अल बगदादी का बॉडीगार्ड ही बदला लेना चाहता था, करीबी बन ऐसे की मुखबिरी: Video

0
451
Baghdadi Killing Story
How US delta forces found Abu Bakr Al Badhdadi Safe House Location. Badhdadi's bodygaurd has worked as spy for America Forces: Ek Number

Photo Credits: U.S. Central Command Twitter Video Crap Image




दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन ISIS के सरगना अबु बक्र अल-बगदादी को अमेरिका सेना ने मार गिराया। अमेरिका ने इस बड़े ऑपरेशन का Vedio और Photo भी बुधवार को जारी की हैं। अमेरिकी सेना बगदादी तक पहुचने में कामयाब हुई एक जासूस के माध्यम से। यह जासूस बगदादी से अपने परिवार के साथ हुए गलत बर्ताव का बदला लेना चाहता था, इसलिए उसने बगदादी का खात्मा करवाने में अमेरिका की सहायता की।

बगदादी का खात्मा करवाने के पीछे उसका मुख्‍य उद्देश्य उससे बदला लेना था। जनरल आब्‍दी ने उस जासूस का नाम लिए बिना कहा कि जासूस के परिवार के कई मेम्बर ISIS के सदस्‍य थे। उन्‍हें वहां बहुत जुल्म का शिकार होना पड़ता था, इसीलिए अपने परिवार के जुल्म का जासूस बगदादी से बदला लेना चाहता था।


जासूस बॉडीगार्ड ने अमेरिकी डेल्‍टा फोर्सेस को बगदादी जनकारी दी

जनरल आब्‍दी के अनुसार उस व्यक्ति के ऊपर शायद उसके परिवार की ओर से काफी प्रेशर था। उनके अनुसार हम उस जासूस को बगदादी का बॉडीगार्ड कह सकते हैं। इस बॉडीगार्ड अधिकारी का काम होता था कि जहां-ज‍हां भी बगदादी जाता था, उस इलाके को पूरी तरह से सुरक्षा की निगरानी में रखा जाए।

उस जासूस बॉडीगार्ड ने अमेरिकी डेल्‍टा फोर्सेस को बगदादी के सेफहाउस के बारे में इन्फॉर्मेशन दी थी। उसने अमेरिकी सैनिकों को बगदादी के सभी खुफिया जगह के साथ ही एक-एक कमरे की सही सही Photo बनाकर दिखाई थी।



US Army Operation का Video ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड हुआ

अमेरिकी डेल्‍टा फोर्सेस के इस Operation का Video ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है, वो जगह क्लियर देखी जा सकती है जहां बगदादी छुपा बैठा था। जैसे ही अमेरिकी एयरक्राफ्ट इस खुफिया ठिकाने के ऊपर पहुंचता है उस पर हमले किए जाने लगते हैं। अमेरिकी सैनिक बार-बार लोगों से बोलने लगे कि वो निकलकर बाहर आ जाएं। कुछ ही पलों में अमेरिकी सैनिकों ने पूरे क्षेत्र को शील बन्द कर दिया।

इसके बाद बगदादी ने स्वंय को उड़ा लिया। इस दौरान दो बच्चों की जान चली गई थी। थोड़ी देर बाद बगदादी का DNA टेस्ट किया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल फ्रैंक से मिली जानकारी के मुताबिक बगदादी का DNA सैंपल इराक के कैंप बुका में गिरफ्तारी के दौरान साल 2004 में लिया गया था। इसके बाद एफ-15 फाइटर जेट का इस्तेमाल कर उस इलाके को उड़ा दिया गया।

अमेरिकी सैनिकों को इस्लामिक स्टेट के सरगना अल बगदादी का खात्मे के बाद उसके अंडरवियर से बॉडी के DNA टेस्ट में काफी Help मिली। सीरियाई कुर्द संगठन से जानकारी मिली कि उन्होंने बगदादी के करीबियों तक अपनी पकड़ बनाई और एक कुर्द शख्स ने बगदादी के अंडरवियर चुरा लिए। अंडरवियर से मिले सैंपल से DNA टेस्ट 100 फीसदी साफ हो गया, जिसके बाद अमेरिका ने बारिशा गांव में मुखबिर के बताए इलाके पर हमला बोल दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here