Demo File Image
Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स को पॉइंट कर रही है, जिसमें अब दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि ड्रैग केस में दीपिका पादुकोण का नाम भी है और उन्हें NBC की पूछताछ में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि, अभी तक दीपिका और जांच एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। इसी बीच, कंगना रनोट ने दीपिका को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा और ट्विटर के जरिेए उन्हें घेर ही लिया है। कंगना ने दीपिका पादुकोण के उस पोस्ट को ट्रोल करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन को लेकर अपनी बात रखी थी। दरअसल, कुछ महीने पहले एक्ट्रेस ने Repeat After Me नाम का एक पोस्ट किया था और अब कंगना ने इस पर कटाक्ष किया है।
इसके अलावा इस केस में दीपिका का नाम आने के बाद कंगना रनोट ने लिखा ‘रिपीट आफ्टर मीः डिप्रेशन ड्रैग लेने का एक परिणाम है। कथित हाई सोसायटी बड़े स्टार के बच्चे जो क्लासी होने का दावा करते हैं और अच्छी परवरिश पाते हैं, अपने मैनजर से पूछते हैं, माल है क्या (Maal Hai Kya)।’ कंगना ने इस कमेंट पर कोई लोगों ने उनकी आलोचना की है, जिस पर कंगना ने जवाब भी दिया है।
कंगना रनौत के ट्वीट पर शेहला राशिद ने लिखा ‘हैलो, डॉक्टर रनोट। डिप्रेशन इन गलत दवाओं के दुरुपयोग या एक समृद्ध बच्चे के सिंड्रोम का परिणाम नहीं है। इन काल्पनिक संबंधों को चित्रित करके, आप उन लोगों को कलंकित कर रहे हैं, जो डिप्रेशन से पीड़ित हैं और उन्हें मदद मांगने से हतोत्साहित कर रहे हैं।’ बता दे की जबसे कश्मीर से धारा 370 हटी है, तबसे शेहला राशिद शांत ही बैठी है।
इस पर कंगना ने जवाब दिया है ‘मैंने विशेष रूप से दीपिका की मानसिक बीमारी के मामले के बारे में बात की थी, जब आपको डिप्रेशन होता है, तो आप अपने मस्तिष्क के साथ खिलवाड़ नहीं करते हैं और इन दवाओं का सेवन करते हैं। मैंने उस विशेष मामले के बारे में बात की, जिसने उसका उदाहरण देखा और विशेष रूप से उसका नाम लिखा, लेकिन मुझे पता है कि आप इसे नहीं समझने का नाटक करेंगे।’ अब यह मामला और बढ़ने के आसार है।
बॉलीवुड में इस को लेकर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। आए दिन इस मामले में किसी न किसी बड़े स्टार का नाम भी सामने आ रहा है। पहले इसमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया वहीं अब इसमें बॉलीवुड की एक नंबर एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण का भी नाम आ गया है।
असल में दीपिका के इस कनेक्शन के बाद अब उनकी चैट भी सामने आ चुकी है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अब दीपिका की मुश्किले भी बढ़ सकती हैं। दीपिका की चैट की बात करें, तो सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया शाह के एक कथित चैट में D और K नाम का जिक्र है। NCB के सूत्रों के मुताबिक, D का मतलब है दीपिका पादुकोण और K का मतलब है करिश्मा। बता दें कि यहां करिश्मा जया शाह की एसोसिएट का नाम है।



