
Photo Credits: Youtube Video Crap Photo
Delhi: प्रकृति में कई तरह के जीव जंतु रहते है। जिसमें कुछ अजीब खतरनाक तो कुछ जीव काफी ज्यादा मासूम होते हैं। कुछ जानवर तो ऐसे होते हैं। जो इंसानों के साथ बहुत जल्दी खोल मिल जाते हैं और इंसानों की तरह ही हरकत करने लगते हैं। साथ ही बातों को भी समझने लगती हैं। ऐसे जानवर में सबसे पहला जानवर बंदर है, जिसे इंसानों का पूर्वज भी कहा गया है।
आज से कई हजार वर्षों पहले मानव भी बंदर की तरह ही होते थे और जानवरों की तरह ही जंगल में निवास करते थे। जब हम मानव की उत्पत्ति की गाथा सुनते हैं, तो समझ आता है कि मानव एक बंदर ही था। जिसे लोगों ने आदिमानव कहा धीरे-धीरे बंदर ने ही मानव का शरीर ले लिया, इसीलिए आज बंदर को बहुत ही समझदार जानवर भी कहा जाता है।
कई लोग बंदरों (Monkeys) को पालकर उनसे अपना रोजगार निकालते हैं। जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में मदारी (Madari) भी कहा जाता है। मदारी की बात मानकर बंदर कुछ ऐसी हरकतें करते हैं, जो आम नागरिकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो (Viral Video) में देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है, चलिए जाने ऐसा क्या है इस वीडियो में।
वायरल वीडियो की कहानी
सोशल मीडिया के यूट्यूब प्लेटफार्म पर मदारी और एक बंदर और एक बंदरिया का सर्कस की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह बंदर और बंदरिया अपने मालिक याने मदारी की बात मान रहे हैं। एक हाथ में बंदर के गले की रस्सी और दूसरे हाथ में डमरु लेकर बैठा मदारी बंदर से पूछता है।
आजकल के लड़के कैसे चलते हैं, वह बंदर मदारी के चारों तरफ घूम कर चलने की स्टाइल बता रहा है। इसके बाद बंदर कहता है कि लड़की मेले देखने के लिए कैसे चलते हैं, तब बंदर उन लड़कों के स्टाइल करके बता रहा है। ऐसे करके मदारी उससे काफी सारी बातें मनवा रहा है।
मदारी की बात मान बंदर और बंदरिया दिखा रहे सर्कस
आगे मदारी पूछता है सलमान खान अपनी फिल्म में कैसे उछलता है, तो वह कूदकर उछल कर बताता है। इसके बाद बंदरिया जो एक तरफ बैठी होती है, तो उसे सामने आने को कहता है और कहता है कि शर्म कर लड़की बिना घुंघट के बाहर आ गई, तो वह झट से दुपट्टा उठाकर अपना मुंह छुपा लेती है।
बंदरिया की इन अदाओं को देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है वह इस वीडियो को काफी ज्यादा इंजॉय कर रहे हैं फिर बंदरिया को मदारी बोलता है कि “तोहे ससुराल लेजाने आया है तेरा आदमी” तब बदरिया सिर हिलाकर जाने से मना कर देती हैं, तब मदारी उससे पूछता है कि क्यों नहीं जाना तो वह बड़े ही प्यार से मंडारी के कान में कुछ कहती है।
फिर मदारी बंदर से कहता है कि हमारी लड़की कह रही है कि तुम कुछ कमाते नहीं हो ऊपर से दारु पीते हो तब बंदर बड़े ही स्टाइल से डंडा उठा लेता है और बंदरिया की तरफ दिखाता है। जैसे कहना चाह रहा हो कि इसी डंडे से वह से मार कर ले जाएगा। यह वीडियो वाकई में बहुत ही मनमोहक है।
बंदर सबसे प्रिय जानवर
कहने को तो बंदर जंगलों में रहते हैं परंतु जब यह घरों में रहते हैं तो एक परिवार की सदस्य की तरह रहते हैं। बंदर के बच्चे कुछ इस तरह होते हैं, जैसे इंसानों के छोटे बच्चे होते हैं। पालतू पशु कभी किसी का बुरा नहीं करते जब तक कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाता।
दुनिया में ढेरों पशु प्रेमी है और वे अपने घरों को उन पशुओं के हिसाब से ही रहने लायक बना देते हैं। ज्यादातर घरों में लोग कुत्ते को ज्यादा पालते हैं, क्योंकि कुत्ता एक वफादार जानवर है और वह लोगों के साथ बहुत जल्दी घुल मिल जाता है, इसी तरह बंदर भी है, जो इंसानों की तरह है, उनके साथ रहते हैं और उनके साथ घुलमिल जाते हैं।
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बंदर और बंदरिया का सर्कस देखने आए किसी एक दर्शक ने बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) के प्लेटफार्म पर इसे अपलोड की है।
बंदर और बंदरिया की सर्कस को देखने के लिए ढेरों लोग चारों तरफ खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं और उन बंदर और बंदरिया की हरकतों पर हंस रहे और हैरान भी हो रहे है। लोगों ने इस वीडियो को देखकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी, जिसमें आप देख सकते हैं कि कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं और ढेरों सारी लाइक भी।



