इन्होने की मदरसों को बंद करने की मांग, कहा की यहाँ के पढ़े लोग पंचर बनाते, अफसर नहीं बनते

0
1276

Ajay Nishad Photo Credits: Twitter (@NishadSri)

Muzaffarpur/Bihar: आज एक भाजपा नेता ने अपने बयान ने देश की राजनीती में भूचाल ला दिया है और इनके इस बयान से ओवैसी जैसे कौम के ठेकेदारों को आने वाले दिनों में समस्या भी हो सकती है। खबर है की मुजफ्फरपुर के सांसद (Muzaffarpur MP) और भाजपा नेता ‘अजय निषाद’ ने अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मगुरुओं को आड़े हांतों लिया है। भाजपा सांसद अजय निषाद ने एक मीडिया चैनल को बताया की अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मगुरु बच्चों के साफ़ सुथरे मन और हृदय में गलत भावना और विचार भर देते हैं और फिर अपने हिसाब से उनका इस्तेमाल करते हैं।

भाजपा नेता Ajay Nishad ने आगे बताया की अक्सर मदरसा में शिक्षा प्राप्त करने वाले ऐसे लोग कम पढ़े लिखे होने के कारण इन कथित धर्मगुरुओं की बात पर चलते हैं। अजय निषाद ने कहा कि मदरसे से पढ़कर निकलने वाले लोग हिंदू-मुस्लिम की तर्ज पर बैर करने में पर उतारू हो जाते हैं। भाजपा सांसद ने मदरसा द्वारा दी जा रही शिक्षा को तत्काल बंद करने की नसीहत दी है।

सांसद अजय निषाद ने कहा है कि इन मदरसा द्वारा दी जा रही शिक्षा हमेशा धर्म के आधार पर बच्चो और समाज को गलत राह पर ले जा रही है। सांसद ने बिहार सरकार से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है और मदरसा शिक्षा को दी जा रही करोड़ों की फंडिंग को बंद करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि सभी को पढ़ना लिखना और कानून समझना जरूरी है। इसके लिए सभी धर्म के लोगों को अच्छी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की आवश्कता है।

भाजपा नेता अजय निषाद ने कहा कि देश पहले हैं फिर हम सभी हैं। इसके लिए जरुरी है कि वन नेशन वन एजुकेशन के कानून को पूरे देश में लागू किया जाए। इसके लिए वो सरकार से भी मांग कर रहे हैं और आने वाले संसद सत्र में इस बात को लेकर अपनी बात सदन रखने की तैयारी में है। वन नेशन वन एजुकेशन से देश में एक समान शिक्षा प्रणाली होगी और सभी को एक सामान शिक्षित होने का अधिकार मिलेगा।

भाजपा नेता अजय का मानना है की एक समान शिक्षा प्राप्त होने से समाज के सभी बच्चो को बराबर शिक्षा मिलेगी, जिससे देश में प्रगति और खुशहाली आ सकेंगी। भाजपा नेता ने धर्म के आधार पर दी जाने वाली शिक्षा पर रोक लगाने की मांग की है। अजय निषाद का मानना है की देश में कोई भी अफसर किसी मदरसे से पढ़ कर नहीं बना है और ना बन सकता है।

निषाद ने कहा कि बिहार में हालिया शिक्षा प्रणाली बत्तर हो गई है। स्कूल में बच्चों को सही पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। केंद्र सरकार के जवाहर नवोदय विद्यालय और सेंट्रल स्कूल का उदाहरण देते हुए सांसद ने बताया कि इन स्कूलों की शिक्षा कई गुना बेहतर है, जिसमें बच्चों को संस्कार के अलावा सही शिक्षा मुलती है, परंति आज बिहार की शिक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है, जिसे तत्काल सुधारने की जरुरत है, जिससे बच्चों के भविष्य को सवारा जा सके और बेहतर बनाया जा सके।

आपको बता दे की हाल ही में भाजपा नेता और मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने ऐसा ही अन्न बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा का स्तर काफी कमजोर होता है और मदरसे से पढ़कर निकलने वाले बच्चे साइकिल और मोटरसाइकिल के टायर का पंचर बनाने योग्य ही बन पाते हैं। भाजपा नेता के इस बयान के बाद मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ कोर्ट में एक केस भी दर्ज कराया गया था और विरोधी दल के नेताओं ने उनके बयान की आलोचना भी की थी, परन्तु आज भी सांसद अजय निषाद अपने बयान पर कायम है और एक बार फिर उन्होंने अपनी बात दोहराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here