फ़ूड डेलिवरी बॉय जेटपैक से उड़कर खाना पहुंचाता है, भविष्य में ऐसे ही आपके पास खाना आयेगा: Video

0
1426
flying delivery boy
Watch Video: Man Uses Jetpack To Deliver Food in Saudi Arabia. Delivery boy delivers food by flying on jetpack in Saudi Arabia.

Bhopal: आजकल हम देख रहे है कि हर क्षेत्र में नई टेक्‍नोलॉजी का यूज हो रहा है। नित्‍य नये दिन नई टेक्‍नोलॉजी विकसित होती जा रही है। नई टेक्‍नोलॉजी के साथ साथ सोशल मीडिया का यूज भी हर क्षेत्र मे हो रहा है।

किसी भी चीज की न्‍यूज हमें सोशल मीडिया से ही पता लग जाती है। देश विदेश से संबंधित हर न्‍यूज हमें इसके सहारे ही मिलती है। जिस कारण आज सोशल मीडिया और इंटरनेट आज के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।

वीडियों वायरल होना फोटो वायरल होना जैसे की एक आम सी बात हो गई है। खबरे भी सोशल मीडिया के सहारे बहुत ही जल्‍द वायरल हो जाती है। ऐसे में साउदी अरब का एक वीडियो सभी की चर्चा में है। इस वीडियों के वायरल होने का कारण इसके अनोखे होने का है। क्‍योंकि इस वीडियों में एक व्‍यक्‍ति उड़ता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियों (Video) में एक व्‍यक्‍ति जेटपैट की मदद से उड़ता दिखता है और वह इस वीडियो में जेटपैट पहनकर उड़कर खाना पहुँचा (Man Uses Jetpack To Deliver Food) रहा है। यह अनोखा वीडियों साउदी अरब (Saudi Arabia) का बताया जा रहा है। आखिर क्‍या है पूरी सच्‍चाई इस वीडियों की आइये जानते है।

वेसे तो आजकल ड्रोन की मदद से खाने का वितरण आसानी से होता दिखता है। फिर जेटपैट की मदद से खाने का वितरण उड़कर होना कोई ताज्‍जुब वाली बात नहीं है। आजकल लोग जेटपैट से भी उड़कर काम करते नजर आ रहे है, जैसा की इस वीडियो में दिखता है। व्‍यक्‍ति इसमें खाना पहुँचाने का काम करता दिखता है।

जब वीडियो को कोई भी व्‍यक्‍ति देखता है, तो उसे यह जीटीए या फिर भविष्‍यवादी वीडियों सामान दिखाई देता है। यह वीडियों व्‍यक्‍ति के उड़ने का जो वायरल हो रहा है खबर है कि यह साउदी अरब का है।

ट्विटर पर इस वीडियों को डेलीलाउड नाम के व्‍यक्‍ति ने शेयर किया है। इस वीडियों को शेयर करते हुये व्‍यक्‍ति ने लिखा है कि साउदी अरब में अब से खाने के लिये फ्लाइंग मैन का उपयोग किया जाने लगा है। यह साउदी अरब का पहला फ्लाइंग मैन है जो इस तरह से उड़कर लोगों को खाना डिलिवर कर रहा है।

इस वीडियों को देखकर कुछ लोगों ने इस नये डिलिवरी बॉय (Food Delivery Boy) की बहुत तारीफ की। इसे लोगो ने भविष्‍य की नई टेक्‍नोलॉजी का नाम दिया। अब तक इस वीडियो को 81000 लाइक्‍स मिल चुके है।‍ वही इसे लगभग 4.5 मिलियन लोगों के द्वारा भी देखा जा चुका है।

इस वीडियों में व्‍यक्‍ति एक ऊंची ईमारत की लंबाई तक उड़ता दिखता है। जिसने जेटपैट पहना हुआ है। इस व्‍यक्‍ति ने सुरक्षा के हिसाब से हेलमेट तथा अन्‍य सुरक्षा गियर भी पहने है। यह व्‍यक्‍ति जिस तरह से उड़ते हुये खाना पहुँचाने का काम कर रहा है। कई लोगों ने इस वीडियों को पसंद किया तथा नई तकनीक का नाम देकर कमेंट किये।

वही कुछ ने इस वीडियों को रियल नहीं माना तथा इस पर बिल्‍कुल भी भरोसा नहीं किया लोगों का मानना है यह कि इस तरह की टेक्‍नॉलॉजी अभी इस दुनिया मे आई ही नही है। इस तरह की टेक्‍नोलॉजी अभी हमसे कोसो दूर है। लोगो ने इसे नकली वीडियों की संज्ञा दी।

वह लोग जो इसे नकली वीडियों कह रहे है उनका कहना है कि इस वीडियो के नकली होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि व्‍यक्‍ति की कोई भी इमेज शीशे में नही दिख रही है। लोगो ने लिखा की यह वीडियो संपादित दिखाई दे रहा है। लोगों ने अलग अलग प्रकार से इस वीडियो में कमेट किये।

एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुये लिखा कि में इस विषय में यह कहना चाहता हूँ कि यह टेक्‍नॉलॉजी किस प्रकार से लाभप्रद है, लेकिन देखकर मुझे यह याद आया कि दुबई में तो फ्लाइंग डिलीवरी का शुल्‍क भी निश्‍चित तौर पर देना होता है।

एक दूसरे यूजर ने इस पर लिखा कि यह बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट तरह से नकली दिखाई दे रहा है। वही एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी कि हो सकता है कि यह वीडियो सच हो लेकिन इस तरह से जेटपैट के संचालन के लिये डिलीवरी कॉस को लड़ाकू पायलट की जरूरत पडेगी। यह वीडियो देखने मे भले ही एनिमेटेड एडिट वीडियो दिखाई दे ल‍ेकिन अगर यह सच है तो भविष्‍य के यह एक नई तकनीक के तौर पर उभर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here