कांग्रेस के ऑफिस में महिला कार्यकर्ता से हांथापाई का Video Viral, लोगो ने राहुल गाँधी से यह सवाल किया

0
538




Delhi: एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी हाँथरस की बेटी के मामले में राजनीति कर रहे है और इससे पहले राहुल गाँधी देश में महिला उत्थान की बात भी कर चुके है। वही अब कांग्रेस दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं का महिला कार्यकर्ता से हांथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ देख जा सकता है कि कांग्रेसी, महिला कार्यकर्ता पैट हाँथ छोड़ कर रहे हैं। महिला कार्तकर्ता से यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया की है। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने महिला नेता के साथ यह हरकत की गई। ये वीडियो एक दिन पहले का अर्थात 10 अक्टूबर का बताया जा रहा है।



ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी तारा यादव नाम की महिला कार्यकर्ता मीटिंग में पहुंची। उन्होंने कांग्रेस उमीदवार मुकुंद भास्कर मणि को टिकट दिए जाने का विरोध किया था। तारा यादव का कहना था कि पार्टी ने गलत आदमी को टिकट दिया, जो कुकर्मी है।

तारा यादव साफ छवि वाले शख्स को टिकट देने की मांग कर रही थीं, जिस बात को लेकर विवाद शुरू हो गई। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया है और इस पर संज्ञान लेने की बात कही। रेखा शर्मा ने मामले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मानसिक रूप से ऐसे बीमार लोग कैसे राजनीति में चले आते हैं, इस मामले में संज्ञान ले रही हूं।’ अब लोग सोशल मीडिया में राहुल गाँधी से सवाल कर रहे है की क्या यह महिला कांग्रेस के लिए कुछ नहीं है और हाँथरस की बेटी बहुत कुछ है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here