कभी कर्जदार था परिवार, खाने के थे लाले, अब दोनों भाई-बहन अपने डांस से कमा रहें लाखों

0
22563
Sanatan and Savitri Dance
Meet Sanatan and Savitri, The Viral Dancing Brother and Sister from Jharkhand. Story of Sanatan and Savitri, the viral dance duo from Jharkhand.

Dhanwad: गरीबी एक सेवक की उस स्थिति की भाँति ही होती है, जो अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकता है। इसके कई चेहरे हैं जो व्यक्ति, जगह और वक़्त के हिसाब से बदलते रहते है। इसे कई प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, जो एक इंसान अपने जीवन में जीता और महसूस करता है।

गरीबी एक एसी स्थिति है जिसका कोई भी मेहसूस नहीं करना चाहेगा परंतु प्रथा, स्वाभाव, प्राकृतिक आपदा या उचित शिक्षा की कमी के कारण से इसका बोझ उठाना पड़ता है। वैसे तो मजबूरी में मानव इसे जीता है, लेकिन अक्सर इससे बचना चाहता है। भरण पोषण के लिये पर्याप्त धन अर्जित करने हेतु, शिक्षा की प्राप्ति के लिये, अच्छा निवास स्थान पाने के लिये, आवश्यक कपड़े के लिये निर्धनता एक अभिशाप के तरह है।

गरीबी मे जीवन यापन करने वाले के लिए सफलता (Success) हासिल करना जीवन का लक्ष्य बन जाती है। जीवन कठिनाईयों और अवसरों से भरा है, लेकिन यह केवल उन्हीं लोगों के लिए जो हकीकत में अवसरों को प्राप्त करने और कठिनाईयों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं।

कड़ी मेहनत और ईमानदारी सफलता की यात्रा का मंत्र हैं। उत्साह और मेहनत के बिना कोई भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।सफलता की किसी परिचय की आवश्कता नहीं होती। इसी को साबित किया है, दो भाई बहनों की जोड़ी ने। झारखंड के सुदूर इलाके के निवासी दोनों भाई बहन (Dancer Brother Sister) एक वक़्त दो रोटी के लिए घंटों कड़ी मेहनत करते थे।

कुछ वक़्त निकालकर अपने नृत्य के विडियो को सोशल साइट्स पर डाला करते थे, इनके नृत्य (Dance) से व्यक्ति इतना प्रभावित होने लगा कि इनसे जुड़ने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई। और अब यूट्यूब से अछा धन कमा कर सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं।

झारखंड के धनबाद के ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाले सनातन और सावित्री (Sanatan and Savitri) दोनों भाई बहन (Brother-Sister) है। स्नातक की पढ़ाई के बाद सनातन को कोई नौकरी नहीं मिली। पिता के साथ गुजर बसर करने के लिए खेती में मदद करने लगे। फिर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने किए गए नित्य का वीडियोज को सोशल साइट्स पर डालने लगें।

शुरुआती के दिनों में आसपास के लोगों ने दोनों भाई बहनों का मजाक भी उड़ाया लेकिन सनातन इसे नजरअंदाज करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करते रहें। दोनों भाई बहनों के नित्य कला को लोग पसंद करने लगे, कुछ मीडिया चैनल वालों ने भी इसे शानदार ढंग से लोगों के सामने प्रस्तुत किया।

प्रसिद्धि मिलती गई और कुछ पैसे भी आने लगी, जिससे घर का आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने लगा। एक समय था जब इन दोनों का परिवार कर्ज के बोझ से कोदबा था। प्रारंभ में मोबाइल से ही अपने वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले सनातन के पास अब अपना खुद का कैमरा और एडिटिंग सेटअप है। आज दोनों भाई बहन अपनी कमाई से 7 लोगों के परिवार को चला ही नहीं रहें, बल्कि लाखों की आमदनी भी हैं।

आज सनातन और सावित्री के वीडियो (Sanatan and Savitri Video) को देश भर लाखों लोग देखते हैं। हाल ही में हरियाणवी सॉन्ग ’52 गज के दामन पर’ किया गए उनके शानदार नित्य को लगभग एक करोड़ लोगों ने देखा है। यूट्यूब (Youtube) पर 12 लाख से अधिक सब्सक्राइब हो गए हैं। दोनों भाई-बहन की आसमान छूती बुलंदियों की कहानी पर हर कोई गर्व कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here