पुलिस इंस्पेक्टर की दरियादिली, थाने पहुंची बुजुर्ग महिला के साथ नीचे बैठकर सुनी फरियाद, उठाया यह कदम

0
611
Policewala Patrika
In Madhya Pradesh, Khandwa Police Station ASI Kailash Tiwari went viral when he helped old woman. ASI Kailash Tiwari Viral Video helping old woman in Police Station: MP Hindi News

Image Credits: YouTube Video Crap Image

Bhopal: इंसानियत आज भी खत्म नही हुई है, इसका परिणाम हमें कई बार देखने को मिलता है। एक ऐसा मामला सामने आया है वो आपके भावुक कर देगा। कई लोग अपने अच्छे संस्कारों और व्यक्तित्व का परिचय देते रहते है। हमारे देश में जहाँ कई पुलिस कर्मी वर्दी को शर्मसार करते है, तो वही कई पुलिसकर्मी ऐसे भी होते है जो अपने अच्छे बर्ताव से सबका दिल जीत लेते है।

ये खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले की है, दरसल यहाँ की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी Viral हो रही है, फोटो को जो भी व्यक्ति देख रहा है उसके मन में पुलिस वाले के लिए मन में सम्मान आ रहा है। फोटो में देखा जा सकता है की एक बुजुर्ग महिला (Old Woman) खंडवा के पुलिस स्टेशन (Khandwa Police Station) पहुँचती है।

पॉलिस स्टेशन (Police Station) में ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़िया है जिसे वह बुजुर्ग महिला नही चढ़ पाई, लेकिन बुजुर्ग होने के कारण वो महिला पुलिस स्टेशन की सीडियां से नीचे ही बैठ गई है। पुलिस स्टेशन का एक हवलदार ये देख लेता है, जिसके बाद वो अंदर बैठे एफ एस आई को इसकी सुचना देता है, उसके बाद वो एफ एस आई अपनी कुर्सी छोडकर उस बुजुर्ग महिला से मिलने निचे जाता है।

वहां बुजुर्ग महिला सीडियों का सहारा लेकर बैठी होती है, तो एफ एस आई भी वहां बुजुर्ग महिला के पास निचे बैठ जाता है और उनकी बात सुनता है। तब बुजुर्ग महिला उनको अपनी फ़रियाद सुनाती है। इस दृश्य को देख आंखे नम हो जाएंगी। गरीब बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे को बड़ा कैसे किया होगा, ये तो उससे अच्छा कोइ नही समझ सकता, बेटे की शादी के बाद बुजुर्ग महिला अपने बेटे बहु से काफी दुखी होती है, चूँकि बेटे बहु उनकी इज्जत नही करते तथा बुरा व्यवहार करते है।

ऐसे में एफ एस आई बुजुर्ग महिला की सहायता करते है और उनके बेटे बहु को थाने बुलाते है, जिसके बाद बेटे बहु और बुजुर्ग महिला में राजी नामाँ करवाते है। तथा बेटे बहु को चेतावनी देते हुए कहते है की अगर दुबारा ऐसा कुछ भी होता है, तो सख्त कदम उठाया जाएगा। वायरल फोटो को देखने के बाद खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एएसआई कैलाश तिवारी (ASI Kailash Tiwari) की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को इसी तरह का व्यवहार जनता के प्रति, बुजुर्गों के प्रति रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास जब कोई व्यक्ति आता है, तो वह दुखी रहता है। पुलिसकर्मियों को भी चाहिए कि वे उनके साथ अच्छा बर्ताव करें। अच्छे बर्ताव से लोगों की आधी समस्या यूं ही खत्म हो जाती है।

जावर थाने का सारा स्टाफ कैलाश तिवारी की खूब प्रशंसा कर रहा है। जावर थाना प्रभारी जे यू सिद्दीकी बताते हैं इस तरह की इंसानियत सभी पुलिसकर्मियों को करना चाहिए जिससे समाज में सकारात्मक छवि पुलिस की बनती है हम जितनी तारीफ करें सहायक उपनिरीक्षक कैलाश तिवारी की उतनी कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here