
Photo Credits: Twitter Viral Video Crap
Delhi: बच्चो का पहला सीखने का स्थान उनका विद्यालय होता है। जहा से उनकी ढेरो यादें जुड़ी होती है। अनुशासन और शिष्टाचार स्कूल में ही सीखा जाता है और हमारे जीवन के दूसरे गुरु हमारे टीचर होते है। पहली तो हमारी माता होती है। स्कूल में हर अच्छी और बुरी चीजों की शिक्षा दी जाती है।
बच्चा कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए, परंतु वो बचपन और अपना विद्यालय कभी नहीं भूलता। उसके शिक्षक और उसकी कक्षा जो उसे उसके बचपन की याद दिलाती है। बचपन एक ऐसी उम्र है जिसमे ना कोई चिंता होती ना कोई फिक्र। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे जिम्मेदारियां भी बढ़ती जाती है और चिंता फिक्र भी। बड़ा होने के बाद सभी लोग चाहते है की वे एक बार फिर अपना बचपन जी पाते जो उनकी पुरानी यादों से वे जीते है।
कक्षा 12 वी के बाद विद्यार्थी अपना करियर सेट करने में लग जाता है। कोई डिफेंस के क्षेत्र में अपना करियर सेट करता है तो कोई डॉक्टर या इंजीनियर बनता है, तो कोई बैंकर या फिर व्यापार करता है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में वे जैसे खुद को भूल से जाते है।
आज की कहानी एक ऐसे भारत के सपूत की है जिसने अपने स्कूल के टीचर को नोकरी लगते ही सबसे पहले याद किया। खाकी वर्दी पहन कर टीचर के सामने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया शिक्षक की अपने द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी को खाकी वर्दी में देख गदगद हो गए। आइए जानते है एक पुलिस कर्मी की कहानी।
गुरु और शिष्य के खास रिश्ता की दास्तान
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक मन मोह लेने वाला वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। जिसमे एक टीचर और स्टूडेट्स (Teacher And Student) के सबसे प्यारे और पवित्र रिश्ते की झलक देखने मिल रही है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक शिक्षक को अपने शिष्यों से केवल एक ही चाह होती है की वे अपने जीवन में बहुत तरक्की करे और अपने स्कूल, टीचर और अपने माता पिता का नाम ऊंचा करें।
वे चाहते है की उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उनकी मेहनत विद्यार्थी के परिणाम में देखने को मिल सके। जब विद्यार्थी एक अच्छी नोकरी के साथ अपने टीचर के पास आता है, तो टीचर भी उस पर गर्व करता है।
हर कक्षा में हर वर्ष कुछ उधमी विद्यार्थी होते ही है, जिन्हे हमेशा शिक्षक समझाइश देते है। कि वे अच्छी तरह से पढ़ाई करे क्योंकि भविष्य को सवारने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।
ध्यान लगाकर पढ़ने वाला विद्यार्थी अपने भविष्य में डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, बैंक मेनेजर आईएएस अधिकारी जैसी कई अच्छे पदों पर काम कर सकते है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में एक विद्यार्थी पुलिस अधिकारी की नोकरी हासिल कर वर्दी में कई वर्षो के बाद अपने स्कूल पहुंचा। अपने शिक्षकों से मिलने।
पुलिस अधिकारी बन आशीर्वाद लेने पहुंचा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते है कि एक व्यक्ति पुलिस कर्मी की वर्दी पहने अपनी स्कूल की कक्षा के सामने खड़ा है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पुलिस अधिकारी की जॉब प्राप्त कर अपने स्कूल टीचर से मिलने पहुंचा है। जिसे देख स्कूल का टीचर स्टाफ और प्राचार्य जी बेहद खुश नजर आ रहे है। इसके बाद वे पुलिस अधिकारी को अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियो से मिलाते है और सबको बताते है की यह पुलिस अधिकारी उनके ही विद्यालय का छात्र रहा है।
इस वीडियो को देख हर्ष उल्लाशित हुए लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की सभी शिक्षक अपने हाथो में कुछ पैसे रखें हुए है और अपने विद्यालय के छात्रों को पुलिस अधिकारी का उदाहरण देकर समझा रहे है। टीचर कहते है की उनके इस छात्र ने देश सेवा की नोकरी चुनी जो देश के लिए समाज और उनके माता-पिता के लिए गौरव की बात है। इन्ही की तरह सभी विद्यार्थियो को मेहनत करनी है और अच्छी नोकरी भी जिससे आप भी इस सम्मान के हकदार होगे।
टीचर के द्वारा खुशी से इनाम दिया गया
आखिर में शिक्षकों ने कुछ कलेक्शन करके अपने विद्यालय के होनहार छात्र जो पुलिस अधिकारी (Police Officer) बने उस छात्र को 1100 रुपये इनाम के तौर पर दिए। उस छात्र ने अपने टीचर के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस क्षण को देख सभी बेहद खुश हुए सभी विद्यार्थी ने ताली बजाई।
गर्व! जब पुलिस ऑफिसर बनकर युवक पहुंचा अपने स्कूल, टीचर के छुए पैर तो खुशी से दिया ₹1100 का इनाम..Video Viral pic.twitter.com/BlbviLs9zm
— Bharat News Channel (@BNewschannel) June 14, 2022
इस वीडियो को फेसबुक पर सुनील बोरा सर के द्वारा पोस्ट की गई। अभी तक उस वीडियो को दो लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं और दो हजार से भी अधिक व्यक्ति ने वीडियो शेयर किया है। काफी लोगो ने तरह तरह की प्रकिया दी है।



