
Eluru: शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों के जीवन में ढेरों परिवर्तन देखने को मिलते हैं, साथ ही परिवार वालों का भी उनके प्रति रवैया कुछ अलग होता है। एक लड़की के लिए ससुराल के नाम पर एक नया परिवार मिलता है और उसी के साथ मिलती है ढेर सारी जिम्मेदारी।
ऐसा ही कुछ लड़कों के साथ भी होता है लड़कों को भी लड़की के परिवार के रूप में एक नया परिवार मिलता है, साथ ही उस परिवार में उन्हें अच्छी खासी खातिरदारी भी मिलती है। परंतु सबसे ज्यादा परिवर्तन शादी के बाद लड़कियों के जीवन में देखा जाता है।
शादी के सात फेरों के साथ ही वह जीवन के कुछ अलग ही चक्रव्यूह में फंस जाती है। एक महिला ही है जो मायके के साथ-साथ ससुराल को भी लेकर चलती है और अपने फरजो को भलीभांति पूरा करती है। वहीं दूसरी तरफ लड़कों की लाइफ में भी कई तरह के परिवर्तन दिखने मिलते हैं।
लड़के को अपने ही घर में कुछ अलग ही इज्जत मिलने लगती है, इतना ही नहीं लड़के ससुराल जाकर भी अच्छी खासी खिदमत करवाते हैं। आज हम एक ऐसे ही वाक्य पर बात करेंगे, जिसमें 1 लड़का शादी के बाद अपने ससुराल जाते हैं और सास उसके स्वागत में 379 पकवान पकाती है।
मामला है आंध्र प्रदेश का
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता यह वीडियो आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) राज्य के गोदावरी (Godavari) जिले के एलूरू (Eluru) का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मकर संक्रांति (पेडा पांडुगा) का है, जिसमें एक सांस में अपने बेटी और दामाद के स्वागत के लिए करीब 379 व्यंजन।
इन व्यंजनों में खास तौर पर 40 अलग-अलग स्वाद के चावल, 20 प्रकार की रोटी और चटनी, 40 प्रकार की ग्रेवी वाली सब्जी, 40 तरह की सुखी सब्जी, 100 से भी अधिक आहार आइटम, 70 प्रकार के हॉट आइटम, तरह तरह के जूस आदि तैयार किया थे। इस क्षेत्र में दमादो का भव्य स्वागत एक आम बात है।
365 व्यंजन से 379 व्यंजन पर पहुंचा है रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में इस तरह के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। गोदावरी जिले में सासें अपने दामाद (Damad) का भव्य स्वागत करती हैं और उन्हें ढेरों व्यंजन परोसती हैं।
पिछले वर्ष ऐसा ही एक मामला आया था, जिसमें गोदावरी जिले के नरसापुरम गांव में एक सास ने अपने दामाद के स्वागत के लिए 365 व्यंजन (379 food items) बनाए थे और बड़े ही चाव से उन्हें सर्व किए थे। अब यह मामला गोदावरी जिले के एलूरू का है, जहां सास ने अपने दामाद के लिए 379 व्यंजन का निर्माण किया।
दामाद चाहता था कि गोदावरी जिले में हो शादी
बताया जा रहा है कि यह दमाद जिसका नाम बुध मुरलीधर (Son-in-law Buddha Muralidhar) है वह विशाखापट्टनम के अनाकापल्ली शहर के निवासी हैं। पेशे से एक आर्किटेक्ट है और उनका सपना था, गोदावरी जिले में शादी करना और उनका सपना तब पूरा हुआ जब उन्होंने कुसुम राव से शादी की।
कुसुम राव और मुरलीधर की शादी 16 अप्रैल वर्ष 2022 में हुई है। मुरलीधर बताते हैं कि जब उनके लिए गोदावरी जिले से रिश्ता आया तो उन्होंने 1 मिनट की देरी किए बिना तुरंत हामी भर दी। 28 वर्षीय मुरलीधर अपने ससुराल से मिले मान सम्मान से बेहद खुश हैं।
वीडियो में देखें व्यंजन की कतार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह 379 व्यंजन एक कतार में लगाए गए हैं। ससुराल वालों के इस भव्य स्वागत को देखकर दामाद मुरलीधर काफी प्रसन्न हुए। कुसुम राव के पिता भीमराव एक बीज गणक पुरुष है।
व्यंजन तैयार करने वाले परिवार ने बताया कि उन्हें पूरे 10 दिनों का समय लगा यह व्यंजन तैयार करने में। काफी मेहनत के साथ उन्होंने इतने व्यंजन तैयार किए हैं, इन व्यंजनों को देख मुरलीधर भी हैरान हो गए हैं वे कहते हैं कि उनके 22 चचेरे भाई हैं, जिनमें से एक भी भाई की शादी गोदावरी में नहीं हुई।
सास ने अपने दामाद के घर आने पर 379 प्रकार के व्यंजन बनाकर परोसे। दामाद हैरान रह गया।
Video Credits: Instagram(kusuma_roa) pic.twitter.com/s1NAi3BuEG— sanatanpath (@sanatanpath) January 26, 2023
इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश की संस्कृति विशाखापट्टनम से काफी अलग है। जिस-जिस ने इस वीडियो को देखा उस उसने तरह तरह के कमेंट किए। कुछ लोग कहते हैं कि भगवान ऐसा ससुराल सबको दे और कुछ लोग कहते हैं कि काश ऐसा स्वागत बहुओं का भी किया जाता। कुछ लोग तो यहां तक भी कह रहे हैं कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, तो ससुराल वालों का अपने दामाद के प्रति प्यार कम होते चला जाएगा।



