खुशबू सुंदर ने बताया की कांग्रेस में मानसिक विकलांग और बुद्धिमान महिलाओं में यह फर्क है, जानें

0
520

File Image Credits: Twitter



Delhi: अब कांग्रेस पार्टी के लिए एक नई मुश्किल कड़ी हो गई है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुकी हैं। जब वो चेन्नई वापस पहुंचीं, तो अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर पॉइंट किया।। खुशबू ने कांग्रेस को दिमागी रूप से विकलांग दल बताया। खुशबू ने कहा कि कांग्रेस मानसिक तौर पर कमजोर है। वहां समझदार महिला की आवश्यकता नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद खुशबू मंगलवार को चेन्नई पहुंचीं, यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए खुशबू सुंदर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केएस अलागिरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस में 6 साल तक रही और पार्टी के लिए लगातार काम किया। अब मैंने पार्टी छोड़ दी है, मैं समझ सकती हूं कि मैं एक मानसिक रूप से कमजोर पार्टी को छोड़कर काफी खुश हूं।



खुशबू ने कहा, ‘मैं कांग्रेस के प्रति वफादार थी लेकिन कांग्रेस ने मेरा अनादर किया। कांग्रेस में किसी बुद्धिमान महिला की जगह नहीं है। यह कहना कि वे मुझे केवल एक एक्‍ट्रेस के रूप में देखते हैं, कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इस पार्टी में सच बोलने की आजादी नहीं है, आखिरकार किस तरह अच्‍छी हो सकती है। पार्टी छोड़ने के बाद, मैं समझ सकती हूं कि मैं मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुकी हूं।’ अब कांग्रेस में उठापठक होना तय है।

बता दे की ये बात उन्होंने कांग्रेसी नेता केएस अलागिरी के बयान का जवाब देते हुए कहा। अलागिरी ने कहा था, ‘खुशबू सुंदर के पार्टी छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बीजेपी से किसी ने भी उन्हें पार्टी में नहीं बुलाया। वह अपने हिसाब से इसमें शामिल हो रही हैं। कांग्रेस ने खुशबू सुंदर को पार्टी में शामिल किया, जबकि उन्होंने पार्टी लाइनों के अनुसार काम नहीं किया।’ अब कांग्रेस के नेता सुन्दर को पॉइंट करने में लग गए है।



आपको बता दूं कि खुशबू सुंदर की पहचान साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर है। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खुशबू सुंदर टीवी प्रजेंटर भी रही हैं। एक्टिंग में ऊंचा मुकाम हासिल करने के बाद 2010 वे राजनीति में शामिल हुई थीं।

आपको बता दे की 2 दिन पहले सुन्दर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इसे लेकर एक पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू ने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं, उनको दबाया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here