जबलपुर (Jabalpur) में कल कुछ जगह उपद्रव हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर संस्कारधानी जबलपुर की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने ज़बरदस्त बवाल किया। जबलपुर के मदार टेकरी, गोहलपुर मंडी, मदार टेकरी, रद्दी चौक और मिलोनिगंग इलाकों में हजारों एंटी CAA प्रदर्शनकारी सड़कों पर एकत्रित होकर हंगामा मचाने लगे और पत्थरबाजी भी की।
इन बिगाड़ें हालात को काबू में करने के लिए जबनलपुर पुलिस ने 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था। इतना ही नहीं जबलपुर शहर में अनिश्चित कालीन समय के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई, जो की इस पोस्ट को लिखने तक भी जारी हैं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहाँ इतना हंगामा हुआ हो। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करते देख प्रदर्शनकारी और भी उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख जबलपुर प्रशासन ने शहर के 4 थाना क्षेत्रों गोहलपुर, आधारताल, हनुमानताल और कोतवाली में कर्फ्यू लगा और धरा 144 लगा दिया था।
You are absolutely right read on right side this is happening in jabalpur pic.twitter.com/qiU0eskJbr
— विनय कौशल (@VinayKa38442456) December 21, 2019
जबलपुर पुलिस अधीक्षक SP अमित सिंह ने मीडिया में बताया कि यह पहला मौका देखा गया है, जब शहर ने इस तरह का उपद्रव देखा। SP अमित सिंह ने ने बताया की यह बड़े आश्चर्य की बात है की प्रदर्शन और उत्पात करने वालों में छोटे बच्चे और किशोर लड़के शामिल थे। उने किसी ने बरगला दिया है और ये बच्चे बहक गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनभर चले प्रदर्शन के दौरान लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
Just like seperatist in Kashmir & terrorist in Syria, Iraq uses children as a shield, these violent #CAA_NRC_Protests protestors are using children as a shield.
Must listen, Amit Singh (SP, Jabalpur)#StandwithModii #IndiaAgainstViolence pic.twitter.com/ZOANlYxKPa
— Dharmendra Chhonkar (@yoursdharm) December 21, 2019
इसके अलावा जबलपुर SP अमित सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमे उत्पात और प्रदर्शन को रोकने गए पुलिस और SP अमित सिंह के सामने एक प्रदर्शनकारी छोटे बच्चे को लेकर खड़ा हो गया, ताकि कोई पुलिसकर्मी उसपे सकती ना बरते। SP अमित सिंह ने भी उसके पास जाकर बड़ी ही शालीनता से बात है और बच्चे को एंग्री बर्ड कहकर छोड़ा मज़ाक किया और बच्चे को प्यार दिया।
सोशल मीडिया पर यूजर कह रहे हैं की जबलपुर और SP अमित सिंह का यह वीडियो दर्शा रहा है की कैसे ये लोग इराक़ और सीरिया जैसा काम करते हुए छोटे बच्चो को पुलिस या सेना के सामने ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा द्रष्य आज मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर में देखने को मिला है।



