भागलपुर के छात्र ने ऐसी बाइक बनाई, जो मात्र 15 से 20 रुपये के खर्च पार 150 KM दौड़ सकती है

0
10550
Rajaram Bike
Bihar Bhagalpur Boy Rajaram Self Made Electric Bike news. Raja Ram cable motor was used to make electric bike, which cost 10 thousand rupees.

Bhagalpur: बढ़ती महंगाई और खपत को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति कुछ नया प्रयोग कर रहा है, उन प्रयोगों में लोगों की कोशिश होती है कि वह आम नागरिकों को कुछ बेहतर दे सके। हम जानते हैं कि पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है।

जिस व्यक्ति के पास खुद का वाहन नहीं है, वह व्यक्ति लोकल बसों और ऑटो में सफर करने के ढेर सारे पैसे देता है पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से व्यक्ति के सफर करने में भी काफी ज्यादा फर्क आया है जिस चीज में पहले 100 Ru लगते थे।

आज की स्थिति में उसमें वह 200 Ru लगते हैं, याने धीरे धीरे महंगाई दोगुनी हो चुकी है। यदि हम कहे की इस महंगाई के समय में आप 15 से 20 में 150 किलोमीटर की यात्रा बेहद आसानी से कर सकते हैं तो आप थोड़ा सरप्राइस हो जाएंगे। परंतु यह सच है कि आप यात्रा को 15 से 20 Ru में कर सकते हैं।

बिहार (Bihar) राज्य के भागलपुर जिले के एक छात्र ने जिसकी उम्र मात्र 16 वर्ष है और वह एक इंटर का छात्र है। छात्र ने एक ऐसी बाइक इन्वेंट (Bike Invent) की है, जो बैटरी से चलती है। तो आइए जानें इस बाइक के बारे में विस्तार से।

कौन है यह छात्र और कितने खर्चे पर बनाई बाइक

बाइक को निर्मित करने वाला छात्र राजाराम (Rajaram) बिहार राज्य के भागलपुर जिले के अंतर्गत आने वाला गांव कहलगांव के सलेमपुर सैनी इलाके का निवासी है राजा राम के पिता का नाम बुग्गीराम है। इस छात्र की उम्र 16 वर्ष है और इसने 1 बैटरी से चलने वाली बाइक बनाई है जो करीब 150 किलोमीटर दूरी तय कर सकती है केवल एक चार्ज में।

राजाराम ने अपनी बाइक के बारे में बताते हुए कहा कि वह अब इस बाइक को लुक और फीचर्स में और काम कर रहे हैं। राजाराम की कोशिश है कि इस बाइक को इलेक्ट्रिसिटी से चार्ज करने की जरूरत ना पड़े, बल्कि यह बाइक जितनी चले वह चलने के द्वारा ही चार्ज हो जाए।

राजाराम को बाइक को बनाने में कितनी लागत आई है। इस पर बात करते हुए बताया है की उन्होंने बाइक के ढांचे को खड़ा करने में 15,000 से ज्यादा का खर्चा कर चुके हैं अब उसमें आधुनिक फीचर्स और उसे एक अच्छा लुक देने के लिए और पैसों की जरूरत पड़ेगी जैसे-जैसे बाइक में काम होता जाएगा वैसे वैसे उसकी लागत में भी बढ़ोतरी होगी। अभी इस बाइक में केवल उसका ढांचा है और एक डिक्की है बस इसके अतिरिक्त उस बाइक में अभी कुछ भी नहीं है।

बाइक को सर्व सुविधा युक्त बनाना चाहते हैं राजाराम

राजाराम ने बाइक से जुड़ी सारी अव्यवस्थाओं को समझते हुए कुछ ऐसे फीचर्स को उस बाइक में जोड़ने की कोशिश में है जिसके बारे में सरकार काफी पहले से योजनाएं चला रही है। यह छात्र सड़कों पर हो रहे हादसों के बचाव के लिए भी काफी मेहनत कर रहा है।

राजाराम कहते हैं कि वे इस बाइक में कुछ ऐसे फीचर जोड़ने की तैयारी में है, जिससे व्यक्ति को काफी सुरक्षा मिलेगी। जैसे एक आम समस्या है कि व्यक्ति बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाता और कई बार शराब पीकर भी बाइक चलाता है, जो हादसों को आमंत्रित करता है तो राजाराम कहते हैं कि वह इस बाइक में ऐसे फीचर जोड़ रहे हैं।

जब व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक चलाने की कोशिश करेगा तो बाइक चालू ही नहीं होगी और यदि व्यक्ति शराब के नशे में बाइक को चलाने की कोशिश करेगा तो बाइक आगे ही नहीं बढ़ेगी, के साथ ही राजाराम एक खास फीचर जुड़ना चाहते हैं, वह है जैसे यदि आपकी बाइक चोरी हो जाती है, तो आप अपने मोबाइल के माध्यम से उस बाइक को वही रोक सकते हैं, यह बच्चा हमारे देश का फ्यूचर है। वर्तमान में वह पैसों की तंगी के कारण अपने मिशन को आगे नहीं बढ़ा पा रहा।

भंगार की चीजों से बनाई है बाइक

राजाराम अपने दिमाग और अपनी कला के माध्यम से देश की सेवा कर रहे हैं। इस छात्र ने बाइक के निर्माण के लिए अनुपयोगी सामान को उपयोग में लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजाराम ने इस बाइक को कबाड़ के सामान से बनाया है।

राजाराम भविष्य के वैज्ञानिक है, उन्होंने इस बाइक से पहले कई तरह के इनोवेशन किए हैं जैसे आग के माध्यम से बिजली उत्पन्न करना इसके साथ ही उन्होंने एक लैंडमाइन बनाई है।

इस लैंडमाइन की खास बात यह है कि यदि भारतीय सेना के फौजी भाई उस माइन पर पैर रखते हैं तो ब्लास्ट नहीं होगा। परंतु यदि नक्सलवादी उस माइन पर पैर रखते हैं, तो वह ब्लास्ट होगा। अब राजाराम सरकार की तरफ से मदद मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे वे अपने देश के लिए कुछ और अच्छा कर।

राजा राम के कार्य ने लोगों को बेहद खुशी दी है

राजा राम के इनोवेशन से ग्रामीणों में एक खुशी की लहर दौड़ रही है। गांव वालों का कहना है कि राजाराम उनके गांव का हीरो है और वह उसे ढेर सारी शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हैं कि वह बहुत जल्द एक अच्छा वैज्ञानिक बने और देश के साथ-साथ उनके गांव को भी सवार सके। हम भी राजाराम के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here