्रेडिंग को लेकर गाइडलाइन तैयार की और हम इसे फाॅलो कर रहे हैं। इसके अलावा हम डेटा सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसको लेकर कोई गाइडलाइन नहीं है, बावजूद सुरक्षित निवेश को ध्यान में रखकर हमने अपने ऐप KYC को अनिवार्य किया हुआ है। हमने सरकार के साथ भी इसे साझा किया है।
निश्चल का ऐसा मानना है की आने वाले समय में इंटरनेट की तरह कि क्रिप्टो की दुनिया में एक क्रांति आएगी। दुनियाभर में लोग इसको लेकर जागरूक हो रहे हैं और कई तरह के प्रोग्राम चलाएं जा रहे हैं। इतना ही नहीं हम लोगों को जागरूक करने के लिए एजुकेशन इनिशिएटिव ले रहे हैं। जहां उन्हें बारिकियों से इसके बारें में बताया जाता है। हाल ही में हमने भारतीय कलाकारों को उनकी डिजिटल आर्ट को बेचने या खरीदने के लिए NFT मार्केटप्लेस को लाॅन्च किया है।



