वाह सोशल मीडिया का कमाल देखिये, एक 60 साल का दिहाड़ी मजदूर मॉडल बन गया, बदली किस्मत

0
47404
Wage worker Mammika became Model
Daily wage laborer from Kerala turned into model because of social media power. Kozhikode daily wage worker Mammika became fashion Model.

Photo Credits: Instagram

Kozhikode: आपने हरित क्रांति और स्वेत क्रांति के बारे में सुना होगा। अब आप डिजिटल क्रांति के युग में जी रहे हैं। इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया का अहम् रोल है। सोशल मीडिया की ताकत से तो आप भली भांति परिचित हैं। सोशल मीडिया के चलते कई लोग रातों-रात वायरल होकर स्टार बन गए। फिर चाहे वाह डांसिंग अंकल हो या कच्चा बादान वाले गायक।

हाल ही में कुछ ऐसा ही केरल से सुनने को मिला है। केरल के काझीकोड (Kozhikode) में 60 साल का एक दिहाड़ी मजदूर (Daily wage worker) सोशल मीडिया की वजह से फैशन मॉडल बन गया है। जब हमने बता लगाया तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मम्मिका नाम का यह शख्स वेन्नाक्कड का रहने वाला है। वैसे तो मम्मिका एक मजदूर (Wage) रहा है। परन्तु अब वे अपने शहर और सोशल मीडिया में हीरो बन गए है।

बता चला है की मम्मिका द्वारा हाल ही में एक फोटोशूट करवाया गया। इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मम्मिका (Mammikka) के गज़ब के मेकओवर और ड्रेसिंग को देखकर हर कोई हैरान और उनका फेन हो गया है। मम्मिका को उनके ज़बरदस्त लुक और स्टाइल के लिए तारीफ और सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो गई है।

केरल में उनके क्षेत्र के लोगों के लिए, मम्मिका एक सामान्य मजदूर (Mazdoor) है। वैसे तो वे नार्मल शर्ट और लुंगी पहनते हैं। उनकी दैनिक दिनचर्या यह है की घर जाने से पहले रोज़ बाजार से मछली और सब्जियां खरीदते हैं। मज़दूरी करते हैं और अपने परिवार का पेट पालते हैं, परन्तु अब उनकी जिंदगी बदल गई है।

उन्होंने यह सोचा नहीं था की उनका फोटोशूट करवाया यह कमाल करेगा। जब उनके फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, तो वे वायरल हो गई। इन स्टाइलिश कपड़ों में मम्मिका बहुत हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में उनके हाथों में आईपैड ने उनके लुक पर चाँद लगा दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन फोटोज को फेमस फोटोग्राफर शारिक वायलिल (Shareek Vayalil) ने अपने कमरे से उतरा था। इससे पहले शारिक ने मम्मिका (Mammika) की एक फोटो खींची थी और फेसबुक पर पोस्ट की थी। वे तस्वीरें भी काफी पसंद की गई थीं।

शारिक ने मीडिया में बताया की जब उन्होंने फोटोशूट की प्लानिंग की तो वह इन सब बातों को नहीं सोच रहे थे, जो अब हो रही है। फोटोशूट वायरल होने और फेमस होने के बाद मम्मिका का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूर (Labour) के रूप में नौकरी करते रहेंगे और इसके अलावा मॉडलिंग भी करेंगे।

हैरान करने वाली बात यह है की अब 60 साल के मम्मिका, शारिक की वेडिंग सूट कंपनी के मॉडल बन गए। मम्मिका का मेकओवर वीडियो (Makeover Video) भी काफी पसंद किया गया और लोग ऐसा ही गेटउप रखने की बात कर रह हैं। आपको बता दें की मम्मिका का मेकओवर मेकअप आर्टिस्ट मजनास ने किया था। आशिक फुआद और शबीब वायलिल उनके हेल्पर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here