
Delhi: आज से करोड़ों वर्ष पहले मानव आदिमानव हुआ करता था धीरे-धीरे आदिमानव ने आग की खोज की फिर खेती किसानी कर अनाज की खोज की। इसके बाद चके की खोज भी आदिमानव ने की। आदि मानव धीरे-धीरे एक बुद्धि जीवी मानव बना और आज मानव इतना इंटेलिजेंट हो गया है कि उसने गोल चके को चौकोर करके एक नया और अद्भुत कारनामा कर दिखाया है।
जी हां दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है, परंतु आपको बता दें मानव बुद्धिजीवी प्राणी है और समय के साथ कई प्रकार के अविष्कार कर लोगों को चकित कर देता है। सोशल मीडिया वर्तमान समय का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और तरह-तरह की चीजें सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोस और फोटोस कभी-कभी मनोरंजन के लिए तो कभी-कभी कुछ अच्छी सीख देने के लिए होती है। आज की है वीडियो की लोगों को काफी कुछ सिखाने वाली है, तो यह जाने वायरल वीडियो (Viral Video) के बारे में।
जाने चौकोर चक्के की कहानी
सोशल मीडिया में इन दिनों एक चौकोर चक्के वाली बाइसिकल (Square Wheels Bicycle) काफी ज्यादा फेमस हो रही है। दोस्तों उस बाइसिकल को देखकर लोगों के मन में पहला सवाल आता है कि वह चलती कैसे हैं चके कौन होते हैं, तो जब चके घूमते हैं, तो गाड़ी आगे बढ़ती है परंतु जब चके ही चौकोर हो जाए, तो बाइसिकल कैसे चलेगी? यह एक बड़ा सवाल है।
आपको बता दें उस बाइसिकल में लगे चौकोर सके साइकिल को आगे नहीं बनाते बल्कि साइकिल में लगी रबर उस बाइसिकल को आगे बढ़ने में मदद करती है। दोस्तों इस धरती पर तरह-तरह के क्रिएटिव लोग हैं इनमें से एक इस बाइसिकल निर्माता है जिसने अपने दिमाग का उपयोग कर इस चौकोर चक्के वाली साइकिल का निर्माण किया।
ट्विटर पर की गई शेयर
आपको बता दें 11 अप्रैल 2023 को यह वीडियो सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर शेयर की गई है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा गया है कि “How The Q created a bike with fully working square wheels (capable of making turns)”. इसका मतलब है कि इस बाइक को स्क्वायर शेप के विल्स से निर्माण किया गया है और यह मोड़ने और अच्छी तरह चलने में सक्षम है।
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह साइकिल को एक व्यक्ति चला रहा है वह जैसे ही पेडल मारता है वैसे ही चौकोर चकों में लगी रबर घूमने लगती है और साइकिल आगे बढ़ जाती है। दोस्तों आप देख सकते हैं कि यह साइकिल काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है, उसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत समझ नहीं आ रही।
21.6 m व्यू मिले इस वीडियो को
आपको बता दें इस वीडियो को अभी तक 1.6 मिलीयन व्यूज प्राप्त हो चुके हैं साथ ही 42.2k लाइक इस वीडियो को प्राप्त हुए हैं। साथ ही ढेर सारे लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। दोस्तों यह बाइक निर्माता काबिले तारीफ है।
How The Q created a bike with fully working square wheels (capable of making turns)
[full video: https://t.co/wWdmmzRQY3]pic.twitter.com/bTIWpYvbG1
— Massimo (@Rainmaker1973) April 11, 2023
देश विदेश में कई प्रकार के क्रिएटिव व्यक्ति है, जो अपने दिमाग की ऊर्जा का इस्तेमाल देश की भलाई के लिए करते हैं। एक व्यक्ति यदि क्रिएटिव होगा, तो वह अपने जीवन में काफी ज्यादा सफलता प्राप्त कर सकता है। यही बात का प्रमाण है यह वीडियो।
लोगो ने की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल इस चौकोर चक्के वाली बाइसिकल को देख लोगों ने इस व्यक्ति की जमकर तारीफ की। कुछ व्यक्ति ने अपने कमेंट के माध्यम से इस व्यक्ति को कहा कि यह टेक्नोलॉजी पुरानी है, इसका इस्तेमाल पहले भी हो चुका है।
आपको बता दें इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आर्मी में उपयोग होने वाले टैंक में की जाती है। साथ ही रोड के निर्माण में होने वाले उपकरण में भी इस प्रकार के चक्के का इस्तेमाल किया जाता है। इस बाइक में रबर का इस्तेमाल हुआ है, परंतु रोड निर्माण करने वाली गाड़ी और टैंक में लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल होता है, जिसके माध्यम से टैंक और वह गाड़ी सड़क पर आगे बढ़ती है।



