
Delhi: आज दुनिया में जो कुछ भी है। वो सब ईश्वर का दिया हुआ है। दुनिया में जो आया है उसका भविष्य ऊपर वाले ने लिख कर भेजा है। कोई भी इंसान कब किससे कहा मिलेगा सब निश्चित है। कहते है जीता हुआ इंसान मौ-त की तरफ बढ़ता है। परंतु एक करिश्मा मरते हुए इंसान को भी जीवन दे देता है। किसी का आना और किसी का जाना दोनो ही निश्चित है।
यदि कोई मर रहा होता है और उसकी आयु पूर्ण नहीं हुई होती तो वो मौ-त के मुंह से लौट आता है। और किसी का समय आ चुका होता है, तो वो बैठे बैठे ही चला जाता है। ऐसे करिश्मा कई बार देखे होंगे। कहते है जिसपर ईश्वर की कृपा होती है वो हमेशा आबाद रहता है और जिस पर ईश्वर क्रोधित हो जाए तो उसे बरबाद होने में बिलकुल भी समय नहीं लगता।
दुनिया बहुत बड़ी है। यदि इंसान एकबार खो जाए तो उसका मिलना नामुमकिन सा होता है। परंतु धरती गोल है। इसलिए कही न कही किसी न किसी सूरत पर वो इंसान जरूर टकराएगा। ऐसी ही घटना घटी ब्राजील के एक शख्स के साथ पिछले दस वर्षो से लावारिश की तरह इधर उधर सड़को पर घूम रहा था। परंतु एक फरिश्ते ने उसे एक नया जीवन दिया और अपने परिवार से मिलाया।
दस वर्षो से लापता थे कोएल्हो गुइमारो
ब्राजील (Brazil) देश के निवासी जोआओ कोएल्हो गुइमारो (Joao Coelho Guimaraes) पिछले दस वर्षो से एक अनाथ की तरह अपना जीवन जी रहे थे। इधर उधर बेघर और असहाय सा जीवन बिता रहे था। उसके पास कोई घर नहीं था और ना कोई परिवार।
कुछ कारणों के चलते वे अपने घर परिवार से बिछड़ गए थे। परंतु तकदीर ने उन्हें एक ऐसे शख्स से मिला जिसने उसकी जिंदगी को पलट कर ही रख दिया। हम कह सकते है की एक बेनाम इंसान को उसका नाम लौटाया। आपको बता दें कि एक मेन्स फैशन स्टोर और बार्बर सर्विस के ओनर मिस्टर एलेसेंड्रो लोबो जोआओ की मदद करके उसका समय बदल दिया।
एलेसेंड्रो बने फरिश्ता
एलिसेंड्रो बताते है की जब जोआओ उनकी शॉप पर आया तो हम सब देख कर हैरान हो गए थे। एक पागल की भेषभूषा में देखकर हमे लगा की यह भूखा है इसी लिए जोआओ से पूछा की तुम भूखे हो तो उसने साफ मना कर दिया। बल्कि जोआओ वहा अपनी दाढ़ी ट्रीम करने के लिए एलेसेंड्रो से सिर्फ एक रेजर मांग रहे थे। उनकी मांग से एलेसेंड्रो समझ गए जोआओ को किस लिए रेजर की जरूरत है।
उन्होंने जोआओ को बाल और दाढ़ी काटने का ऑफर दिया वो भी फ्री ऑफ कॉस्ट। जिसे जोआओ ने मान लिया। जोआओ के बाल और दाढ़ी सेट करने के बाद एलेसेंड्रो ने तीन शर्ट, एक पैंट, एक जैकेट और जूते तोहफे के तौर पर जोआओ को दिए। जिसे जोआओ पहनकर काफी स्मार्ट लग रहे थे।
मरा हुआ समझ लिया था परिवार ने जब देखा तो हैरान रह गए
पिछले दस वर्षो से जोआओ का परिवार उन्हे पागल की तरह ढूंढ रहा था। परंतु उनके ना मिलने पर उनके परिवार ने मान लिया था की जोआओ अब इस दुनिया में नहीं है। परंतु जब जोआओ की तस्वीरों को एलेसेंड्रो ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। तो वह तस्वीर खूब वायरल हुई।
‼ 💇🏻♂️ João Coelho Guimarães, un hombre Brasileño de 45 años de edad, se encontraba en condición de calle hasta que un vecino que era peluquero decidió ayudarlo con un cambio de look. pic.twitter.com/nelomCadEb
— Rosario3.com (@Rosariotres) December 4, 2021
लोग उनके इस नए लुक को खूब पसंद कर रहे थे और एलेक्सेंट्रो की कला की भी खूब सराहना की जा रही थी तभी जोआओ की फोटोज उनके घरवालों तक पहुंची और उन्होंने देखा तो देख कर हैरान रह गए।
João Coelho Guimarães, 45 anos de Goiânia- Go, é um morador de rua que se reúne com sua família pela primeira vez em uma década depois que barbeiros cortaram seu cabelo de graça.pic.twitter.com/mWeJOsmh3R
— Maurício Serezuello (@mauestevez) January 3, 2021
उन्होंने झट से पहचान लिया। जोआओ के घरवालों को इस लिए भी हैरानी हो रही थी की क्योंकि उनके लापता हुए 10 वर्ष बीत चुके थे और उन्होंने मान भी लिया था की वे मार चुके है जो की सच नहीं था।
मां और बहन मिलकर बहुत खुश हुई
इस बात को जानकर की जोआओ जिंदा है और सही सलामत है, उनका पूरा परिवार खुश हो गया। जोआओ के परिवार से उनकी माँ और बहन उनसे मिलने के लिए गोयनिया शहर आए और उन्हें अपने साथ अपने घर ले आई। परिवार के साथ साथ जोआओ भी बेहद खुश है। इस प्रकार एक लापता शख्स अपने परिवार से मिला।



