Demo file Image Credits: Twitter and Instagram
Mumbai: चारों तरफ से घिर चुकी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborthy) इन दिनों नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं। उन्हें भायखला जेल (Jail) में रखा गया है। इस दौरान NCB रिया चक्रवर्ती से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रैग की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है। NCB कई घंटों तक रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। जिसमें अब जाके उसने अपने एक बुरे काम को कबूल कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले तक रिया चक्रवर्ती ने हमेशा यही बात कही है कि उन्होंने जो भी ड्रैग खरीदा था वह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अपने दोस्तों के लिए खरीदा था, लेकिन एनसीबी की हिरासत में जाने के बाद रिया चक्रवर्ती ने इस बात को भी कबूल कर लिया है कि उन्होंने ड्रैग अपने लिए भी खरीदा था। अभिनेत्री ने इस बात को एनसीबी के 55वें सवाल पर कबूला है।
सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने NCB से कहा कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं। उनके सब्र को तो-ड़ने के लिए इस पर एनसीबी ने उनसे कहा, ‘लेकिन मैम अब अभिनय के लिए आपके पास समय नहीं रहा, तो अब आप कैसे अच्छी अभिनेत्री हैं’। इस सवाल पर रिया चक्रवर्ती का सब्र टूट गया और उन्होंने एजेंसी के सामने खुद के ड्रैग का सेवन करने की बात को कबूल कर लिया।
जिसमें अब जाके उसने खुद के ड्रैग का सेवन करने की बात को कबूल कर लिया है। मीडिया की खबरों के अनुसार इससे पहले एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को यह भी कहा था कि अगर आपने कभी ड्रैग का सेवन नहीं किया, तो इसका साफ़ मतलब आप ड्रैग पेडलर हुईं, जोकि वह और भी गंभीर गुनाह है। इसके बाद धीरे-धीरे रिया चक्रवर्ती सभी सवालों का जबाव देते गईं और कबूल करती गईं।
सुशांत सिंह केस में ड्रैग एंगल की जांच कर रही एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आए हैं। इस मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, अब्दुल बासित के नाम शामिल है।
रिया पर पदार्थ मुहैया करवाने, ड्रैग के लिए पैसे देने, पैडलर्स संग सीधे संबंध रखने, शौविक, सैमुअल, दीपेश को मॉल के लिए इंस्ट्रक्शंस देने के की बात कही गए हैं। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (A) लगाई है।
सुशांत सिंह राजपूत की घटना के बाद शेखर सुमन और अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दिवंगत अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए शेखर सुमन और अंकिता सबसे आगे रहने वालों में से हैं। अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस वजह से दोनों कलाकारों की तारीफ की है।
अंकिता के बारे में सुचित्रा लिखती हैं कि ‘भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे अंकिता लोखंडे। इतनी मुश्किलों के बावजूद तुम सच के साथ खड़ी हो।’ एक अन्य ट्वीट में सुचित्रा ने शेखर सुमन को एक बेहतरीन इंसान और अभिनेता बताया। साथ ही उन्होंने शेखर सुमन के हिम्मत की तारीफ की।



