Image Credits: BCCI on Twitter
भारत मे अभी तक डे नाईट टेस्ट मैच का आयोजन नही किया गया था। हमेशा व्हाइट बॉल का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इस बार बहुत कुछ खास रहा इंडिया और बांग्लादेश मैच का आयोजन डे नाईट रखा गया, इसमे व्हाइट नही पिंक बॉल का इस्तेमाल किया गया। इस मैच को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भी आई थी।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उनको मैच के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया था। इंडिया और बांग्लादेश टेस्ट मैच कोलकत्ता के ईडन गार्डन में आयोजित किया गया। इस मैच की मेजबानी भारत और बांग्लादेश के मध्य हुई। इस मैच को देखने के लिए लोगो की कतार लग गई थी। इस मैच की टिकट पहले ही बुक हो गई थी। ये टेस्ट एक ऐतिहासिक टेस्ट बन गया। इसमे इंडिया क्रिकेटर औऱ खेल दुनिया के दिग्गज को सम्मानित किया गया।
इन दिग्गज खिलाडी में सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल था, इसके साथ भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को भी सम्मानित किया गया। भारत और बांग्लादेश के मध्य खेले जा रहे Second Test Match डे-नाइट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद ग्राउंड पर एक प्रोग्राम का आयोजन रखा गया, इस प्रोग्राम में खास रहा। सभी दिग्गज खिलाड़ियो का सम्मान होना।
https://twitter.com/VOICE_2U/status/982151304813293569
भारत के लिए ये गर्व की बात है कि भारत के दिग्गज खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाता है। भारत उनकी प्रतिभा को हमेशा याद रखता है।
आयोजित प्रोग्राम में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित थी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और कोलकाता की मुख्यमंत्री दोनो ने मिलकर दिग्गज खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, मुहम्मद अजहरुद्दीन, गुंडप्पा विश्वनाथ, कृष्णामचारी श्रीकांत, अनिल कुंबले, फारुख इंजीनियर, राहुल द्रविड़ तमाम खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
At the #INDvsBAN Pink Ball Test – Day1 at my favourite ground #EdenGardens in Kolkata. Heartfelt thanks to @SGanguly99 to have invited me. Looking forward to an exciting game ahead @BCCI @JayShah @CabCricket #HCA pic.twitter.com/cgcn7MuyhL
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) November 22, 2019
भारत व बांग्लादेश के उपस्थित क्रिकेटर का भी सम्मान हुआ। इसमे महिला को भी आगे रखा उनका भी सम्मान किया गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया। यह सिलसिला यही खत्म नही हुआ इसमे पूर्व क्रिकेटरों के साथ मौजूद समय के दिग्गज खिलाड़ी जैसे बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधू, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और प्रसिद्ध महिला मुक्केबाज मेरी कॉम को भी सम्मानित किया गया।
Her Excellency Sheikh Hasina, Prime Minister of Bangladesh, @MamataOfficial, Honourable Chief Minister, West Bengal and #TeamIndia great @sachin_rt greet #TeamIndia ahead of the #PinkballTest pic.twitter.com/ldyrKjbxrE
— BCCI (@BCCI) November 22, 2019
इस मोके पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में गुलाबी गेंद की प्रतिकृति भेंट की।
BCCI अध्यक्ष सौरव सौरव गांगुली ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में विश्वास करते हैं। उन्होंने मैच देखने आये इतने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का धन्यवाद अदा किया। सम्मान समारोह में BCCI के सचिव जय शाह, बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव अभिषेक डालमिया समेत अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।
Time to gear up for the Pink! #TeamIndia begin prep under lights in Indore for the Kolkata Test #INDvBAN pic.twitter.com/MVzkaVjdmL
— BCCI (@BCCI) November 17, 2019
इससे पहले क्रिकेट दिग्गजों ने गाड़ी में बैठकर स्टेडियम के चारो ओर चक्कर लगाया। रंगारंग प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ, जिसमें बांग्लादेश की प्रसिद्ध गायिका रूना लैला और बंगाल के मशहूर गायक जीत गांगुली ने अपनी गायिकी से सबका दिल जीत लिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को भी समारोह में बुलाया गया था, लेकिन वह अपनी उपस्थित दर्ज नही कर सके।



