पिता को 10 वर्षीय बेटी का आखिरी सैल्यूट, मैं पापा की तरह फौज में जाना चाहती हूं: VIDEO

0
886
Nitya Doval Video
Daughter's Nitya Doval Last Message For Martyred Father Rakesh Doval. Brave Daughter Nithya Dobhal Vows To Serve Nation After Soldier Father went. "I Will Join The Army And Fulfil My Father’s Dreams": 10-Year-Old Daughter Of Army Man Rakesh Dobhal.

Twitter Video Crap Image

Srinagar: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बारामुला क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर में वीरगति को प्राप्त हुए तीर्थनगरी के सैन्य राकेश डोभाल (Rakesh Dobhal) को पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। बीएसएफ (BSF) की तोप-खाना यूनिट में तैनात उप निरीक्षक राकेश पाकिस्तान की ओर से की गयी गोला-बारी में अपने प्राण नही बचा सके।

बीएसएफ के जवान राकेश डोभाल (BSF Rakesh Dobhal) के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गंगा नगर गणेश विहार स्थित आवास पर पहुंचे। इस खबर को सुनने ने बाद रिश्तेदारों सभी लोगो की आंखे नम हो गई। वीरगति को प्राप्त राकेश के घर पर सुबह से ही रिश्तेदार और आसपास के नागरिकों की भीड़ लगने लगी थी। वीरगति प्राप्त जवान का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

वीरगति प्राप्त जवान बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां विमला देवी व पत्नी संतोषी अपने होश खो बैठी। इस बात का यकीन ही नही हो रहा था कि उनका बेटा उनसे दूर हो गया। उनका बुढ़ापे का सहारा चला गया। जवान राकेश डोभाल (Jawan Rakesh Dobhal) की 10 वर्षीय पुत्री जिसे भी कहते मौली ने जय हिंद का नारा लगाकर पिता को सैल्यूट किया।

परिवार जनों ने किसी तरह से रोते बिलखते घर वालो को सांत्वना दी। कुछ देर के लिए जवान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर ही रखा गया। जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महापौर अनीता ममगाईं ने राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ठीक साढ़े नौ बजे शहीद की अंतिम यात्रा गंगा नगर स्थित उनके आवास से पूर्णानंद घाट मुनिकीरेती के लिए रवाना की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य अश्त्रो से गोला-बारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया और सीमा पार पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। उनकी तरफ के भी कई लोग हताहत हुए हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले के कई भंडारों के साथ ही उग्रवादियों के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। पाकिस्तानी गोला-बारी में तीन सैन्यकर्मी और एक बीएसएफ उप-निरीक्षक के साथ ही छह नागरिकों वीरगति को प्राप्त हो गए।इसके अलावा चार सुरक्षा कर्मी और आठ नागरिक चोटिल हो गए। कर्नल कालिया ने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू कर दिया था।

पाकिस्तान ने डावर, केरन, उरी और नौगाम सहित अन्य सेक्टरों में गोला-बारी की। इस गोलाबारी में तीन भारतीय सैनिक श-हीद हो गए और तीन चोटिल हो गए। पाकिस्तान के विदेश शाह महमूद कुरैशी ने फिर भारत के खिलाफ कड़वे शव्द उगले है। LOC पर फाय-रिंग को लेकर भारत सख्त रुख अपनाया है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया। भारत ने कई बार सीजफा-यर तो-ड़ने पर कड़ा विरोध जता चुका है। पाकिस्तान की तरफ से की गई फाय-रिंग में श-हीद हुए बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल का पार्थिव शरीर उनके घर ऋषिकेश पहुंच तो बेटी की आंखों से आंसू नही रुक रहे थे। उनकी 10 वर्षीय बेटी Nithya Dobhal ने अपने पिता को आखिरी सैल्यूट देते हुए कहा कि वह अपने पिता की तरह फौज में जाना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here