
Bhopal: माँ (Mother) शब्द एक ऎसा शब्द है। जो दुनिया मे हर शब्द से सबसे ज्यादा प्यारा होता है। वही माँ ऎसी होती हैं, जो अपने बच्चों की खुशी के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है। कहते हैं कि माँ ही बच्चों का प्रथम गुरू होती है और हर नन्हे बच्चे के मुंह से आपने सबसे पहला माँ शब्द ही निकलते होगा। जो एक माँ के लिए बहुत खुशी की बात होती हैं।
इस दुनिया में मां ही एक ऐसी भगवान की रचना होती हैं। जो अपने बच्चों को अपने गर्भ में नौ माहिने तक रखकर और फिर जीवन भर उसकी देखभाल करती हैं। क्योकि इस जगत मे अपने बच्चों से प्यारा उनके लिए और भी नही होता है। अपने बच्चे के लिए जान देने से भी वह पीछे नहीं हट ती है।
बच्चे को गोदी मे लेकर ई-रिक्शा चलाती हुई माँ का वीडियो वाइरल हुआ
हर जीव के लिए माँ की परिभाषा एक ही होती है। फ़िर चाहे वह एक इंसान हो या जानवर या कोई पक्षी। इन्ही सब मे उनकी खुशी होती हैं। उनके प्यार की कोई लिमिट नहीं होती हैं। यह ई-रिक्शा चलाती और छोटे बच्चे को गोद में लिए महिला (E-Rickshaw driver mom with child) का वीडियो लोगो को भा गया।
बता दें एक ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है। जिसे देखकर आप भी माँ का अपने बच्चों के लिए प्यार देखकर यह सोच सकते हैं कि माँ अपने बच्चों से कितना लगाव रखती है।
इस वायरल वीडियो मे एक मां अपने बच्चे को कैसे अपने गोदी मे पकड़कर आटो चला रही हैं। यह दिखाई देता है। इस वीडियो को देखने के बाद मानो ऐसा लगता है कि एक माँ अपने बच्चों के लिए क्या नहीं कर सकती। वह चाहे तो भगवान से भी लड़ सकती है।
इस वीडियो से आपको भी यह बात समझ आएगी की आपकी माँ भी आपके लिए कितना कुछ करती होंगी। जिस तरह से इस माँ ने अपनी बच्ची के लिए यह काम किया है वह सच मे प्रशंसा के लायक है।
माँ के होते हैं अनेको अर्थ, आत्मा, मातृत्व, ईश्वर यह सब हैं माँ के पर्यायवाची
जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है। तो उस समय उसे मातृत्व प्राप्त होता है। हर किसी के नजरो मे वह उस बच्चे की मां कहलाती है। बता दे कि माँ शब्द बहुत ही महत्वपुर्ण होता है। माँ के अनेको अर्थ होते हैं, जैसे माँ का अर्थ आत्मा होता है। माँ का अर्थ मातृत्व है। माँ का अर्थ ईश्वर भी होता है।
माँ ही हमारे जीवन मे सिर्फ़ एक ऐसी इंसान होती है। जो बिना किसी अपने स्वार्थ के अपने बच्चों पर अपना पुरा प्यार न्यौछावर करती है। एक मां के लिए अपने बच्चे की छोटे से बड़े होने तक की देखभाल करना और जीवन सवारना इन सब से ज्यादा और कुछ भी उनका स्वार्थ नहीं होता है। उनका बच्चा ही उनके लिए सब कुछ है।
बच्चे के हर सुख दुःख मे माँ देती हैं हमेशा साथ, हर पग पर रहती है साथ खड़ी
आप सभी ने देखा ही होगा कि एक माँ ही है। जो आपको सही गलत, अच्छाई और बुराई मे फ़र्क समझाती है। साथ ही हर सुख दुःख में हमेशा आपके साथ खड़ी रहती है। जब भी आपको कोई दिक्कत हो या आपकी कभी तबियत बिगड़ जाए तो स्वयं रात भर जागती है। इतना ही नहीं हम जल्दी ठीक हो जाए इसलिए भगवान से विनती भी करती है। शायद इसलिए ही माँ को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है।
मानव जीवन मे माँ का महत्व अद्वितीय है, इसकी तुलना किसी से नहीं
माँ शब्द एक ऐसी भावनाओ से जुड़ा है। जिसका मानव जीवन मे अद्वितीय महत्व है। माँ बनकर महिला अपना पुरा प्यार अपना पूरा जीवन्त बच्चों में ही न्यौछावर करती है।
इसलिये उनकी तुलना कभी किसी से नहीं की जाती। माँ के अनेको नाम है। उन्हें अलग अलग नामों से लोग पुकारते हैं जैसे माता, जन्मदा, जन्मदात्री, ममता, जननी, मातृ और मौली। जिनका अर्थ सबसे श्रेष्ठ होता है।



