
Photo Credits: Instagram Viral Video Crap
Delhi: सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जहां भारत ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोग भी आपस में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती है। कुछ वीडियोस मनोरंजन के लिए होती है, तो कुछ बहुत बड़ी सीख दे जाती है।
एक समय ऐसा था कि लोगों तक खबरें पहुंचने में काफी समय लग जाता था परंतु आज का दौर है कि सेकंडो में यहां की खबर पूरे दुनिया में वायरल हो जाती है। सोशल मीडिया पर बच्चे, बड़े बूढ़े पशु, पक्षी, और ना जाने कौन-कौन सी खबरें वायरल होती है।
आज हम बात करेंगे सोशल मीडिया में वायरल बच्चों की वीडियो की दोस्तों बच्चों को मन का सच्चा निडर और हंसमुख कहा जाता है, बच्चों की हरकतें लोगों के मन को खूब भाती हैं। छोटे बच्चों को तो ईश्वर का स्वरूप भी कहा जाता क्योंकि उनके मन में छल कपट नहीं होता भेजो कुछ भी करते हैं अपनी इच्छा और मर्जी से करते हैं। बचपन में बच्चे काफि निडर होते हैं ऐसी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल हुई एक निडर बच्चे की वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो किसी गांव के घर की लग रही है। जिसमें एक बच्चा घर की छत पर 8, 10 बंदरों के साथ बैठा है। यह बच्चा लगभग 7 8 महीने का होगा जो ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। आप देख सकते हैं कि यह बच्चा इन बंदरों के साथ बैठकर खेल रहा है उस बच्चे में जरा भी डर नहीं दिख रहा है और ना ही वह रो रहा है।
इतने सारे बंदरों (Monkeys) को देखकर वह बच्चा उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है और बंदर भी उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दोस्तों वीडियो देख कर ऐसा लगता है जैसे बंदर और उस बच्चे में गहरी दोस्ती है और बंदर उसे खिला रहे हैं और वह बंदर के साथ खेल रहा।
सोशल मीडिया की अन्य वीडियो
दोस्तों सोशल मीडिया पर बच्चों और बंदरों से संबंधित ढेरों वीडियो (Children and Monkeys Video) पड़ी हुई है। जिसमें बंदर अपनी हरकतों से लोगों का मन मोह लेते हैं और कुछ बच्चों की वीडियोस भी है जो अपने बाल पर की हरकतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। छोटे बच्चे तो वैसे ही भगवान का स्वरूप होते हैं। छोटे बच्चों की समझदार भरी बातें लोगों को काफी आश्चर्यचकित कर देती हैं।
कहते हैं जिस घर में छोटा बच्चा होता है उस घर में हमेशा चहल-पहल मची रहती है। घरों में और घर के आंगन में जब बच्चा अपनी आवाज मैं बात करता है, तो ऐसा लगता है मानो फूल झड़ रहे हो। बचपन में बच्चे काफी शरारती होते हैं। कई बच्चे तो इतनी हंसमुख होते हैं कि लोग उन्हें देखकर उनके फैन हो जाते हैं। ऐसे होते हैं जो नए लोगों को देखकर रोने लगते हैं और डर जाते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर magic editz नाम के अकाउंट पर यह वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि बच्चे के परिवार के आसपास है और उन्हें इन बंदरों से कोई खतरा नजर नहीं आता। दोस्तों वीडियो में आपने देखा ही है कि बंदर बच्चे के साथ इस तरह खेल रहे हैं जैसे वह बच्चा उनका कोई सगा संबंधी है।
Nice video of little girl with monkeys.
Credits: Instagram(magic._.editz_) pic.twitter.com/GvEXBeytOR— sanatanpath (@sanatanpath) March 31, 2023
इस वीडियो को देखकर काफी लोग उत्साहित होते क्योंकि एक छोटा सा बच्चा बंदरों के बीच घिरा हुआ है और बड़े ही प्यार से उनके साथ खेल रहा है बंदर भी बच्चे की सुरक्षा कर रहे हैं उसके चारों तरफ खेलकर उसका मन बहला रहे हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर यह वीडियो जब वायरल हुई तो इस वीडियो की तो धूम मच गई।
आ रहे हैं ढेरो लाइक और कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर काफी लोगों ने लाइक किया और कमेंट किए। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा है उसका मन खुशी से भर गया कई लोग कमेंट करके कहते हैं कि यह बच्चा कितना निडर है, कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि हम इस बच्चे को जानते हैं। इतना ही नहीं लोगों ने इस वीडियो को जमकर प्यार दिया है।



