रोहिंग्या रुखसाना और तस्लीमा अब फ़र्ज़ी हिन्दू पासपोर्ट के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़ी गई: VIDEO

0
715

Image Credits: Twitter(@fpjindia) Video Crap

इस खबर को पढ़कर आप समझ जायेंगे की देश को CAA-NCR-NRP की सख्त जरूरत है। रोहिंग्या कौम देश की सुरक्षा के लिए कितने घातक हैं, इसके अनेक साबुत सामने आ चुके हैं। अब दो ऐसी रोहिंग्या महिलाएँ पकड़ी गई हैं, जो हिंदू नाम से फर्जी पासपोर्ट के ज़रिये विदेश भागने की फिराक में थीं। इन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। मीडिया में आई खबर के अनुसार कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 म्यांमार निवासी रोहिंग्या मुस्लिम महिलाओं को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया।

मीडिया में आई खबर के अनुसार दोनों महिलायें कुछ महीने पहले बांग्लादेश से भारत आईं थी। इनका नाम रुखसाना अख्तर और तस्लीमा है। हिन्दू नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दोनों विदेश भागने की फिराक में थीं। पहले भी उत्तरप्रदेश के कानपुर में रुपयों के बदले नकली डॉलर देकर व्यापारी को ठगने वाले बांग्लादेश से आए रोहिंग्या गिरोह के सरगना अलामीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें की भारतीय अधिकारियों ने रविवार की रात कोलकाता से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही इस दोनों को गिरफ्तार कर लिया। खबर के अनुसार रविवार की रात लगभग 12.50 बजे कोलकाता से बैंकॉक जाने वाली थाई एयरवेज की फ्लाइट की दो महिला यात्रियों पर इमीग्रेशन विभाग को कुछ शक हुआ।

शक होने पर जब दोनों महिलाओं के पासपोर्ट की जाँच की गई तो पता चला कि एक का नाम रीना साहा और दूसरे का तान्या बिस्वास है। उनके कागजों की गम्भीरता से जाँच करने पर पता चला कि उनके पासपोर्ट फर्जी हैं।

Two Myanmar nationals were arrested at Kolkata Airport on Monday for obtaining fake passports. Two Rohingya women Ruksana and Taslima Aktar Caught in Kolkata Airport with Fake Passports.

आपको बता दें की स्वयं को तान्या बताने वाली महिला का असली नाम तस्लीमा और स्वयं रीना बताने वाली महिला का असली नाम रुखसाना अख्तर है। दोनों म्यांमार के तंगसुरिया की रहने वाली हैं। पूछताछ के बाद इमीग्रेशन विभाग ने दोनों को एनएससीबीआइ थाने की पुलिस के सुबुर्द्ध कर दिया।

खबर के मुताबिक़ दोनों महिलाओं के पासपोर्ट पर भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले का पता है। भारतीय पासपोर्ट इन्होंने किस प्रकार बनवाया और किसकी सहायता से बनवाया और उनके साथ कितने रोहिंग्या हैं, इन सवालों के जवाब दोनों अभी आने बाकि है।

इस केस के आने के बाद फर्जी पासपोर्ट के बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद हैं। इंटेलीजेंस सूत्रों के अनुसार उन्हें कुछ दिन पहले बांग्लादेश से लगभग 30 रोहिंग्याओं के एक समूह के उत्तर 24 परगना स्थित घोजाडांगा सीमा से अवैध घुसपैठ की सूचना मिली थी। यदि दोनों महिलाएँ उसी समूह से हैं तो अन्य 28 लोगो का क्या हुआ, यह सवाल खुफिया विभाग के लिए पता लगाना अभी बाकि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here