Presentation Image
Mumbai/Maharashtra: बॉलवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले ने आज नया मोड़ के लिया है। अब लोगो के बयान और आरोपों के आधार पर हर रोज़ नए नए बयान और सुशांत से जुडी बातें सामने आ रही है। सोशल मीडिया में हर हर सुशांत सिंह राजपूत को इन्साफ दिलाने के लिए नए नए ट्रेंड चलाये जा रहे है। देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक इस मामले में CBI जाँच की मांग की गई है। सुशांत मामले में अनेक लोगो से पूछताछ है दौर ज़ारी हैं। अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ करने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत केस कोई खास लीड नहीं मिली है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस औरकरीबी यह मानने में तैयार नहीं है की वे खुदखुशी कर सकते थे। सभी को इस बात है यकीन है कि उनके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। इस सिलसिले में अब रॉ के एक पूर्व अफसर (Ex Raw) एन के सूद (N K Sood) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एन के सूद ने जोबहुत ही गंभीर दावे किए हैं, इस दावे का वीडियो यूटूब पर देखा जा रहा है। रॉ के पूर्व अफसर एन के सूद ने सुशांत केस पर एक वीडियो के हवाले से अनेक बातें कही है।
वीडियो के मुताबिक खुद को भारत की एजेंसी रॉ का पूर्व कर्मचारी बताने वाले एन के सूद ने 11 मिनट के इस वीडियो में एक ऐसी संभावना जताते हुए दावा किया, जिससे सभी हैरान हो गए। सुशांत केस की कई कड़ियों को जोड़ते हुए एनके सूद ने कहा कि उन्होंने खुदखुशी नहीं की, यह किसी ने जानबूझकर किया है और इसमें दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का हाथ है।
एन के सूद वीडियो में बताते हैं कि दाऊद इब्राहिम के लोग सुशांत सिंह राजपूत को फोन पर चमकाते थे, जिसकी वजह से सुशांत तनाव में थे। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ दाऊद इब्राहिम के लोग ही नहीं, अपितु सुशांत के कुछ अपने लोग भी इस गेम में शामिल होने की पूरी सम्भावना है। इसमें अंदर के लोगो का भी हाँथ है।
इसके अलावा सूद ने बताया कि सुशांत की उस घटना के ठीक एक दिन पहले मतलब 13 जून को उनके घर के CCTV कैमरे को बंद कर दिया गया, जो कि एक सोचा समझा षड्यंत्र मालूम पड़ता है। उन्होंने कहा कि दाऊद (Dawood Ibramim) के लोगो के Phone Call से बचने के लिए ही सुशांत सिंह 56 बार सिम कार्ड बदलें और घर में ना सोकर अपनी कार में सोते थे।
एनके सूद ने सुशांत सिंह के नौकर, उनके दोस्त संदीप सिंह सहित बॉलीवुड के कई बड़े लोगों पर भी उंगली उठाई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले की CBI जाँच की मांग कर रहे है। हाल ही में खबर आई थी की भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत के संबंध में संभावित सीबीआई जांच के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी के लिए एक वकील को नियुक्त किया है।
NK Sood (Ex-RAW) has given EXPOSED info on Sushant Singh Rajput Case, Said Dawood and inters have involved in this case https://t.co/gikHZGJ08B
— sanatanpath (@sanatanpath) July 12, 2020
भाजपा नेता और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने कल ही ट्वीट किया था, ‘मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।’ स्वामी ने अपने ट्वीट में बताया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच की मांग और पीआईएल फाइल करने के कार्य के लिए डेटा एकत्र करेंगे।
सुशांत सुसाइड मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत, रूपा गांगुली और अभिनता शेखर सुमन लगातार आवाज़ उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब सुशांत मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी मैदान में आ गए है। उन्होंने सुशांत मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की चुप्पी पर सवाल उठाया है।
Are the three musketeers of Bollywood Salman Khan, Sharukh Khan and Aamir Khan silent on so called suicide of Sushant Rajput ?
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 10, 2020
स्वामी ने ट्वीट करते कहा कि भारत और विदेशों में विशेष रूप से दुबई में इन 3 खान द्वारा बनाई गई संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की उन्हें दुबई में बंगले और संपत्ति किसने गिफ्ट दी है और उन्होंने इसे कैसे खरीदा है, इसकी सीबीआई, आईटी और ईडी की एसआईटी जाँच करवाने की जरुरत है।
देश के बड़े वकीलों में शुमार सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सुशांत राजपूत की कथित खुदखुशी पर बॉलीवुड के तीन खानों सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Amir Khan) चुप क्यों हैं’, इससे पहले रूपा गांगुली और शेखर सुमन ने भी सुशांत मामले में CBI जांच की मांग की थी।
The assets created by these 3 Khan Musketeers in India and abroad especially in Dubai need to be investigated . Who gifted them bunglows and properties there and how they bought it and the cartelisation needs to be investigated by SIT of ED , IT and CBI. Are they above the law?
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 11, 2020
इससे पहले ही स्वामी सुशांत सिंह केस (Sushant Singh Rajput Case) में अपना एक वकील लगा चुके है। उन्होंने आगे लिखा था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से संभावित सीबीआई जांच को किये गए इस प्रयास की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। यूजर सुब्रमण्यम स्वामी को धन्यवाद और शुभकामनाये दे रहे हैं, ताकि वे सुशांत सिंह राजपूत का सच सामने लाकर उन्हें इंसाफ दिला सके। आपको जानकरी हो की बॉलिवुड में नेपोटिजम को सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, नेपोटिजम को लेकर अनेक सिलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके है।



