टूटी होसलो की उड़ान: मेहनत से बनाया ‘​​मुन्ना हेलीकॉप्टर’, टेस्‍टिंग के दौरान हादसे में चली गई जान

0
1038
Munna Sheikh Ismile
Maharashtra Helicopter News: Yavatmal Youth Sheikh Ismail Helicopter failed. School Dropout Trying To Build Low Cost Chopper. Tragic End Of Munna Sheikh Ismiles.

Yavatmal: एक ऐसा मामला सामने आया महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में जहां एक युवक का सपना ही उसकी मृत्यु की वजह बन गया। दरअसल ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना शेख इस्माइल (Sheikh Ismile) नामक 24 वर्ष के लड़के के साथ हुई थी। जो आसमान छूने का सपना रखता था लेकिन आज ये ही सपना उसकी मृत्यु का कारण बन गया।

बचपन का सपना अधूरा रह गया

दरअसल शेख इस्माइल मशीनों से बहुत प्यार करता था। वो इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन परिवार की अर्थिक हालत ठीक नहीं थे, जिस कारण से वे सिर्फ आठंवी (8th Class) ही पास कर पाया था। इस्माइल (Munna Sheikh Ismile) का बड़ा भाई गैस वेल्डिंग की वर्कशॉप में ही काम सीखने लग गया।

वर्कशॉप में स्‍टील और एल्‍युमिनियम शीट्स पर काम करते-करते अक्‍सर शेख इस्‍माइल शेख इब्राहिम के मन में एक खयाल आता था। उसे अपने गांव को अंतरराष्‍ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कुछ अलग करना था। वह कूलर और घर के बाकी सामान बनाने में एक्‍सपर्ट हो चुका था। फिर 24 साल के इस्‍माइल ने गांव (यवतमाल जिले के फुलसावंगी) के लिए एक हेलिकॉप्‍टर बनाने का विचार किया। प्रेरणा ‘3 इड‍ियट्स’ फिल्‍म के किरदार ‘रैंचो’ से ली।

हेलीकॉप्टर का डिजाइन

खबरों के मुताबिक इंटरनेट से सारी डिजाइन की जानकारी हासिल की। हेलिकॉप्‍टर बनाने में दो साल लगे। अक्‍सर ट्रायल में उड़ाकर गांववालों को द‍िखाता तो वे हैरान रह जाते। इस्माइल एक हेलीकाप्टर बनाकर पूरे देश में अपना नाम रोशन करना चाहता था इसीलिए उसने 3 इडिट्स मूवी से प्रेरणा लेकर हेलीकाफ्टर डिजाइन किया।

जिसमें मारूती 800 का इंजिन लगाया हुआ था। बता दें कि हेलीकाप्टर के डिजाइन व तकनिकी चीजों की जानकारी जुटाने के लिए उसने यूटूब से मदद ली जिसे बनने में कम से कम 2 साल का समय लग गया और फिर आखिरकार उसने सिंगल सीट का एक हेलीकाप्टर (Helicopter) तैयार कर दिया।

स्वतंत्रता दिवस पर टैस्टिंग

इस्माइल स्वतंत्रता दिवस पर पब्लिक के सामने इस हेलीकाप्टर को उड़ाना चाहते था, जिसके लिए उसकी टेस्टिंग करनी जरूरी थी इसीलिए बीते मंगलवार को इस्माइल अपने दोस्तो के साथ हेलीकाप्टर की टेंस्टिंग कर रहा था। सबसे पहले इस्माइन ने 5 फुट हेलीकाप्टर को हवा में उड़ाकर परीक्षण किया और फिर वे फाइनल टेस्टिंग (Final Testing) के लिए सीट पर बैठा था।

जैसी ही हेल्काप्टर स्टार्ट किया, तो उसके एयर रोटर विंग घूमने लगे और तभी अचानक से टोल रोटर विंग टूटकर पंखे से टकराया और वो सीधे इस्माइल की गर्दन पर लगा, जिससे इस्माइल जमीन पर गिर गया।

मुन्ना हेलीकॉप्टर रखा नाम

अपनी मशीन का नाम ‘मुन्‍ना हेलिकॉप्‍टर’ (Munna Helicopter) रखा था। मुन्‍ना उसका निकनेम था। हेलिकॉप्‍टर का ट्रायल देखने जो लोग जमा हुए थे, उनमें से कई ने विडियो बनाया। हादसा भी कैमरे में दर्ज हुआ। बाद में सोशल मीडिया पर विडियोज वायरल हो गए।

कैसे हुआ अंत

ये सब अचानक से इतनी जल्दी हुआ कि उसके दोस्त भी हैरान रह गए, उन्होंने तुरंत इस्माइल को अस्तपताल में भर्ती कराया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान इस्माइल इस दुनिया को छोड़कर चला गया। उसकी मौत के साथ ही उसके सपने का भी अंत हो गया।

दोस्‍त हरीश ने कहा, “वह हेलिकॉप्‍टर की फंक्‍शनिंग को अक्‍सर टेस्‍ट करता था। जमीन से 5 फीट ऊपर तक हेलिकॉप्‍टर उड़ा चुका था। मंगलवार को उसका आखिरी ट्रायल था। वह हर बार टेस्टिंग में हेलमेट और हेडफोन पहनता था, मगर उस रात उसने कुछ नहीं पहना।” इस्‍माइल को भारी भीड़ की मौजूदगी में बुधवार को दफनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here