नीता अंबानी ने भारत में कोरोना के संकट पर सुकून देने वाली बात कही, अब चिंता न करें भारतीय

0
754

Image Credits: ANI

Mumbai: कोरोना महामारी का प्रकोप ज़ारी है। विश्वभर में संक्रमण के 13.7 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए और 5,90,000 रोगियों की के प्राण जा चुके है। अमेरिका में 35 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और संक्रमण से 1,38,000 लोगों की जान जा चुकी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस की जांच के संबंध में हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है।

भारत में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। देश में अब रोज 30 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, यहां कोरोना रिकवरी रेट 63.25% है। भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को करना संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई।

महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए, जबकि एक दिन में 687 लोगों की जान जाने से प्राण गवाने वालों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।

कोरोना महामारी के कहर से दुनिया परेशान है और विश्व भर में अलग अलग देश लगातार कोरोना का वैक्सीन बनाने में लगे हुए है। दुनिया भर में 100 से ज्यादा वैक्सीन बनाई जा रही है, जिसमे से कुछ वैक्सीन काफी आगे तक बढ़ चुकी है, अलग अलग ट्रायल चल रहे है और अब लगने लगा है की कुछ ही समय में वैक्सीन दुनिया में आ जाएगी।

अब भारत में 125 करोड़ से ज्यादा की आबादी है और एक बड़ी आबादी गरीब और असहाये है, इसे में कोरोना वैक्सीन को कोई न कोई प्राइवेट कंपनी ही लांच करेगी और वैक्सीन की कीमत क्या होगी, ये कोई नहीं जानता है। एक अनुमान के मुताबिक़ यह थोड़ी महंगी ही होने वाली है।

अभी हाल ही में ग्लेनमार्क कंपनी ने कोरोना की एक दवाई लांच की थी, तो उसकी कीमत 7 हज़ार रुपए के आसपास रखी थी, अब वैक्सीन की क्या कीमत होगी इसपर अभी जानकारी साफ़ नहीं है। देश में बड़े पैमाने पर गरीब है और कोरोना का जड़ से सफाया तभी होगा जब गरीबों तक वैक्सीन पहुंचेगी, और इसका जिम्मा रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी ने अपने कन्धों पर लिया है।

आपको जानकरी हो की 15 जुलाई को रिलायंस कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग थी और इस मीटिंग में नीता अंबानी पहली बार बोली, ये मीटिंग हर साल होती है और इस साल नीता अंबानी ने एक बड़ा ऐलान किया। नीता अंबानी ने कहा की दुनिया भर में कई कम्पनियाँ कोरोना की वैक्सीन बना रही है और जैसे ही ये वैक्सीन बनेगी, तो रिलायंस फाउंडेशन, इसे देश के कोने कोने तक पहुंचाएगा, गरीब से गरीब व्यक्ति को भी वैक्सीन मिलेगी और वैक्सीन के लिए कोई भी चिंता न करे।

आपको बता दें की रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी अब दुनिया के छठवे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके है और उनकी पत्नी ने ऐलान किया है की कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भारतीय को चिंता करने की जरुरत नहीं है। उनका रिलायंस फाउंडेशन देश के सभी लोगो तब कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम करेगा, अब बस इसके बनने और लॉंच होने का इंतज़ार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here