MiG-21 Crash: शहीद पायलट अभिनव पिछले साल सुर्ख़ियों में आये थे, 1 रुपये शगुन लेकर शादी की थी

0
706
Deepest condolences to family andIndian Air Force mates of Sqn Ldr Abhinav Choudhary, the young pilot lost in the MiG-21 Bison crash late last night in Punjab. He was on a night air patrol flight. He was from Meerut. In his 20s, Abhinav had gotten married just over a year ago.

Image |Credits: Twitter

Delhi: आज सुबह का के लोगो के दिन का आरम्भ एक दुखद ख़बर से हुआ। पंजाब के मोगा में गुरुवार देर रात विमान दुर्घटना (MiG-21 Crash) में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनव चौधरी शहीद हो गए। शहीद अभिनव भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ा रहे थे। विमान के क्रैश होने की इस इस दुखद घटना में देश ने एक जांबाज पायलट खो दिया।

आपको बता दे की करीब डेढ़ साल पहले अभिनव अपनी के पॉजिटिव सोच के कारण अख़बारों की सुर्खियों में छाए थे। अभिनव चौधरी केवल भारतीय वायुसेना के एक बहादुर पायलट ही नहीं, बल्कि अच्छी सोच रखने वाले एक नेकदिल इंसान भी थे। इस बात का प्रमाण तब मिल जब 17 महीने पहले इनकी शादी हुई थी।

अभिनव की शादी पूरे देश की मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी। एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में दूल्हे की नौकरी और पद के हिसाब से दहेज मांगा जाता है, वहीं शहीद अभिनव ने ससुराल की तरफ से मिलने वाली सारी नकद धनराशि सम्मान सहित लौटा दी थी और शगुन के तौर पर केवल एक रुपया अपने पास रखा था।

उस वक़्त अभिनव ने कहा था कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जोड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है। अभिनव के पिता सतेन्द्र चौधरी ने कहा था कि दहेज प्रथा पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के बागपत के पुसार गांव से संबंध रखने वाले अभिनव, अपने परिवार के साथ मेरठ की गंगासागर कॉलोनी में रहते थे।

अभिनव बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होनहार होने के अलावा खेल कूद तथा अन्य गतिविधियों में खूब हॉबी रखते थे। अभिनव कक्षा 5 तक मेरठ के ट्रांसलेट एकेडमी में पढ़े तथा इसके बाद इन्होंने 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून से पूरी की। आरआईएमसी में देश भर से चुनिंदा बच्चों को ही प्रवेश मिलता है, लेकिन अनुभव ने पहले ही प्रयास में इस कॉलेज में दाखिला पा लिया।

फिर 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के अलावा अभिनव एनडीए में प्रवेश पाने की कोशिश करने लगे। उनकी मेहनत सफल रही तथा वह NDA के लिए चयनित हो गए। इसके बाद इन्होंने पुणे में 3 साल तथा फिर हैदराबाद के AFA में वायुसेना पायलट की ट्रेनिंग पूरी की। अभिनव ने 25 दिसंबर 2019 को मेरठ में ही सोनिका उज्जवल से शादी कर ली। सोनिक फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर के लौटी थीं।

मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक़, पंजाब के मोगा से करीब 25 किलोमीटर दूर बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास पास हुई विमान दुर्घटना में अभिनव शहीद हो गए। क्रैश होने के बाद जैसे ही विमान नीचे गिरा वैसे ही उसमें आग लग गई। एसपी हेडक्वार्टर गुरदीप सिंह ने इस संबंध में बताया कि एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान पायलट अभिनव चौधरी ने मिग 21 से राजस्थान के सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन यह मोगा में क्रैश हो गया।

MiG-21 विमान क्रैश होने के बाद अभिनव उस दुर्घटनाग्रस्त विमान में नहीं मिले। लगभग 4 घंटे तक खोजने के बाद शहीद पायलट अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर मिल पाया। उनका पार्थिव शरीर एक खेत में मिला। कहा जा रहा है की अभिनव पहले ही भांप गए थे, कि उनका विमान के क्रैश होने वाला है। इसलिए वह उड़ते विमान से कूद गए, लेकिन दुर्भाग्य से पैराशूट नहीं खुला। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी गर्दन टूट गई तथा वह शहीद हो गए। इस प्रकार देश ने एक होनहार और जाबाज़ पाइलेट खो दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here