Image Credits: Twitter
Mumbai/Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक वेब सीरीज बनाई है, जिसका नाम पाताल लोक (Pataal Lok) है। इस वेब सीरीज पर बवाल पसरा हुआ है। अनेक लोगों ने आरोप लगाया है की इस वेब सीरीज के जरिये हिन्दुओ के खिलाफ बड़े पैमाने पर घृणा फैलाई गयी और गलत उदहारण भी देखए गए है, जिससे हिन्दू घार्मिक भावनाये भी आहात हो रही है। इसमें जाती और नस्लभेदी टिप्पड़ी करने का भी आरोप लग रहा है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हिन्दुओ के खिलाफ पहले भी ऐसी बाते फैलाई है, इस से पहले भी अनुष्का शर्मा हिन्दू त्योहारों के खिलाफ बेतुके बयान दे चुकी है, जिसमे दीपावली प्रमुख त्यौहार है। पाताल लोक सीरीज में मंदिर, हिन्दू समाज के खिलाफ बड़े पैमाने पर गलत बात फैलाई गयी है, इस वेब सीरीज में एक कुतिया का नाम सावित्री रखा गया है। जिसे लेकर लोगो को नाराजगी है।
जानी मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया की चहेती पायल रोहतगी ने भी इस पर आपत्ति जताई और उन्होंने कहा की ‘कुतिया का नाम सावित्री की जगह अनुष्का ही रख दिया होता, तो ज्यादा अच्छा होता।” जानवर का नाम जो रखा गया है, उससे हिन्दू भावनाये आहात हो रही है। ऐसे में अब लोग इस पाताल लोक को बंद करवाने की मांग कर रहे है।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1264761127860424705
अनुष्का शर्मा पाताल लोक के चलते मुश्किलों का सामना भी कर रही हैं। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पाताल लोक पर आपत्ति जताई। नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी थाने में अनुष्का शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। गुर्जर ने इस वेब सीरीज पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।
भाजपा विधायक का आरोप है की ‘अनुष्का शर्मा ने एक वॉन्टेंड माफिया के साथ विधायक नंदकिशोर का फोटो लगाया है और गुर्जर समाज को आपत्तिजनक बातें भी कही हैं।’ BJP विधायक ने अपनी शिकायत में कहा कि इस वेब सीरीज पाताल लोक में उनकी तस्वीर को बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है और गुर्जर जाति का भी गलत चित्रण किया गया है। इसके अलावा विधायक ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
Finally someone raised their voice against this scene of #PatalLok 🙏🏻Stop Defaming Jatts !
This is not acceptable by sikhs around the world pls delete this scene asap @PrimeVideoIN @AnushkaSharma @mssirsa #pataallok #PaatalLokKeLog #PaatalLokReview #Patal_Lok pic.twitter.com/T17ZP4wGxK— Mandeep Singh GGS (@mandeepggs) May 22, 2020
बताया गए है की पाताल लोक की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा द्वारा वेब सीरीज में बालकृष्ण वाजपेयी नाम के अपराधियों से संबंध वाले नेता के साथ एक मार्ग का उद्घाटन करते हुए नंद किशोर और अन्य बीजेपी नेताओं को दिखाया गया है। यह बिना उनकी परमिशन और जानकारी के लिया गया है।
भाजपा विधायक का कहना है कि वेबसीरीज पातळ लोक में गुर्जर जाति का चित्रण डकैत के रूप में किया गया है और उन्हें गलत कार्य करते दिखाया गया है। दूसरी ओर पंजाब के जाट, ब्राह्मण, त्यागी आदि जातियों ले लोगो को आपस में झगड़ा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते दर्शाया गया है।
#Ghaziabad: BJP leader Nandkishor Gurjar (@nkgurjar4bjp) has filed a case against actor turned producer @AnushkaSharma. FIR is regarding Web Series #PataalLok. He accused actress of sedition and advised @imVkohli to divorce her. (Story in Development) pic.twitter.com/NNEXAFclfX
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) May 23, 2020
आपको बता दे की 30 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा यूपी गेट सेकरहेड़ा तक बनी 6 लेन का उद्घाटन किया था। भाजपा विधायक का आरोप है इस समारोह की तस्वीर को बिना उनकी और भाजपा की अनुमति के वेबसीरीज में एडिट करके उपयोग किया गया है। इस तस्वीर में विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी दिखाई दे रहे हैं।
अब इस मामले में अनुष्का शर्मा को अपनी इस वेब सीरीज के लिए एक लीगल नोटिस भी भेजा गया है। ये नोटिस लॉयर गिल्ड मेंबर के सदस्य वकील वीरेन सिंह गुरुंग ने अभिनेत्री को भेजा है। 18 मई को भेजे गए इस नोटिस में आरोप है कि सुदीप शर्मा द्वारा लिखी गई इस वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, इसमें गोरखा और नेपाली समुदाय का अपमान हुआ हैं।



