
Jammu: हमारे देश में एक से बढ़ कर एक कलाकार है। जो अपने टेलीनेट का परिचय देते हुए दुनिया के सामने अपने द्वारा किए आविष्कारो के साथ आ रहे है। भारत की इस धरती ने बहुत से वीर सपूतों को जन्म दिया है। जिसने देश हित में काम किया है। जैसे जैसे समय बिताते जा रहा है वैसे वैसे धरती का खजाना भी समाप्त होते जा रहा है, लोग इस बात को बहुत अच्छे से समझते है।
विज्ञान दिन दुगना रात चौगुना प्रगति कर रहा है। विज्ञान ने मानव को अपना गुलाम बना लिया है। क्योंकि देश में जो भी चीज का अविष्कार हुआ है उसने लोगो के काम में लगने वाले समय को कम किया है। यदि इसके फायदे है तो इसके नुकसान भी है।
आप जानते है की सूरज का प्रकाश पृथ्वी बसियो के लिए एक प्राकृतिक ऊर्जा का साधन है। जिसका इस्तेमाल घर में उपयोग होने वाले उपकरण से लेकर सड़कों पर दौड़ने वाली कार के लिए भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक इन्वेंशन कश्मीर के एक व्यक्ति द्वारा किया गया है उन्होंने 11 वर्ष में 16 लाख रुपए खर्च करके सोलर ऊर्जा से चलने वाली कार का इन्वेंशन किया।
कश्मीर के एक टीचर का कारनामा देख हैरान हुए लोग
कश्मीर (Kashmir) की खूबसूरत वादियों में रहने वाले एक व्यक्ति ने साधारण सी कार को सोलर पावर्ड कार (Solar Powered Car) में कनवर्ट कर दिया। इस काम को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर यह व्यक्ति वायरल हो गया, जिस-जिस ने भी इसके बारे में देखा और पढ़ा उसने खुल इस व्यक्ति की तारीफ की। इस व्यक्ति का पेशा एक टीचर का है। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इनकी खूब तारीफ की।
जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति का नाम बिलाल अहमद (Bilal Ahmed) है। जो 11 साल से मेहनत कर रहे है और इस कार को बनाने में उन्हे करीब 16 लाख रुपये का खर्च आया है। बिलाल के द्वारा निर्मित कार सोलर पैनल (Solar Panel) की मदद से चार्ज होती है। उनकी कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।
ट्विटर पर पोस्ट की गई फोटो और वीडियो
कश्मीर के एक फोटो जर्नलिस्ट बासित जैगर के द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर (@basiitzargar) सोलर पावर्ड मॉडिफाइड इलेक्ट्रिक कार की फोटोज और उनके द्वारा बनाई गई वीडियो को भी ट्वीट किया है। और कैप्शन में लिखते हुए कहते है की इस कार को बिलाल अहमद नाम के एक शिक्षक के द्वारा बनाई गई है। बिलाल अहमद टीचर के साथ एक इंजिनीयर भी हैं। आप फोटोज में कार की हर एक रूप रेखा को देख सकते है।
कार की बनावट
वीडियो और फोटोज में दिखाई गई कार की बनाबट में बोनट, बूट डोर, और रूफ जैसे स्थानों पर बहुत बड़ा सोलर पैनल लगा हुआ । इस पैनल के माध्यम से कार में लगी बैटरी पैक को चार्ज किया जाता है। परंतु आप इसके दरवाजे देखते ही हैरान रह जाएंगे। इन दरवाजों की बनाबट आपका ध्यान अपनी तरफ खीच लेंगे। क्योंकि इसके दरवाजे दो गल-विंग स्टाइल में बनाए गए हैं जो ऊपर की तरह खोले जाते हैं।
Solar car with #DeLorean #BackToTheFuture style doors. Certainly looks the part. https://t.co/fKF7iZup4j
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) June 20, 2022
ये कार टू-डोर और फोर-सीटर है। इस कार के पावरट्रेन की कोई भी इनफॉर्मेशन नही दी गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शिक्षक की तारीफ करते हुए लिखते है, “BackToTheFuture यह कार बहुत ही आकर्षक है।” इस ट्वीट को बहुत लोगों ने लाइक किया।
दिव्यांग लोगो के लिए कार बनाने का था विचार
बिलाल अहमद एक इंटरव्यू में बताते है की वे दिव्यांगों के लिए एक लग्जरी कार डिजाइन करना चाहते थे परंतु पर्याप्त पैसे ना होने से वे अपनी इस ख्वाहिश को पूरा नहीं सके। इसके बाद उन्होंने सोलर ऊर्जा से चार्ज होकर चलने वाली कार के निर्माण का विचार बनाया।
Valleys first Solar car
A Kashmiri mathematician teacher Bilal Ahmed innovated a solar car pic.twitter.com/F6BAx2JVFN
— Basit Zargar (باسط) (@basiitzargar) June 20, 2022
बिलाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है। 11 साल के एक लंबे समय की मेहनत से उन्होंने यह कार बनाई है। यह कार कश्मीर के वातावरण के अनुसार है। इलेक्ट्रिक होने से यह ध्वनि भी उत्पन नही करेगी। इसलिए ध्वनि प्रदूषण का डर भी नहीं होगा।



