जंगली हिरण को चाय की खुशबू और नाश्ते ने आकर्षित किया, तो वह दुकान तक आया, वीडियो वायरल हुआ

0
1370
Sambar Deer video
Sambar Deer Visits A Hotel For Eat Human Food or snacks. Deer reached at tea stall and enjoyed snacks video goes viral on social media.

Photo Credits: Twitter (@IfsSamrat) Video Crap Image

Delhi: भले ही जानवरों में इंसानों की तरह बोलने और उसे समझने की शक्ति नहीं होती परंतु जानवरों में ऐसा गुण पाया जाता है जिसकी वजह से वह काफी पसंद भी किए जाते हैं। जानवर इंसानों की तरह बात नहीं कर पाते ना अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाते, परंतु वह इंसानी भाषा को और उनके हाव-भाव को समझ लेते हैं।

इस धरती पर जो भी व्यक्ति हैं, सभी लोग खाने-पीने और एक अच्छे जीवन के लिए ही मेहनत करते हैं। जिस तरह इंसानों के पास पेट है, उसी प्रकार जानवरों का भी पेट होता है, जिसकी वजह से वह जंगलों में विचरते हैं।

वैसे तो इंसानों और जानवरों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं, परंतु अब इंसान भी जानवरों के ठिकाने को मिटा रहा है और अपना निवास स्थान बना रहा है, जिसके चलते कई जानवर विलुप्त हो गए, तो कुछ जानवर जंगल छोड़कर इंसानों के रह वास में घूम रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि किस तरह जंगलों में रहने वाला हिरण (Deer) इंसान की पहुंच तक पहुंच गया है। आज तक लोगों ने हिरणों को जंगलों में देखा है, परंतु इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिरण जंगल को छोड़कर मनुष्यों के ठिकाने पर आकर होटलों (Hotel) में खाना खा रहा है। आइए विस्तार से इस वीडियो के सच को जाने।

जंगली जानवरों का ग्रामों में पहुंचना होगा खतरनाक साबित

जानवर दो प्रकार के होते हैं एक पालतू और दूसरे जंगली। जंगली जानवर केवल जंगलों में ही रहना पसंद करते हैं, क्योंकि जंगलों का आवास उनके लिए अनुकूल आवास कहलाता है, परंतु कुछ समय से देखा जा रहा है कि जंगली जानवर जंगलों से घूमते हुए आसपास के गांव और रियासतों में प्रवेश कर लेते हैं।

वैसे तो कुछ जानवर काफी सीधे होते हैं, परंतु वह कब इंसानों पर घातक साबित हो जाए कोई नहीं जानता। इसीलिए यदि किसी गांव में जंगली जानवरों का आवागमन हो रहा है, तो यह उस गांव के लिए एक खतरा साबित हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों से जंगलों की लगातार कटाई हो रही है, जिससे जानवरों के रहने के स्थान टूटते जा रहे हैं, जिन कारणों के चलते जंगली जानवरों को ग्रामीण इलाके में देखा जा रहा है।

आईएफएस अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भारतीय वन अधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है। भारतीय वन अधिकारी डॉ सम्राट गोंडा (Dr.Samrat Gowda IFS) बताते हैं कि एक सांभर हिरण (Sambar Deer) जंगलों से घूमता हुआ किसी ग्राम (Village) में आता है और वहां चाय और नाश्ता (Tea And Snaks) करके जाता है।

ग्रामीण उसे हाथों का इशारा करते हुए अपनी तरफ बुलाते हैं और उसे अपने हाथों से नाश्ता खिलाते हैं। हिरण को देखकर लगता है कि वह काफी शांत है, वाकई में वह हिरण किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करता बल्कि आराम से नाश्ता करके अपने मार्ग की तरफ चला जाता है।

वायरल वीडियो

टि्वटर पर वायरल वीडियो देख सकते हैं कि एक हिरण अपनी मदमस्त चाल में चलता हुआ ग्राम के एक चाय की दुकान के करीब पहुंचता है। दुकान पर पहुंचने के पश्चात व अपनी नजरों से खाने की तरह बड़े ही प्यार से देखता है।

इसी बीच दुकान पर खड़े आदमी ने उसे अपने हाथों से पुचकार कर इशारा करके उसे अपनी तरफ बुलाया और उस हिरण को खाने को दिया, कुछ चीजें वह बड़े ही प्यार से खाता है। इसी बीच आप वीडियो में देखेंगे की अन्य दुकानों पर खड़े लोग धीरे-धीरे उस हिरण की तरफ बढ़ते हैं और उसके चंचल हरकतों को देखकर खुश होते हैं।

हिरण के साथ काफी लोगों ने इंजॉय किया

आगे की वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसपास के काफी सारे लोगों ने हिरण के साथ खूब इंजॉय किया काफी सारे लोगों ने हिरण के साथ फोटो ली, उनके सिंघो को छू करके देखा। कुछ लोगों ने तो उसे चाय भी पिलाई परंतु हिरण ने चाय पीने से मना किया और पीछे हट गया।

आईएएस अधिकारी इस वाक्या से काफी चिंतित नजर आए उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों को यह इंसानी खाना देना काफी चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यदि जंगली जानवरों को इसी प्रकार मानव अपना स्थानीय खाना देते हैं तो यह स्थिति अन्य खतरनाक जानवरों को भी बुलावा दे सकती है।

ऐसे में जंगली जानवरों का स्थानीय आवास के तरफ आना, आने वाले खतरे का संकेत लग रहा है। टि्वटर पर वायरल वीडियो में उस स्थान का कोई उल्लेख नहीं है केवल उस स्थान की वीडियो ही शूट की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here