भारत के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी ले. कर्नल धोनी के फैन। वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने कहा सलाम करता हूं।

0
508

आज 31 जुलाई से लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में सेना के साथ प्रशिक्षण शुरू कर देंगे। देश से लेकर दुनिया के तमाम खिलाड़ी धोनी के इस कदम की प्रशंसा कर रहे हैं। भारत के साथ अब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल महेंद्र सिंह धोनी की देशभक्ति से बहुत प्रसन्न हुए हैं।

वेस्टइंडीज खिलाड़ी कॉटरेल ने भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका के लिए महेंद्र सिंह धोनी की प्रसंशा करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया है और धोनी की बहुत प्रसंशा की है। शेल्डन कॉटरेल वेस्टइंडीज के वही तेज गेंदबाज हैं जो हमेशा अपना विकेट लेने के बाद आर्मी Style में सैल्यूट ठोककर अपना जश्न मनाते हैं।

कॉटरेल को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर धोनी की बहुत प्रशंसा की है। कॉटरेल ने महेंद्र सिंह धोनी का एक Video शेयर भी किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी राष्ट्रपति से पुरस्कार ले रहे हैं। । खबरो के अनुसार यह Video 2018 का है जब धोनी को देश के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था।


कॉटरेल ने ट्वीट कर कहा कि धोनी क्रिकेट मैदान पर प्रेरणा बक स्त्रोत बन गए है। लेकिन साथ ही वह देशभक्त भी बन गए है और एक ऐसा नागरिक बन गए है जो अपने देश के लिए समर्पित है। पिछले कुछ सप्ताह से दोस्तो के साथ जमैका में अपने घर में हूं और इस फ्री टाइम में चीजों के बारे में सोच विचार करने का समय मिला।

उन्होंने कहा कि ‘मैंने दोस्तो और परिवार के साथ इस Video को शेयर किया क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा फील करता हूं। लेकिन पत्नी और पति के बीच का लम्हा सही मायने में देश और जोड़ीदार के प्रति प्रेरणादायी प्यार को दर्शाता है। कॉटरेल स्वंय भी सेना से जुड़े रहे हैं और विकेट लेने के बाद उनका सैल्यूट करते हुए जश्न मनाने की Style काफी प्रसिद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here